फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Byju's Reports 13-Fold Widening Of Losses After Prolonged Audit Delay

Byju's Results: बायजू को तगड़ा झटका, कंपनी का घाटा 13 गुना बढ़कर 4588 करोड़ रुपये पहुंचा

Thu, 15 Sep 2022 07:24 PM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 15 Sep 2022 07:24 PM IST
सार

आलोच्य अवधि के दौरान बायजू को 4,588 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। वित्त वर्ष 2019-20 में यह 231 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2020-21 में एक प्रतिशत घटकर 2,428 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
Byju's Reports 13-Fold Widening Of Losses After Prolonged Audit Delay
बायजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑनलाइन शिक्षा सेवा देने वाली कंपनी बायजू ने कई महीनों की देरी के बाद आखिरकार कंपनी का वित्तीय विवरण जारी किया। इसे जबरदस्त घाटे का सामना करना पड़ा है। मार्च 2021 तक कंपनी के घाटे में 13 गुना बढ़ोतरी हुई है। शुद्ध घाटा बढ़कर 4588 करोड़ रुपये  हो गया, क्योंकि इसने विस्तार को बढ़ावा देने के लिए खर्च और बढ़ा लिया है। हालांकि पिछले 12 महीनों से बिक्री में थोड़ा बदलाव आया और 24.3 अरब रुपये पर पहुंच गया। बायजू ने कंपनी के कमजोर प्रदर्शन को अकाउंटिंग के तरीके में बदलाव को जिम्मेदार ठहराया है।  

विज्ञापन


बायजू को 4,588 करोड़ रुपये का घाटा
बायजू ब्रांड के तहत आने वाली कंपनी ‘थिंक एंड लर्न’ का कुल राजस्व पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में चार गुना होकर 10,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 में 2,428 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया था। हालांकि, इस दौरान कंपनी का घाटा बढ़कर 4,588 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन


आलोच्य अवधि के दौरान बायजू को 4,588 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। वित्त वर्ष 2019-20 में यह 231 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2020-21 में एक प्रतिशत घटकर 2,428 करोड़ रुपये रहा था। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 2,511 करोड़ रुपये रहा था। बायजू ने कहा कि कंपनी कारोबार को बढ़ावा देने के लिए अपने ऑफलाइन केंद्रों का विस्तार कर रही है। कंपनी का दावा है कि पूरे भारत में उसके 200 से अधिक सक्रिय केंद्र हैं। इस साल के अंत तक इसे 500 केंद्रों तक बढ़ाने का लक्ष्य है। बायजू की आने वाले वर्ष में कुल 10,000 और शिक्षकों को नियुक्त करने की योजना है। वर्तमान में कंपनी में लगभग 50,000 कर्मचारी कार्यरत हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कंपनी के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने एक साक्षात्कार में कहा कि ऑडिट में देरी शुरू में कई अधिग्रहणों के कारण हुई थी। बाद में लेखा परीक्षकों ने राजस्व मॉडल को बदल दिया, जिसके कारण राजस्व पर फिर से काम करना पड़ा। आखिरकार, पिछले तीन महीनों में हमारे ऑडिट पर ध्यान दिए जाने के कारण आंकड़े सामने आए। बता दें कि स्टार्टअप की फंडिंग बाधाओं ने भारत के उपभोक्ता प्रौद्योगिकी उद्योग के बारे में नए सिरे से चिंता पैदा कर दी है, जहां इस साल जोमैटो लिमिटेड से लेकर पेटीएम तक के प्रमुख खिलाड़ियों का सार्वजनिक मूल्यांकन कम हो गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed