फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   BYJU's founder takes loan against home to pay pending salaries to his employees

Byju's: बायजू के संस्थापक ने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए घर गिरवी रखा, रिपोर्ट्स में दावा

Tue, 05 Dec 2023 02:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 05 Dec 2023 02:39 PM IST
सार

Byju's: मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि पूर्व अरबपति बायजू रवींद्रन ने 12 मिलियन डॉलर का ऋण प्राप्त करने के लिए बेंगलुरु में अपने परिवार के स्वामित्व वाले दो आवासों और एप्सिलॉन में एक निर्माणाधीन विला गिरवी रख दिया।

विज्ञापन
BYJU's founder takes loan against home to pay pending salaries to his employees
बायजू रविंद्रन - फोटो : Social Media

विस्तार

बायजू के संस्थापक रवींद्रन ने कथित तौर पर अपने कर्मचारियों को लंबित वेतन का भुगतान करने के लिए धन जुटाने के लिए अपने घर के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाले घरों को भी गिरवी रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए गए हैं। इस कदम का उद्देश्य कंपनी के वित्तीय दायित्वों को पूरा करने के लिए पैसों का जुगाड़ करना है। कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार नकदी संकट से जूझ रही कंपनी इस तरीके से अर्जित पैसों का इस्तेमाल कर्मचारियों के बकाया वेतन के भुगतान में करेगी।

विज्ञापन


मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि पूर्व अरबपति बायजू रवींद्रन ने 12 मिलियन डॉलर का ऋण प्राप्त करने के लिए बेंगलुरु में अपने परिवार के स्वामित्व वाले दो आवासों और एप्सिलॉन में एक निर्माणाधीन विला गिरवी रख दिया। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया कि लोगों ने खुलासा किया है कि इससे मिले पैसों का उपयोग पेरोल दायित्वों को पूरा करने के लिए किया गया। विशेष रूप से इसका इस्तेमाल बायजू की मूल कंपनी, थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के भीतर लगभग 15,000 कर्मचारियों को वेतन देने के लिए किया गया।
विज्ञापन


इस बीच, एडटेक कंपनी बायजूस और उसके सीईओ एवं सह-संस्थापक रवींद्रन बायजू द्वारा विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच पूरी होने के अंतिम चरण में है, जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है। संघीय जांच एजेंसी ने अप्रैल में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत बायजूस की पंजीकृत कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड सहित दो व्यावसायिक और एक आवासीय परिसरों की तलाशी ली थी। बायजूस के खिलाफ जांच तब से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा कानून के तहत कंपनी द्वारा 9,000 करोड़ रुपये के कथित उल्लंघन की प्रेस रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह "स्पष्ट रूप से मीडिया रिपोर्टों का खंडन करती है जो बायजू की ओर से किसी भी तरह के फेमा उल्लंघन की बात करते हैं। बायजू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कंपनी को अधिकारियों से ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है।"

    
बेंगलुरु स्थित बायजू की स्थापना रवींद्रन बायजू  ने अपनी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ के साथ मिलकर की थी। कंपनी ने पिछले महीने की शुरुआत में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मुख्य कारोबार में परिचालन घाटे के कम होकर 2252 करोड़ रुपये होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed