फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Buying gold on Dhanteras is a profitable deal even after record prices, know the condition of the market this

Festive Season: रिकॉर्ड कीमतों के बाद भी धनतेरस पर सोना खरीदना फायदे का सौदा, जानें इस बार के बाजार का हाल

Mon, 21 Oct 2024 06:58 AM IST
शुभम कुमार कालीचरण, अमर उजाला
कालीचरण, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 06:58 AM IST
सार

Festive Season: त्योहारी सीजन में मजबूत मांग के कारण सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में भी बहुमूल्य धातु को समर्थन मिल रहा है। घरेलू बाजार में इसकी कीमत रिकॉर्ड 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है।

विज्ञापन
Buying gold on Dhanteras is a profitable deal even after record prices, know the condition of the market this
सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में मजबूत मांग के कारण सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में भी बहुमूल्य धातु को समर्थन मिल रहा है। घरेलू बाजार में इसकी कीमत रिकॉर्ड 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है। हालिया तेजी के बावजूद धनतेरस पर सोना खरीदना रिटर्न के लिहाज से मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है।

विज्ञापन

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि दुनियाभर में चुनौतियों और अमेरिकी बॉन्ड पर रिटर्न में गिरावट से सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। वैश्विक बाजार में भी यह नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


पांच वजहों से बरकरार है चमक

  •  कोटक सिक्योरिटीज की उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला का कहना है कि त्योहारों में खरीदारी बढ़ने से घरेलू सोने की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  प्रमुख केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोने में तेजी बनी है।
  •  पश्चिम एशिया में तनाव के बीच केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी बढ़ा दी है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप व कमला हैरिस में बराबर की टक्कर देखने को मिल रही है।
  • सरकार की ओर से कस्टम शुल्क में कटौती से भी कीमती धातु की खरीदारी बढ़ी है।

आगे भी तेजी बनी रहने की है उम्मीद

  •  सोने की खरीदारी को लेकर धारणा बेहतर बनी हुई है। पिछले एक साल में सोने ने अपने निवेशकों को 30 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।
  •  त्योहारी मांग व मौजूदा स्थिति को देखते हुए आगामी महीनों में इसमें 10 फीसदी तक बढ़त संभव है।
  •  हालिया महीनों में एमसीएक्स गोल्ड में 25 फीसदी व अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 फीसदी की तेजी रही।


सेंसेक्स और चांदी से अधिक रिटर्न

साधन 10 नवंबर, 2023 18 अक्टूबर, 2024 मुनाफा
सोना 61,200 79,900 30.55%
चांदी 74,000 94,500 27.70%
सेंसेक्स 64,904.68 81,224.75 25.14%
निफ्टी 19,425.35 24,854.05 27.94%
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed