अनुच्छेद 370 पर सरकार के फैसले का उद्योग जगत ने किया स्वागत, बताया एतिहासिक कदम
- अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के फैसले का देश के उद्योगपतियों ने स्वागत किया
- उन्होंने सरकार के इस कदम को एतिहासिक बताया
- उन्होंने कहा कि इससे देश मजबूत होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले का देश के उद्योगपतियों ने स्वागत किया। उन्होंने सरकार के इस कदम को एतिहासिक बताया है और कहा कि इसके हटने से न केवल राज्य के लोगों का सशक्तिकरण होगा बल्कि देश भी मजबूत होगा। इस संदर्भ में उद्योग जगत ने कहा है कि सरकार के इस कदम से राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा।
अडाणी समूह के चेयरमैन ने किया ट्वीट
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा कि, 'देश ने आज जो कुछ देखा है इससे यदि जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति का रास्ता खुल जाता है तो यह वास्तव में एतिहासिक होगा।' अडाणी ने ट्वीट किया कि इससे न केवल कश्मीरी लोग सशक्त होंगे बल्कि भारत भी ताकतवर बनेगा।What the nation saw today will be truly historic if it opens the gateway for development and peace in #JammuAndKashmir. It will not just empower the Kashmiri people but make India stronger. #Article370
विज्ञापन विज्ञापन— Gautam Adani (@gautam_adani) August 5, 2019
सज्जन जिंदल ने कही ये बात
दिग्गज कारोबारी सज्जन जिंदल ने भी सरकार के कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से राज्य को मुख्य धारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। जिंदल ने अनुच्छेद 370 को 'काफी पुराना' करार देते हुए इसे कश्मीरियों के खिलाफ बताया। जिंदल ने ट्वीट में कहा कि, 'अनुच्छेद 370 को समाप्त करना किसी भी लिहाज से एतिहासिक फैसला है। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ओर से उठाया गया मजबूत कदम है।'#Article370 is a landmark decision by any standard. It is a strong move by the @narendramodi & @AmitShah to abrogate #Article370 . This ensures that #JammuAndKashmir enters Indian mainstream and becomes a part of our great nations collective growth #JaiHind
— Sajjan Jindal (@sajjanjindal) August 5, 2019
हर्ष गोयनका ने भी किया समर्थन
आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने भी कदम का समर्थन करते हुए इसे एतिहासिक पखवाड़ा बताया है। उन्होंने लिखा कि-22 जुलाई - चंद्रयान-2 मिशन
28 जुलाई - तीन तलाक खत्म
पांच अगस्त - अनुच्छेद 370 समाप्त
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, 'ऐतिहासिक दिन, एक झंडा, एक राष्ट्र, एक संविधान'
Landmark fortnight:
— Harsh Goenka (@hvgoenka) August 5, 2019
July 22 ~ Chandrayaan 2 launch
July 28 ~ Triple talaq abolished
August 5 ~ #section370 scrapped
Historic day. One flag. One nation. One constitution.
Long live India 🇮🇳 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
Script- Doval
Director- Amit Shah
Producer -PM Modi
हर्ष गोयनका ने एक ट्वीट में कहा, 'हमारी दो खूबसूरत फैक्टरियां वहां थी। एक ट्यूलिप का बगीचा था लेकिन आतंकवाद के चलते यह सब बंद हो गया। अब अनुच्छेद 370 के हटने से मुझे उम्मीद है कि राज्य में निवेश बढ़ेगा और यह बात सही साबित होगी कि पृथ्वी पर यदि कहीं स्वर्ग है तो वह यहीं (कश्मीर में) है।'
We used to have two beautiful factories including a tulip garden in Kashmir. With militancy these had closed down. With the #Article370 revoked, I expect investments to return and the saying come back true “If there is heaven on earth, it is here, it is here, it is here”.
— Harsh Goenka (@hvgoenka) August 5, 2019
महिंद्रा समूह के चेयरमैन ने भी किया ट्वीट
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने संसद में हुए घटनाक्रमों से पहले ट्वीट में लिखा कि, 'पूरा देश कश्मीर पर फैसले का इंतजार कर रहा है। हम सभी की सुरक्षा की केवल प्रार्थना कर सकते हैं। साथ ही ऐसे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं जो देश को मजबूत और भविष्य को और अधिक सकारात्मक बनाएगा।'Cannot pretend this is just another Monday morning. The entire country is waiting to exhale over Kashmir. Can only pray for the safety of everyone there & for an outcome that makes the nation stronger & the future more positive.
— anand mahindra (@anandmahindra) August 5, 2019