फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Tata Polythene RBI SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: टाटा स्टील को 1902 करोड़ रुपये का नोटिस; नए निवेश से 4.30 लाख करोड़ बढ़ेगी रिलायंस की पूंजी

Sat, 05 Jul 2025 07:38 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 05 Jul 2025 07:38 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Tata Polythene RBI SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

टाटा स्टील को ओडिशा में अपने सुकिंदा क्रोमाइट ब्लॉक से खनिज भेजने में कथित कमी के लिए जाजपुर में खान उप निदेशक से 1,902 करोड़ का मांग नोटिस मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया, उसे खान विकास और उत्पादन समझौते के संदर्भ में चौथे वर्ष के लिए खनिजों को भेजने में कमी के को लेकर एक मांग पत्र मिला है। वह इस नोटिस को उपयुक्त कानूनी मंच पर चुनौती देगी। 

नए निवेश से 4.30 लाख करोड़ बढ़ेगी रिलायंस की पूंजी
नई ऊर्जा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) बुनियादी ढांचे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से कंपनी के बाजार मूल्य में अनुमानित 50 अरब अमेरिकी डॉलर (4.30 लाख करोड़ रुपये) की वृद्धि होगी। मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों के अनुसार, यह समूह मूल्य सृजन के अगले चरण के लिए कमर कस रहा है। वर्तमान में 240 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ रिलायंस के भविष्य का विकास इसके विविध कार्यक्षेत्रों, विशेष रूप से नई ऊर्जा और एआई के विस्तार पर निर्भर करता है। जनरल एआई रिलायंस के लिए अगला मोर्चा है क्योंकि यह जामनगर ऊर्जा परिसर को अपने ऊर्जा उत्पादन का मुद्रीकरण करने के लिए फिर से तैयार कर रहा है।

विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सस्ता किया होम लोन
नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए होम लोन की ब्याज दर पांच आधार अंक घटाकर सालाना 7.45 फीसदी कर दी है। बैंक ने होम लोन पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दी है। आरबीआई के रेपो दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए बैंक ने ब्याज दर घटाई है। बैंक ने  इससे पहले जून में होम लोन की ब्याज दर को 8 फीसदी से घटाकर 7.50 फीसदी कर दिया था। कई अन्य बैंक भी होम लोन सस्ता कर चुके हैं।

इस्लामाबाद: संक्षिप्त सैन्य संघर्ष के बावजूद मई में भारत-पाक व्यापार रहा जारी
संक्षिप्त सैन्य संघर्ष और सीमाओं के लगातार बंद रहने के बावजूद, मई में पाकिस्तान और भारत के बीच व्यापार जारी रहा। यह व्यपायर मुख्य रूप से तीसरे देश के माध्यम से किया गया। पाकिस्तान के अखबार डॉन ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के आंकड़ों के हवाले से बताया कि आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि जुलाई-मई वित्त वर्ष 2025 के दौरान भारत से आयात तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

इससे पता चला कि वित्त वर्ष 2025 के पहले 11 महीनों में भारत से आयात कुल 211.5 मिलियन अमरीकी डॉलर था - जो वित्त वर्ष 2024 में 207 मिलियन अमरीकी डॉलर और वित्त वर्ष 2023 में 190 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक था। अकेले मई माह में - जब पहले सप्ताह में चार दिवसीय संघर्ष शुरू हुआ था - आयात 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष इसी महीने के 17 मिलियन अमेरिकी डॉलर से थोड़ा कम था।

हालांकि, भारत को पाकिस्तान का निर्यात नगण्य रहा। मई में भारत को निर्यात सिर्फ 1,000 अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया, जबकि जुलाई-मई वित्त वर्ष 25 के दौरान कुल निर्यात सिर्फ 0.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। वित्त वर्ष 2024 और वित्त वर्ष 2023 में निर्यात क्रमशः 3.44 मिलियन अमरीकी डॉलर और 0.33 मिलियन अमरीकी डॉलर रहा, जो द्विपक्षीय व्यापार की अत्यधिक एकतरफा प्रकृति को दर्शाता है।

नई दिल्ली: पलाश श्रीवास्तव को आईआईएफसीएल के एमडी का अतिरिक्त प्रभार मिला

सरकार ने इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार इसके उप प्रबंध निदेशक पलाश श्रीवास्तव को सौंप दिया है।आईआईएफसीएल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि श्रीवास्तव ने 2 जुलाई, 2025 के वित्त मंत्रालय के आदेश के बाद पदभार ग्रहण किया। डीएमडी के रूप में श्रीवास्तव ने बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण, परियोजना विकास और नीति परामर्श में आईआईएफसीएल की रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बयान में कहा गया है कि उनके नेतृत्व ने नवीन वित्तपोषण तंत्र, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और मजबूत नियामक संवाद के माध्यम से संस्था के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

पायलट की अचानक बिगड़ी तबियत, साढ़ें चार घंटे की देरी से उड़ा इंडिगो का विमान
दिल्ली से पुणे जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2262 शुक्रवार को उड़ान भरने से पहले उस समय रोकना पड़ा जब पायलट की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस बात की जानकारी एयरलाइन ने शनिवार को बयान जारी कर बताया कि पायलट को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई और एक नया क्रू तैनात किया गया। मामले में इंडिगो के मुताबिक, फ्लाइट को सुरक्षा मानकों के तहत वापस गेट पर लाया गया। पायलट की तबीयत संभलने के बाद वैकल्पिक क्रू की मदद से विमान ने उड़ान भरी, लेकिन इसमें 4 घंटे 30 मिनट की देरी हो गई।

साढ़े चार घंटे की देरी से उड़ी फ्लाइट
इस खबर के बारे में फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 ने बताया कि यह फ्लाइट सुबह 6 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन उड़ान के ठीक पहले पायलट की अचानक से तबीयत खराब होने के चलते विमान साढ़े चार घंटे की देरी से यानी 10:27 बजे रवाना हो सकी। इतना ही नहीं इंडिगो ने बताया कि पुणे एयरपोर्ट पर कुछ अस्थायी प्रतिबंधों के चलते भी उड़ान में देरी हुई। बता दें कि इसी दिन बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में भी एक पायलट के कॉकपिट में बेहोश हो जाने का मामला सामने आया था।
 

छह देशों से पॉलीथीन के आयात मामले में डंपिंग-रोधी जांच शुरू  
केंद्र सरकार ने भारतीय रसायन एवं पेट्रोरसायन संघ की शिकायत के बाद छह देशों कुवैत, ओमान, कतर, मलयेशिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से पॉलीथीन के आयात की डंपिंग-रोधी जांच शुरू की है। आवेदक ने आरोप लगाया कि लीनियर डेंसिटी पॉलीएथिलीन की डंपिंग के बाद किए गए आयात से घरेलू उद्योग प्रभावित हुआ है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से प्लास्टिक प्रसंस्करण उद्योग के लिए कच्चे माल के रूप में किया जाता है, जिससे पैकेजिंग फिल्म, तार और केबल जैसे विभिन्न उत्पाद बनाए जाते हैं। व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) की अधिसूचना के अनुसार, आवेदक ने डंप आयातों के कारण घरेलू उद्योग को हुई क्षति के संबंध में सबूत दिए हैं। अगर डंपिंग से घरेलू कंपनियों को भौतिक क्षति हुई है, तो डीजीटीआर आयात पर शुल्क लगाने की सिफारिश करेगा। शुल्क लगाने का अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय लेता है।

नई दिल्ली: बिगबास्केट ने मनीष बाजोरिया को सीएफओ नियुक्त किया
टाटा समूह की ऑनलाइन किराना कंपनी बिगबास्केट ने सोमवार को मनीष बाजोरिया को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की। बिगबास्केट ने एक बयान में कहा कि इस भूमिका में, बाजोरिया कंपनी के वित्त कार्य के सभी पहलुओं की देखरेख करेंगे और कंपनी के विकास और नवाचार के अगले चरण में प्रवेश करने पर इसकी वित्तीय रणनीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे पहले, उन्होंने विनी कॉस्मेटिक्स में सीएफओ के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने एंड-टू-एंड वित्तीय प्रबंधन का नेतृत्व किया और कंपनी के डिजिटल परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केरल में 8 जुलाई को निजी सेवाएं बाधित रहने की आशंका
केरल में कल, 8 जुलाई को निजी बस सेवाएं बाधित रहने की आशंका है। बस मालिक संघों की संयुक्त समिति ने परिवहन आयुक्त के साथ वार्ता विफल होने के बाद हड़ताल की घोषणा की है। बस ऑपरेटर कई मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं, जिनमें परमिट का समय पर नवीनीकरण, छात्र रियायती किराए में वृद्धि, कर्मचारियों के लिए अनिवार्य पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र की आवश्यकता को वापस लेना, ई-चालान सिस्टम के माध्यम से लगाए गए अत्यधिक जुर्माने को समाप्त करना, महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की स्थापना को अनिवार्य बनाना शामिल है। समिति के नेताओं ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर आगे की बातचीत के माध्यम से कोई समाधान नहीं निकला, तो वे अपने आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल देंगे।

नई दिल्ली: हर्ष कुंद्रा को एनआईआईटी डिजिटल का आईटी प्रमुख नियुक्त किया गया

कौशल व प्रतिभा विकास कंपनी एनआईआईटी ने सोमवार को कहा कि उसने हर्ष कुंद्रा को एनआईआईटी डिजिटल का प्रौद्योगिकी प्रमुख नियुक्त किया है। कुंद्रा के पास उत्पाद इंजीनियरिंग, डिजिटल परिवर्तन और उद्यम वास्तुकला में 10 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है। एनआईआईटी से पहले वे लीड स्कूल में सीटीओ थे। उन्होंने जबोंग, मेरिटनेशन और हिंदुस्तान टाइम्स में भी तकनीकी नेतृत्व की भूमिका निभाई है।

मुंबई: सेबी ब्रोकरों के खिलाफ कार्रवाई में "जुर्माना" शब्द हटाने पर कर रहा विचार: वार्ष्णेय

सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के सी वार्ष्णेय ने सोमवार को कहा कि ‘जुर्माना’ शब्द के साथ काफी कलंक जुड़ा हुआ है और पूंजी बाजार नियामक दोषी ब्रोकरों के खिलाफ कार्रवाई करते समय इस संदर्भ को हटाने पर विचार कर रहा है। निवेशक एप्स में ई-वोटिंग प्रणाली पर प्रॉक्सी सलाहकार सिफारिशें सुविधा को लांच करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए वार्ष्णेय ने कहा कि नियामक दंड को भी युक्तिसंगत बनाने की प्रक्रिया में है। वार्ष्णेय ने कहा, "आप जानते हैं कि इनमें से कई वास्तव में दंड नहीं हैं। और जब यह लगाया जाता है तो यह अनावश्यक रूप से ब्रोकर पर कलंक है। तो क्या हमारा कोई बेहतर नाम हो सकता है?"

फास्टैग के जरिए टोल संग्रह 19.6 प्रतिशत बढ़कर 20,682 करोड़ रुपये हुआ
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (एनईटीसी) के आंकड़ों के अनुसार, 2025-26 की पहली तिमाही में फास्टैग के जरिए राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल संग्रह 19.6 प्रतिशत बढ़कर 20,681.87 करोड़ रुपये हो गया। एनईटीसी के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में टोल उपयोगकर्ताओं की संख्या भी 16.2 प्रतिशत बढ़कर 1,173 मिलियन हो गई, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में यह 1,009.87 मिलियन थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 1 अप्रैल, 2025 से देश भर के राजमार्ग खंडों पर टोल शुल्क में औसतन 4-5 प्रतिशत की वृद्धि की है। हाल ही में, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार 3,000 रुपये की कीमत वाले फास्टैग-आधारित वार्षिक पास पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed