फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates SEBI RBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: न्यू इंडिया एश्योरेंस को 2,298 करोड़ का GST नोटिस; 2025-26 में घटेगी यात्री वाहनों की बिक्री

Fri, 27 Jun 2025 05:48 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 27 Jun 2025 05:48 AM IST
विज्ञापन
Business Updates SEBI RBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सार्वजनिक क्षेत्र की न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लि. को कर अधिकारियों से 2,298 करोड़ रुपये की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) मांग का नोटिस मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जीएसटी मांग का यह कारण बताओ नोटिस उसे मुंबई-दक्षिण व महाराष्ट्र राज्य के अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय से मिला है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी को नोटिस में यह बताने को कहा गया है कि अप्रैल 2018 से मार्च 2023 की अवधि के लिए 2,298 करोड़ की जीएसटी की मांग बीमाकर्ता से क्यों नहीं की जानी चाहिए। कंपनी ने कहा कि वह तय समय-सीमा में जवाब दाखिल करेगी।  

विज्ञापन


 

कीमतों में छूट के बावजूद घटेगी यात्री वाहनों की बिक्री
रेटिंग एजेंसी इक्रा का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष यानी 2025-26 में यात्री वाहनों की थोक वृद्धि एक से चार फीसदी रह सकती है।

वाहन निर्माता लगातार छूट दे रहे हैं, बावजूद यात्री वाहनों की मांग में कमी आई है। वृद्धि में यह गिरावट मुख्य रूप से ज्यादा भंडार व इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए दुर्लभ खनिज जैसे महत्वपूर्ण घटकों की कमी से होगी। हालांकि, कंपनियों द्वारा नए मॉडल लॉन्च किए जाने से चालू वित्त वर्ष में उद्योग को थोड़़ी मदद मिल सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रियल एस्टेट में पीई निवेश 1.73 अरब डॉलर
रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (पीई) निवेश 15 जून तक 1.73 अरब डॉलर रहा। हालांकि, निवेशकों की सतर्कता से अप्रैल से सितंबर के बीच तेज गिरावट आने की संभावना है। 2023-24 की पहली छमाही में निवेश 2.96 अरब डॉलर था।

जेएसडब्लू समूह ने  नोबेल इंडिया लिमिटेड में 74.76 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया
जेएसडब्लू समूह की पेंट इकाई जेएसडब्लू पेंन्ट्स ड्यूलक्स पेंट्स बनाने वाली कंपनी अक्जो नोबेल इंडिया लिमिटेड (एएनआईएल) में 74.76 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा 8,986 करोड़ रुपये में होगा। यह हिस्सेदारी अक्जो नोबेल इंडिया की डच प्रमोटर संस्थाओं,  इंपीरियल केमिकल इंडस्ट्रीज और अक्जो नोबेल कोटिंग्स इंटरनेशनल बी.वी. से खरीदी जाएगी। इस सौदे के साथ ही अक्जो नोबेल एनवी भारतीय सजावटी पेंट बाजार से पूर्ण रूप से बाहर हो गए हैं। 

इस सौदे से जेएसडब्ल्यू समूह को पेंट सेगमेंट में अपना विस्तार करने में मदद मिलेगी, जिसमें उसने 2019 में प्रवेश किया था और यह उद्योग में अपना आधार स्थापित करने वाला अपेक्षाकृत नया खिलाड़ी है। कंपनी ने बयान में कहा कि इस समझौते से जेएसडब्ल्यू पेंट्स को इस क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से एक बना देगा, जिससे आने वाले वर्षों में मजबूत वृद्धि की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed