फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Meta CEO Nvidia SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: नितिन गुप्ता होंगे एनएफआरए के नए अध्यक्ष; IOB की कर्ज दरों में गिरावट

Thu, 17 Jul 2025 05:05 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 17 Jul 2025 05:05 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI Meta CEO Nvidia SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) के अध्यक्ष के रूप में नितिन गुप्ता को नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।उमंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने यह फैसला किया। इससे पहले अजय भूषण पांडे एनएफआरए के अध्यक्ष थे। एनएफआरए भारत सरकार द्वारा स्थापित एक स्वतंत्र नियामक निकाय है जो कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत लेखांकन और लेखा परीक्षा मानकों की निगरानी करता है।

विज्ञापन


इंडियन ओवरसीज बैंक ने सस्ता किया कर्ज
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने सभी परिपक्वता अवधि के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.10 फीसदी घटा दी है। नई दर 15 जुलाई से लागू हो गई है। बैंक ने इससे पहले 12 जून से रेपो से जुड़ी ब्याज दर को 8.85 फीसदी से 0.50 फीसदी घटाकर 8.35 फीसदी किया था। 
विज्ञापन


US में चिप बिक्री पर बैन हटाने में भूमिका से एनवीडिया CEO का इनकार
एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग ने कहा कि चीन में उन्नत कंप्यूटर चिप की बिक्री पर अमेरिकी सरकार के प्रतिबंधों को हटाने में उनकी अधिक भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि एआई-प्रोसेसर के लिए ऑर्डर आने के बाद उत्पादन बढ़ाने में समय लगेगा। बीजिंग में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, एच20 चिप की संभावनाओं के बारे में वे आशावादी थे। इसे चीन को प्रौद्योगिकी निर्यात पर अमेरिकी प्रतिबंधों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया था। हालांकि, अप्रैल में इसे रोक दिया गया। इसी बीच हुआंग ने अपनी यात्रा से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। उनकी कंपनी ने इसी सप्ताह कहा था कि उन्हें इस बात का यकीन है कि चीन को बिक्री को मंजूरी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ बिलियन डॉलर का केस, जुकरबर्ग गवाही के लिए पेश हो सकते हैं
मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग और कंपनी के नेताओं के खिलाफ आठ बिलियन डॉलर का मुकदमा कई वर्ष पहले से चल रहा है। अब मुकदमे में पार्टी बने शेयरधारक चाहते हैं कि जुकरबर्ग और अन्य लोग गवाही दें। आठ दिनों तक चलने वाले इस मुकदमे में जुकरबर्ग और पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग की गवाही होगी। बोर्ड सदस्य मार्क आंद्रेसेन और पूर्व बोर्ड सदस्य पीटर थील के भी गवाही देने की उम्मीद है। यह सुनवाई अमेरिकी राज्य डेलावेयर के चांसरी कोर्ट में होगी। इससे पहले पहले मुकदमे के गवाह, गोपनीयता विशेषज्ञ नील रिचर्ड्स ने सोमवार सुबह शेयरधारकों की ओर से गवाही दी। शेयरधारकों का कहना है कि फेसबुक के अधिकारियों ने संघीय व्यापार आयोग के साथ 2012 में हस्ताक्षरित सहमति आदेश का बार-बार उल्लंघन किया है। मुकदमे के दौरान फ़ेसबुक को FTC के आरोपों का निपटारा करने के लिए 5.1 अरब डॉलर का जुर्माना भरने पर सहमत होना पड़ा। कंपनी को यूरोप में भी भारी जुर्माने का सामना करना पड़ा और 72.5 करोड़ डॉलर का गोपनीयता समझौता किया गया। अब शेयरधारक चाहते हैं कि जुकरबर्ग और अन्य लोग मेटा को एफटीसी जुर्माना और अन्य कानूनी लागतों की प्रतिपूर्ति करें। एक अनुमान के मुताबिक कुल 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान किया जाना है।

एसबीआई शेयर-बॉन्ड से जुटाएगा 45,000 करोड़
एसबीआई शेयर और बॉन्ड जारी कर 45,000 करोड़ तक जुटाएगा। इसमें से 25,000 करोड़ की राशि पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये जुटाई जाएगी। क्यूआईपी बुधवार को खुल गया है। घरेलू निवेशकों को बॉन्ड जारी कर 20,000 करोड़ तक जुटाए जाएंगे। 

एचडीएफसी बैंक लाभांश देने पर 19 को करेगा विचार
एचडीएफसी बैंक का निदेशक मंडल 19 जुलाई को होने वाली बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बोनस शेयर और विशेष अंतरिम लाभांश जारी करने पर फैसला करेगा। बैंक की इस घोषणा के बाद बुधवार को उसके शेयरों में तेजी देखने को मिली।

सरकार ने एनटीपीसी के सीएमडी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया
एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में गुरदीप सिंह का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले थे। अब वे जुलाई 2026 के अंत तक बिजली की दिग्गज कंपनी का नेतृत्व करेंगे। एनटीपीसी विद्युत मंत्रालय के तहत भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक इकाई है। मई में, सरकारी हेडहंटर पीईएसबी को भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक की भूमिका के लिए एक दर्जन उम्मीदवारों में से कोई भी उपयुक्त नहीं मिला।

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता पर ज्लद कर सकते हैं हस्ताक्षर
भारत और ब्रिटेन  अगले सप्ताह मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। एक अधिकारी ने कहा कि इस समौझते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है। दोनों देशों ने 6 मई को वार्ता के समापन की घोषणा की। हस्ताक्षर के बाद इसके कार्यान्वयन में लगभग एक वर्ष का समय लगने की संभावना है।

भारत को अपनी शर्तों पर अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करना चाहिए- महेंद्र देव
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष एस महेंद्र देव ने कहा है कि भारत को राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए अपनी शर्तों पर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत करनी चाहिए।
देव ने उम्मीद जताई  कि मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद टैरिफ के मामले में भारत को अन्य देशों की तुलना में बढ़त प्राप्त होगी और इससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता अमेरिका द्वारा मंगलवार को इंडोनेशिया के साथ किए गए समझौते के अनुरूप होगा।

ग्लास ट्रस्ट के खिलाफ मुकदमा दायर कर सकते हैं बायजू के संस्थापक
वित्तीय संकट में फंसी शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन और दिव्या गोकुलनाथ साख और कारोबार को हुए नुकसान के लिए ग्लास ट्रस्ट और अन्य के खिलाफ 2.5 अरब डॉलर से अधिक का मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। उनके वकील ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, रवींद्रन भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ग्लास ट्रस्ट और अन्य पर मुकदमा करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed