फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Gensol ed SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: आईपीओ लाने के पहले अनिवार्य हो मौजूदा शेयरधारकों के लिए डीमैट खाता; सेबी का प्रस्ताव

Thu, 01 May 2025 06:52 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 01 May 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन

बाजार नियामक सेबी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) दस्तावेज दाखिल करने से पहले कंपनी के निदेशकों, प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों और मौजूदा कर्मचारियों सहित चुनिंदा शेयरधारकों के लिए डीमैट रूप में शेयर रखने को अनिवार्य करने का बुधवार को प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के इस प्रस्ताव को अगर लागू किया जाता है, तो भौतिक शेयर प्रमाणपत्रों से जुड़ी अक्षमताओं और जोखिमों को खत्म करने में मदद मिलेगी। भौतिक शेयरों के साथ चोरी, जालसाजी और हस्तांतरण व निपटान में देरी जैसे जोखिम जुड़े होते हैं। नियामक ने इस प्रस्ताव पर 20 मई तक टिप्पणी मांगी हैं।  

विज्ञापन

एयरटेल नहीं कर पाएगी सिम की होम डिलीवरी
नई दिल्ली। एयरटेल सिम की होम डिलीवरी पर रोक लग गई है। दूरसंचार विभाग ने कहा है कि तय मानदंडों के बिना इस प्रक्रिया को शुरू नहीं किया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने ब्लिंकिट के साथ इस सेवा को शुरू करने की घोषणा की थी। दूरसंचार विभाग ने हाल ही में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से कहा कि मौजूदा निर्देशों के अनुसार केवाईसी प्रक्रिया का पूरी ईमानदारी से पालन किया जाएगा।  

सरकार ने आईआरईडीए के सीएमडी प्रदीप कुमार दास का कार्यकाल बढ़ाया
सरकार ने इरेडा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में प्रदीप कुमार दास का कार्यकाल अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। गुरुवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में यह जानकारी दी गई। इरेडा ने फाइलिंग में बताया कि दास 5 मई 2025 को कंपनी के सीएमडी के रूप में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

इरेडा ने कहा, "नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने सूचित किया है कि प्रदीप कुमार दास 05.05.2025 से अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।" दास ने 6 मई, 2020 को इरेडा के सीएमडी के रूप में पदभार ग्रहण किया।

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) एमएनआरई के तहत एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था है। इरेडा में शामिल होने से पहले दास भारतीय पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (आईटीडीसी) में निदेशक (वित्त) और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के पद पर कार्यरत थे।

उन्होंने आरईसी, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल), भारत हेवी प्लेट्स एंड वेसल्स लिमिटेड (बीएचपीवी) और कुसुम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (केपीएल) जैसी कंपनियों में विभिन्न भूमिकाओं में भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed