फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi

Biz Updates: COAI बोला- दूरसंचार लाइसेंस शुल्क में कमी जरूरी; सरकार को कचरा निपटारे से 100 करोड़ की कमाई

Fri, 25 Oct 2024 07:12 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 25 Oct 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
दूरसंचार उद्योग निकाय सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने दूरसंचार कंपनियों के लिए समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) से जुड़े शुल्क को जल्द खत्म करने या कम करने का आग्रह किया है। साथ ही, लाइसेंस शुल्क को सकल राजस्व का 0.5-1 फीसदी करने की वकालत भी की। निकाय ने कहा, स्पेक्ट्रम को लाइसेंस से अलग करने व बाजार मूल्य पर इसके आवंटन के साथ शुल्क लगाने का औचित्य पहले ही खत्म हो गया था।
विज्ञापन


सरकार के खजाने में 100 करोड़ रुपये; विभागों में चल रहा स्वच्छता ही सेवा अभियान

केंद्र सरकार ने एक महीने चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान 4.0 के तहत अब तक कचरे का निपटान करके 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर केंद्रित इस अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार के तमाम मंत्रालयों और विभागों की भागीदार के साथ प्रत्येक नागरिक में स्वच्छता की आदत विकसित करना और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ भविष्य की दिशा में सक्रियता से काम करना है। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) सचिव वी श्रीनिवास ने बताया कि सरकारी विभागों में लंबित मामले घटाने और स्वच्छता को संस्थागत बनाने का विशेष अभियान 2 अक्तूबर को शुरू किया गया था और 31 अक्तूबर तक चलेगा। श्रीनिवास ने बताया कि अब तक 12 लाख से अधिक फाइलों को छांटा जा चुका है और 97.2 लाख वर्ग फुट जगह खाली की गई है। अभियान अब तक 2.7 लाख कार्यालयों में लागू किया गया और कबाड़ के निपटान से 101.48 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ।

विज्ञापन


इंडसइंड बैंक के मुनाफे में 40 फीसदी गिरावट
इंडसइंड बैंक का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 40 फीसदी घटकर 1,331 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान बैंक की कुल आय 13,530 करोड़ से बढ़कर 14,871 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, बैंक का सकल एनपीए एक साल पहले के 1.93 फीसदी से बढ़कर 2.11 फीसदी पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आईईएक्स को 108.3 करोड़ का शुद्ध लाभ
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 25 फीसदी से अधिक बढ़कर 108.32 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 86.46 करोड़ का मुनाफा कमाया था। इस दौरान कुल आय बढ़कर 167.76 करोड़ पहुंच गई।


अदाणी टोटल गैस को 6 फीसदी अधिक फायदा
अदाणी टोटल गैस का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 6 फीसदी बढ़कर 178 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कंपनी को परिचालन से 1,315 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह एक साल पहले के मुकाबले 12 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed