फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi

Biz Updates: वित्त मंत्री ने आर्थिक प्रणाली की पुनर्कल्पना का आह्वान किया; US बैंक के 3 अधिकारियों का इस्तीफा

Sat, 23 Nov 2024 05:36 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 23 Nov 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बंगलूरू में 8वें इंडिया आइडियाज कॉन्क्लेव में कहा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'क्या हम आर्थिक प्रणाली की फिर से कल्पना कर सकते हैं। जब मैं यह कहती हूं तो तीन धारणाएं रखती हूं। जो मैं सभी प्रचलित आर्थिक प्रणालियों के लिए बनाती हूं। उनमें विस्तारवाद एक विशेषता है। शोषण और आक्रामकता भी विशेषताएं हैं। 'ब्रांड इंडिया' के आर्थिक विकास मॉडल में LiFE यानी (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) जैसी विशेषताएं होनी चाहिए।'
विज्ञापन

विज्ञापन

पैसे कमाने और खर्च करने में धर्म की भूमिका क्या? पीएम मोदी ने समझाया है
वित्त मंत्री ने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है... आपकी आर्थिक भलाई और आपके व्यवसाय, एक पारिवारिक व्यक्ति के रूप में आप किस तरह का पैसा कमाते हैं और खर्च करते हैं, सभी कुछ धर्म द्वारा ही निर्देशित होना चाहिए। एक बार जब आप इसे छोड़ देते हैं, तो यह लालच में बदल सकता है... धर्म के सिद्धांतों के भीतर अर्थ होना चाहिए, मोक्ष होना चाहिए और तभी कर्म आता है। मोक्ष कोई सुनहरा क्षेत्र नहीं है जो सबसे परे होता हो। यह एहसास है कि आप स्वयं दिव्य हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बिक्री जांच में अमेरिकी बैंक के तीन अधिकारियों का इस्तीफा
आदित्य बिरला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट के 1,500 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की जांच के बीच बैंक ऑफ अमेरिका के भारत में तीन अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें देबाशीष पुरोहित, सुभ्रजीत रॉय और विक्रम खेतान हैं। भारतीय नियामक शेयरों की बिक्री में आदित्य बिरला कैपिटल और सन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट की जांच कर रहा है। आरोप है कि इन तीनों अधिकारियों ने बैंक ऑफ अमेरिका की आंतरिक जानकारियों को सार्वजनिक होने से पहले ही उनका खुलासा कर दिया था। इन लोगों ने कुछ निवेश बैंकरों से मुलाकात की थी। बैंक ऑफ अमेरिका इसकी जांच कर रहा है। अक्तूबर में दो अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया था।

पीवीआर आईनॉक्स करेगी 200 करोड़ निवेश
पीवीआर आईनॉक्स ने अगले साल 100 स्क्रीन जोड़ने की योजना बनाई है। इस पर करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश होगा। कंपनी के कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार बिजली ने कहा, अब दर्शक कृत्रिम मेधा संचालित व्हाट्सएप चैटबॉट, मूवी जॉकी की सुविधा ले सकते हैं। 

ह्यूंडई अमेरिका में 1.45 लाख कारें वापस मंगाएगी
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ह्यूंडई मोटर अमेरिका में ड्राइव पावर की हानि के कारण 145,235 इलेक्ट्रिक वाहनों को वापस मंगाएगी। कंपनी ने कहा, इन मॉडलों में वर्ष 2022-2025 के कुछ लग्जरी जेनेसिस जीवी60, जेनेसिस जीवी70 व जेनेसिस जी80 के साथ अन्य मॉडल भी शामिल हैं। 

सेंट्रल बैंक को बीमा क्षेत्र में उतरने की मिली मंजूरी
नई दिल्ली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को जनराली समूह के साथ संयुक्त उद्यम के जरिये बीमा कारोबार में प्रवेश करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिल गई है। हालांकि, अभी बीमा नियामक इरडाई से मंजूरी बाकी है। जनराली इससे पहले फ्यूचर समूह के साथ भी बीमा कारोबार में थी।

विकासशील देशों के लिए कर्ज का ऊंचा स्तर चुनौती : दास
कर्ज का ऊंचा स्तर और बाहरी असंतुलन के साथ वित्तीय स्थिरता विकासशील देशों के लिए कठिन चुनौती है। आरबीआई की ओर से आयोजित विकासशील देशों के दो दिवसीय सम्मेलन में गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, मूल्य स्थिरता समय की जरूरत है। केंद्रीय बैंकों को मजबूत नीतिगत ढांचे की दिशा में काम करना चाहिए। बेहतर सामाजिक परिणाम के लिए मौद्रिक नीतियों का उपयोग जरूरी है। सम्मेलन में 18 देशों के केंद्रीय बैंकों के प्रमुख उपस्थित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed