Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News

Biz Updates: बैंक कर्मचारियों ने सरकार से IBC 2016 खत्म करने की मांग की; 3% महंगी होंगी होंडा-ह्यूंडई की कारें

Wed, 19 Mar 2025 06:56 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने बड़े कॉरपोरेट से कर्ज की सही वसूली करने के लिए आईबीसी 2016 को खत्म करने की मांग की है। संघ का आरोप है कि इस कानून से बैंकों के पैसे की लूट को वैध बनाया जा रहा है। संघ के सचिव हरि राव एस ने कहा, बड़े कॉरपोरेट घरानों से कर्ज वसूलने के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है। साथ ही, जानबूझकर ऋण न चुकाने वालों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की जाए। आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 में 1.64 लाख करोड़ रुपये के 1,004 मामले एनसीएलटी को भेजे गए। इसमें से 46,340 करोड़ यानी केवल 28 फीसदी की वसूली हुई है। इस तरह से एक वर्ष में 1.17 लाख करोड़ रुपये डूब गए।
विज्ञापन


होंडा और ह्यूंडई की कारें अप्रैल से तीन फीसदी होंगी महंगी
मारुति, टाटा, किआ और मर्सिडीज के बाद अब होंडा कार्स और ह्यूंडई ने भी एक अप्रैल से कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। ह्यूंडई ने कहा, वह एक अप्रैल से तीन फीसदी तक दाम बढ़ाएगी। इस साल यह दूसरी बार है। जनवरी में कंपनी ने 25,000 रुपये तक कीमत बढ़ाई थी। सभी मॉडल पर अलग-अलग दाम बढ़ेंगे। उधर, होंडा कार्स ने कहा, सभी मॉडलों की कीमतें उसके आधार पर बढ़ाई जाएगी। इनपुट लागत बढ़ने के कारण कंपनी को यह फैसला करना पड़ा है। हालांकि, दाम कितना बढ़ेगा, इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2025-26 में 0.75 फीसदी घट सकता है रेपो रेट
मॉर्गन स्टेनली ने अगले वित्त वर्ष 2025-26 में भारत में खुदरा महंगाई औसतन चार फीसदी रहने की उम्मीद जताई है। इसका मतलब है कि आरबीआई पूरे वित्त वर्ष में रेपो दर में 0.75 फीसदी की कटौती कर सकता है। पहले 0.50 फीसदी कटौती का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, लगातार दो महीने (जनवरी और फरवरी में) महंगाई दर अनुमान से कम रही है। ऐसे में अप्रैल में रेपो दर में 0.25 फीसदी कटौती हो सकती है।

 
Trending Videos

बैंक ऑफ मॉरिशस से रुपये में होगा कारोबार
आरबीआई और बैंक ऑफ मॉरिशस (बीओएम) ने सीमापार लेनदेन के लिए भारतीय रुपये और मॉरिशस रुपये (एमयूआर) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौते किए हैं। इसमें दोनों देशों की ओर से सभी चालू खाता और पूंजी खाता लेनदेन शामिल हैं।

 

आयकर विधेयक के लिए भेज सकते हैं राय
प्रस्तावित आयकर विधेयक-2025 से जुड़े आयकर नियमों और मसौदा तैयार करने के लिए शेयरधारक अपनी राय भेज सकते हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा, विधेयक को पिछले माह संसद में पेश किया गया था। यह वर्तमान में विस्तृत विचार के लिए प्रवर समिति के पास है।

 

स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में इसी महीने उतर सकती है एलआईसी
भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी इस महीने के अंत तक किसी कंपनी में हिस्सा खरीदकर स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में उतर सकती है। कंपनी के सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने कहा, बातचीत जारी है और इस महीने निर्णय लिया जा सकता है। मोहंती ने कहा, एलआईसी के पास 51 फीसदी हिस्सा नहीं होगा। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। हाल के वर्षों में निजी कंपनियों के उपस्थिति बढ़ाने से देश के स्वास्थ्य बीमा कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

अप्रैल से महंगी होंगी टाटा-किआ की कारें, मर्सिडीज भी बढ़ा सकती है दाम
टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के बाद अप्रैल से कारों के दाम भी बढ़ाएगी। कंपनी इस साल दूसरी बार कीमत बढ़ा रही है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं। किआ इंडिया की सभी मॉडल की कारें भी एक अप्रैल से तीन फीसदी तक महंगी होंगी। उधर, मर्सिडीज बेंज इंडिया की कारें भी अगले महीने से महंगी हो सकती हैं। टाटा मोटर्स ने कहा, बढ़ती इनपुट लागत के कारण उसे यह फैसला लेना पड़ा है। कंपनी ने सोमवार को ही वाणिज्यिक वाहनों के दाम दो फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की थी। वहीं, मर्सिडीज ने कहा, अगर यूरो के मुकाबले रुपया कमजोर होता रहा तो वह जनवरी के बाद अप्रैल में भी दाम बढ़ाएगी। कंपनी को आशंका है कि मांग घटने से लग्जरी कारों की बिक्री पर दो तिमाहियों तक दबाव रहेगा। यूरो पहले ही 95 के नीचे आ गया है और कंपनी ने कारों की कीमत 90 रुपये के स्तर पर रखी है। रुपये की तुलना में यूरो में इस साल लगातार गिरावट रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed