फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates hindi Profits Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi

Biz Updates: GST मामले में फिनो बैंक के एमडी गिरफ्तार, निजी अस्पतालों का राजस्व 15% तक बढ़ने का अनुमान

Sat, 28 Feb 2026 07:27 AM IST
Shivam Garg बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Sat, 28 Feb 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
Business Updates hindi Profits Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

फिनो पेमेंट बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ ऋषि गुप्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जीएसटी खुफिया महानिदेशालय ने सीजीएसटी एवं एसजीएसटी एक्ट के प्रावधानों के तहत गुप्ता की गिरफ्तारी की है। बैंक ने बाजार नियामक सेबी को बताया कि मामला बैंक के कारोबारी साझेदार से जुड़ा है, सीधे तौर पर बैंक के दायित्वों से जुड़ा नहीं है। मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) केतन मर्चेंट फिलहाल बैंक का कामकाज संभालेंगे। 

विज्ञापन


15% तक बढ़ेगा निजी अस्पतालों का राजस्व
निजी अस्पतालों का राजस्व अगले वित्त वर्ष में 14-15 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा, अच्छी ऑक्यूपेंसी, लगातार बढ़ते बेड और नई सुविधा में तेज वृद्धि से राजस्व को समर्थन मिलेगा। यह लगातार पांचवां साल होगा, जब निजी अस्पतालों के राजस्व में दहाई अंकों में वृद्धि देखने को मिलेगी। 2024-25 में राजस्व 78,500 करोड़ था।
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार को सौंपी गई पंचम राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट
कर्नाटक के पंचम राज्य वित्त आयोग ने 2026-2030 की अवधि के लिए ग्रेटर  बंगलूरू प्राधिकरण क्षेत्र की सिटी कॉर्पोरेशनों से संबंधित अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार को यह रिपोर्ट राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री सिद्दारमय्या को प्रस्तुत की गई। शुक्रवार को इसे उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट सौंपने का नेतृत्व वित्त आयोग के अध्यक्ष सी. नारायणस्वामी ने किया, जिनके साथ सदस्य मोहम्मद सनाउल्ला, आर.एस. फोंडे और सचिव वसीरेड्डी विजय ज्योत्स्ना भी मौजूद थे। रिपोर्ट में शहरों के वित्तीय प्रबंधन, आय और व्यय के सुधार, और स्थानीय प्रशासन को सशक्त बनाने के सुझाव शामिल हैं। यह कदम कर्नाटक में नगरीय प्रशासन और विकास को और प्रभावी बनाने की दिशा में माना जा रहा है।

हरित बॉन्ड से 10,000 करोड़ जुटाएगा बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा हरित इन्फ्रा बॉन्ड जारी कर 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रहा है। सूत्रों ने बताया कि आधार निर्गम आकार 5,000 करोड़ है। इसमें अधिक बोली आने पर 5,000 करोड़ तक के ग्रीन शू का विकल्प शामिल होगा, जिससे कुल निर्गम आकार 10,000 करोड़ पहुंच जाएगा। बोली चार मार्च को 11 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच एनएसई के इलेक्ट्रॉनिक बुक प्रोवाइडर मंच पर आयोजित होगी।

आईआईएफएल होम को एडीबी से मिला कर्ज
आईआईएफएल होम फाइनेंस ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ 30 करोड़ डॉलर (2,700 करोड़ रुपये) के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी के एमडी-सीईओ गिरीश कौसगी ने शुक्रवार को कहा, यह ऋण आईआईएफएल होम फाइनेंस का पहला बाह्य वाणिज्यिक उधारी है। एडीबी का वित्तपोषण किफायती आवास को लगभग सभी बाजारों तक पहुंचाने में मदद करेगा।

आईपीओ के बाद अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं होगा NSE, वैकल्पिक एक्सचेंज पर होगी लिस्टिंग
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष चौहान ने स्पष्ट किया है कि कंपनी अपने आईपीओ के बाद अपने ही प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय नियमों के तहत कोई भी एक्सचेंज खुद को रेगुलेट नहीं कर सकता, इसलिए उसे किसी वैकल्पिक एक्सचेंज पर लिस्टिंग करानी होती है। चौहान ने बताया कि सेबी से हाल ही में लगभग एक दशक बाद नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिलने के बाद एनएसई ने आईपीओ की तैयारियां शुरू कर दी हैं और नियामकीय प्रावधानों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed