{"_id":"692e4351106b02baea0fe3ae","slug":"business-updates-hindi-profits-share-market-usd-inr-value-commerce-trade-import-export-hindi-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: कोल इंडिया का उत्पादन 3.7 फीसदी घटा; आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल को सेबी से IPO की मिली मंजूरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Biz Updates: कोल इंडिया का उत्पादन 3.7 फीसदी घटा; आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल को सेबी से IPO की मिली मंजूरी
Tue, 02 Dec 2025 07:10 AM IST
शिवम गर्ग
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 02 Dec 2025 07:10 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी मुद्रा की मजबूत मांग के चलते रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 89.53 पर पहुंच गया। मुद्रा व्यापारियों ने कहा, रुपये में लगातार कमजोरी मुख्य रूप से बढ़ते व्यापार घाटे, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देरी और केंद्रीय बैंक के सीमित हस्तक्षेप के कारण है।
विज्ञापन
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल को मंजूरी
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट सहित चार कंपनियों को आईपीओ लाने की सेबी ने मंजूरी दे दी है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल 10,000 करोड़ जुटाएगी। पावरिका लि., टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स और अन्नू प्रोजेक्ट्स को भी इश्यू लाने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
कोल इंडिया : उत्पादन 3.7 फीसदी घटा
कोल इंडिया का कोयला उत्पादन अप्रैल-नवंबर में 3.7 प्रतिशत घटकर 45.35 करोड़ टन रह गया। सरकार घरेलू उत्पादन बढ़ाने व आयात पर निर्भरता कम करने के लिए कदम उठा रही है। पिछले माह कंपनी का उत्पादन 1.2 प्रतिशत बढ़कर 6.8 करोड़ टन हो गया था।
विज्ञापन