फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates hindi Profit Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi

Biz Updates: 'जंग जल्द खत्म हुआ तो बाजार पर पड़ सकता है सीमित असर', पश्चिम एशिया तनाव पर कोटक की रिपोर्ट

Sat, 04 Apr 2026 12:01 PM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Sat, 04 Apr 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
Business Updates hindi Profit Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के इक्विटी बाजारों को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। कोटक संस्थागत इक्विटी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यदि मौजूदा संघर्ष अगले कुछ हफ्तों में समाप्त हो जाता है, तो भारतीय बाजारों की कमाई पर इसका असर सीमित रह सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हालिया समय में शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद निवेशकों के लिए जोखिम और रिटर्न का संतुलन बेहतर हुआ है। यानी मौजूदा स्तर पर निवेश के अवसर पहले की तुलना में अधिक आकर्षक हो सकते हैं। विशेष रूप से अमेरिका की ओर से ईरान-इस्राइल संघर्ष को लेकर दिए गए संकेतों ने तनाव कम होने और ऊर्जा आपूर्ति स्थिर होने की उम्मीद बढ़ाई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति की हालिया टिप्पणियों से उम्मीद जगी है कि ईरान-इस्राइल/अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का अंत हो सकता है और आने वाले महीनों में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य हो सकती है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था और बाजार की कमाई पर संभावित नुकसान सीमित रहेगा। कोटक ने अपने बेस केस परिदृश्य में माना है कि यह संघर्ष कुछ हफ्तों तक जारी रह सकता है, लेकिन इससे वैश्विक तेल आपूर्ति ढांचे पर कोई दीर्घकालिक असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

आत्मनिर्भरता की राह पर 25-27% एथेनॉल ब्लेंडिंग की तैयारी

पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रण को लेकर भारत की नीति किसी भू-राजनीतिक संकट, खासकर पश्चिम एशिया के तनाव, से प्रेरित नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा आत्मनिर्भरता के दीर्घकालिक लक्ष्य पर आधारित है। अनाज इथेनॉल निर्माता संघ (जीईएमए) के अध्यक्ष सीके जैन  ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि ई20 का युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है। इसका एक ही उद्देश्य है ऊर्जा में आत्मनिर्भरता। जब हमारे पास खुद का उत्पादन है, तो हम दूसरों पर निर्भर क्यों रहें? भारत ने 1 अप्रैल से E20 का पूर्ण रोलआउट शुरू कर दिया है। जैन ने इसे अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि एक चेकपॉइंट बताया। उनके मुताबिक, इस चरण का मकसद यह देखना था कि क्या निवेशक आगे आते हैं और क्या पर्याप्त कच्चा माल (फीडस्टॉक) उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अब स्थिति अनुकूल है अतिरिक्त अनाज जैसे फीडस्टॉक की उपलब्धता है और उत्पादन क्षमता भी विकसित हो चुकी है। ऐसे में एथेनॉल मिश्रण को आगे बढ़ाने की पूरी संभावना है। जैन ने संकेत दिया कि 20% अंतिम सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह आगे बढ़ने की शुरुआत है। 25-27% तक ब्लेंडिंग बढ़ाने की 100% संभावना है। 

आरबीआई की नीलामी, कई राज्य मिलकर उठाएंगे 18,159 करोड़ का कर्ज

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि 7 अप्रैल 2026 को विभिन्न राज्य सरकारें स्टेट गवर्नमेंट सिक्योरिटीज (SGS) के जरिए कुल 18,159 करोड़ रुपये जुटाएंगी। यह नीलामी RBI के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म पर आयोजित होगी, जिसमें नई और री-इश्यू दोनों तरह की प्रतिभूतियां शामिल होंगी। आंध्र प्रदेश 2,200 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र 3,600 करोड़ रुपये, राजस्थान 3,600 करोड़ रुपये और तेलंगाना 3,900 करोड़ रुपये उधार जुटाएंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब और मेघालय भी इस नीलामी में भाग लेंगे। नीलामी के नतीजे 7 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे, जबकि सफल बोलीदाताओं को 8 अप्रैल को भुगतान करना होगा। रिटेल निवेशक भी RBI के रिटेल डायरेक्ट पोर्टल के जरिए इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed