फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates hindi Profit Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi

Biz Updates: सोने के बढ़ते दाम से गोल्ड लोन की मांग में हुई तेज बढ़ोतरी; जेटब्ल्यू ने बढ़ाए बैगेज चार्ज

Wed, 01 Apr 2026 06:43 PM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Wed, 01 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Business Updates hindi Profit Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

दिसंबर 2025 तिमाही में गोल्ड लोन सेगमेंट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जिससे क्रेडिट मार्केट इंडिकेटर (CMI) में सप्लाई साइड पर मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, यह उछाल मुख्य रूप से गोल्ड लोन की ओरिजिनेशन में वॉल्यूम और वैल्यू दोनों में तेज वृद्धि के कारण आया है। तीन महीने की इस अवधि में गोल्ड लोन ओरिजिनेशन वॉल्यूम के लिहाज से 45% और वैल्यू के आधार पर 108% तक बढ़ गया। इस तेज वृद्धि के साथ गोल्ड लोन रिटेल क्रेडिट मार्केट में सबसे बड़ा सेगमेंट बनकर उभरा है।

विज्ञापन


कुल रिटेल ओरिजिनेशन में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी वॉल्यूम के आधार पर 36% और वैल्यू के आधार पर 39% तक पहुंच गई है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता और मांग को दर्शाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तेजी के पीछे एक अहम वजह सोने की कीमतों में तेज उछाल है। मार्च 2023 के बाद से सोने की वैल्यू लगभग दोगुनी हो चुकी है, जिससे लोन लेने वालों को ज्यादा फंडिंग मिल रही है और लेंडर्स के लिए भी यह सेगमेंट आकर्षक बना हुआ है।
विज्ञापन


डेटा सुरक्षा परिषद ने नीलम धवन को अध्यक्ष नियुक्त किया
नैसकॉम की ओर से स्थापित डेटा सुरक्षा पर उद्योग जगत की संस्था, डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (डीएससीआई) ने नीलम धवन को तत्काल प्रभाव से अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धवन, जो दिसंबर 2025 में डीएससीआई बोर्ड में शामिल हुईं, प्रमोद भासिन का स्थान लेंगीं। जेनपैक्ट के संस्थापक और आईसीआरआईईआर और क्लिक्स कैपिटल के अध्यक्ष भासिन ने मार्च 2026 में समाप्त होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए डीएससीआई के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 

धवन वर्तमान में टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, फ्रैक्टल एनालिटिक्स और कैपिटा पीएलसी सहित कई प्रमुख कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं। वह एथर एनर्जी और कैपिलरी टेक्नोलॉजीज के बोर्ड में अध्यक्ष का पद भी संभालती हैं।

जेटब्ल्यू ने बढ़ाया लगेज चार्ज

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब एविएशन सेक्टर पर साफ दिखने लगा है। अमेरिकी एयरलाइन जेटब्ल्यू एयरवेज ने अपने चेक्ड बैग शुल्क में 9 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें सोमवार से लागू हो गई हैं। अब अधिकांश घरेलू इकोनॉमी यात्रियों के लिए पहला चेक्ड बैग 35 डॉलर से बढ़कर 39 डॉलर हो गया है। वहीं पीक ट्रैवल सीजन जैसे अप्रैल स्प्रिंग ब्रेक, बड़े त्योहार और गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यह शुल्क 40 डॉलर से बढ़ाकर 49 डॉलर कर दिया गया है।

न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित अपने प्रमुख टर्मिनल से संचालन करने वाली एयरलाइन ने कहा कि वैकल्पिक सेवाओं पर शुल्क बढ़ाकर वह बेस एयरफेयर को प्रतिस्पर्धी बनाए रखना चाहती है। कंपनी के मुताबिक कि हम समझते हैं कि शुल्क बढ़ाना आदर्श नहीं है, लेकिन यह फैसला केवल जरूरत पड़ने पर ही लिया जाता है।

500 मिलियन टन कार्गो हैंडलिंग का आंकड़ा पार, अदाणी पोर्ट्स ने रचा नया रिकॉर्ड

भारत की सबसे बड़ी पोर्ट ऑपरेटर कंपनी अदाणी बंदरगाह और विशेष आर्थिक क्षेत्र ने बुधवार को 500 मिलियन टन कार्गो हैंडलिंग का अहम मील का पत्थर पार कर लिया है। कंपनी ने इस उपलब्धि को अपनी विकास यात्रा का बड़ा चरण बताया है।

1998 में एक पोर्ट आधारित विजन से शुरू हुई APSEZ आज भारत और विदेशों में फैले 19 पोर्ट्स और टर्मिनल्स के नेटवर्क के साथ देश के व्यापार और औद्योगिक विकास की एक मजबूत कड़ी बन चुकी है। गौतम अदाणी, चेयरमैन, अडानी ग्रुप ने इस उपलब्धि पर कहा कि पोर्ट्स सिर्फ व्यापार के प्रवेश द्वार नहीं हैं, बल्कि वे देश के आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और भविष्य के प्रतीक हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय ग्राहकों, पार्टनर्स और कंपनी के कर्मचारियों को दिया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों और इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति प्रतिबद्धता की भी सराहना की, जिसने APSEZ के विकास की मजबूत नींव तैयार की। कंपनी के अनुसार, यह उपलब्धि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की तेजी से हो रही प्रगति और वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा को भी दर्शाती है।

एअर इंडिया ने अपने फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम महाराजा क्लब में किए बदलाव
एयर इंडिया ने अपने फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम में कुछ बदलाव किए हैं, जिसके लगभग एक करोड़ सदस्य हैं। इन बदलावों से केबिन अपग्रेड के लिए अधिक लचीलापन मिलेगा और पॉइंट्स की आवश्यकता कम हो जाएगी।

घाटे में चल रही यह एयरलाइन अपने बदलाव के अहम दौर से जुजर रही है। हालांकि, वर्तमान में यह पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कई चुनौतियों का सामना कर रही है। पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है । खाड़ी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण इसकी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी बाधित हुई है। 

बुधवार को एयरलाइन ने बताया कि उसने अपने महाराजा क्लब लॉयल्टी प्रोग्राम में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। इसके तहत अवार्ड फ्लाइट और केबिन अपग्रेड के लिए महाराजा पॉइंट्स की आवश्यकता को कम करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed