फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates GST BRICS NDB RBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: दिल्ली एयरपोर्ट पर ई-अराइवल कार्ड सुविधा 1 अक्तूबर से; एअर इंडिया-एयरबस पर यह अपडेट

Tue, 30 Sep 2025 02:43 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 30 Sep 2025 02:43 PM IST
विज्ञापन
Business Updates GST BRICS NDB RBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News
बिजनेस अपडेट: - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
दिल्ली हवाई अड्डे पर 1 अक्तूबर से विदेशी यात्रियों के लिए ई-अराइवल कार्ड सुविधा उपलब्ध होगी। यह एक ऐसी प्रणाली है, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को मैनुअल पेपर-आधारित कार्ड की जगह अपनी आगमन जानकारी ऑनलाइन भारने की अनुमति देगी। दिल्ली हवाई अड्डे के संचाक ने बताया कि यह सुविधा यात्रियों के लिए आगमन प्रक्रिया को आसान बनाएगी, दक्षता में सुधार करेगी, कतारों को कम करेगी और कागज के उपयोग में कमी लाकर एयरपोर्ट के स्थायित्व लक्ष्यों को समर्थन प्रदान करेगी। बता दें कि थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और मलेशिया के हवाई अड्डों पर भी ऐसी ही सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

 

एअर इंडिया और एयरबस ने हरियाणा में पायलट प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया
एअर इंडिया और एयरबस ने हरियाणा में एक संयुक्त पायलट प्रशिक्षण सुविधा की स्थापना की है। यह  A320 और A350 परिवार के विमान पायलटों को प्रशिक्षित करेगी। एयर इंडिया की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, एयर इंडिया एविएशन ट्रेनिंग अकादमी में स्थापित यह उन्नत प्रशिक्षण केंद्र अगले दशक में 5,000 से अधिक नए पायलटों को तैयार करेगा। बराबर हिस्सेदारी वाली इस संयुक्त सुविधा का क्षेत्रफल 12,000 वर्ग मीटर है और इसमें 10 फुल फ्लाइट सिमुलेटर, आधुनिक क्लासरूम और ब्रिफिंग रूम शामिल हैं। इस केंद्र का उद्घाटन नागरिक उड्डयन मंत्री के रम्मोहन नायडू ने मंगलवार को किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

DGCA ने नवी मुंबई हवाईअड्डे को एरोड्रोम लाइसेंस दिया
नागर विमानन नियामक डीजीसीए ने नवी मुंबई हवाईअड्डे को एरोड्रोम लाइसेंस प्रदान किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बयान में दी।

विज्ञापन

फोर्ट्रेस के को-सीईओ जोश पैक का 51 वर्ष की आयु में निधन

फोर्ट्रेस इन्वेस्टमेंट ग्रुप के को-सीईओ जोश पैक का 51 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अबू धाबी की मुबाडाला निवेश शाखा के स्वामित्व वाली और कर्जन सिनेमाज और मैजेस्टिक वाइन जैसी उच्च-प्रोफाइल यूरोपीय शृंखलाओं वाली कंपनी ने सोमवार रात एक बयान में उनके निधन की घोषणा की। मृत्यु का कोई कारण नहीं बताया गया।

53 अरब डॉलर की संपत्ति का प्रबंधन करने वाले समूह ने कहा, "हम इस क्षति से स्तब्ध हैं। जोश एक प्रतिभाशाली निवेशक, एक विचारशील रणनीतिकार, एक दयालु नेता और कई लोगों के लिए एक बेहद प्रिय मित्र थे।" पैक 23 वर्षों से अधिक समय से फोर्ट्रेस के साथ जुड़े थे और हाल ही में कंपनी की यूरोपीय विस्तार योजनाओं के तहत डलास से लंदन आये थे।

पैक ने फोर्ट्रेस में निजी ऋण, निजी इक्विटी, रियल एस्टेट और संकटग्रस्त निवेश परिचालनों में नेतृत्व और मुख्य निवेश अधिकारी के पद संभाले थे। वे वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधक के क्रेडिट फंड व्यवसाय की शुरुआत में ही इसमें शामिल हो गए थे। फर्म ने कहा कि सह-सीईओ ड्रू मैकनाइट समूह का नेतृत्व करना जारी रखेंगे और अध्यक्ष जैक न्यूमार्क के साथ उस भूमिका को साझा करेंगे।

1998 में स्थापित, फोर्ट्रेस का मुख्यालय न्यूयॉर्क और डलास में है और इसे अबू धाबी के संप्रभु धन कोष मुबाडाला का समर्थन प्राप्त है,। इसने 2023 में मासायोशी सन के सॉफ्टबैंक समूह से निवेश फर्म में अपनी हिस्सेदारी खरीदी थी। फोर्ट्रेस प्रबंधन और मुबाडाला ने सॉफ्टबैंक की अधिकांश इक्विटी का अधिग्रहण कर लिया था और 70 प्रतिशत की बहुलांश हिस्सेदारी अपने पास ले ली थी। फोर्ट्रेस का प्रबंधन व्यवसाय में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है और यह बोर्ड में अधिकांश सीटों पर नियुक्ति करने का हकदार है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया 7 अक्तूबर को लाएगी अपना मेगा आईपीओ

दक्षिण कोरियाई समूह एलजी की स्थानीय सहायक कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड 7 अक्टूबर को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने मंगलवार को दाखिल रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) में कहा कि शेयर बिक्री 9 अक्टूबर तक सदस्यता के लिए खुली रहेगी, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 6 अक्टूबर को खुलेगी।

पिछले वर्ष अक्टूबर में हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड के सूचीबद्ध होने के बाद यह भारतीय शेयर बाजार में प्रवेश करने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी होगी। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने आईपीओ के लिए दिसंबर में सेबी के पास अपने प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे, जिसमें मूल कंपनी 10.18 करोड़ से अधिक शेयर बेचेगी, जो लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

कंपनी को मार्च में सार्वजनिक पेशकश के लिए नियामक की मंजूरी मिल गई थी। कंपनी ने कुल इश्यू आकार का खुलासा नहीं किया, लेकिन मामले से परिचित लोगों ने पहले आईपीओ का आकार 15,000 करोड़ रुपये बताया था।

बोट ने सीओओ गौरव नैयर को सीईओ नियुक्त किया

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड बोट की मूल कंपनी इमेजिन मार्केटिंग लिमिटेड (आईएमएल) ने मंगलवार को गौरव नैयर को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने का एलान किया। वे कंपनी के को-फाउंडर समीर मेहता की जगह लेंगे।

नय्यर तीन वर्षों तक बोट के मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे हैं। उनके पास 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। बोट ने एक बयान में कहा कि अब वह कंपनी के बाजार नेतृत्व को और मजबूत करने और अपने उत्पादों का विस्तार करने के प्रयासों का नेतृत्व करेंगे। इसमें कहा गया है कि मेहता कार्यकारी निदेशक की भूमिका में आएंगे और दीर्घकालिक रणनीति पर ध्यान केंद्रित करेंगे तथा नैयर को उनकी नई जिम्मेदारियों में सहयोग देंगे। सह-संस्थापक अमन गुप्ता गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में बने रहेंगे तथा ब्रांड विजन और विपणन रणनीति पर अपना प्रभाव बनाए रखेंगे।

उद्योग जगत को बैंक ऋण वृद्धि अगस्त में घटकर 6.5 प्रतिशत रही: आरबीआई आंकड़े

रिजर्व बैंक की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार उद्योग जगत को बैंक ऋण अगस्त में 6.5 प्रतिशत की धीमी गति से बढ़ा।पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 9.7 प्रतिशत था।

भारतीय रिजर्व बैंक ने अगस्त 2025 के लिए बैंक ऋण के क्षेत्रीय उपयोग के आंकड़े जारी किए हैं। ये आंकड़े 41 चुनिंदा अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) से एकत्रित किए गए हैं।जो सभी एससीबी की आरे से दिए गए कुल गैर-खाद्य ऋण का लगभग 95 प्रतिशत है।

आरबीआई ने कहा कि 22 अगस्त को समाप्त पखवाड़े तक सालाना आधार पर गैर-खाद्य बैंक ऋण में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एक वर्ष पहले इसी अवधि में यह 13.6 प्रतिशत थी। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को ऋण में तीव्र गति से वृद्धि जारी रही।

आरबीआई ने कहा, "प्रमुख उद्योगों में, 'सभी इंजीनियरिंग', 'वाहन, वाहन पार्ट्स और परिवहन उपकरण' तथा 'रबर, प्लास्टिक और उनके उत्पादों' के बकाया ऋण में वर्ष-दर-वर्ष अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।"

भारत आईसीएओ परिषद के लिए फिर से निर्वाचित

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) की परिषद में मजबूत जनादेश के साथ फिर से चुना गया है। मंत्रालय ने कहा कि देश ने 2022 के चुनावों की तुलना में अधिक वोट हासिल किए, जो सदस्य देशों के बीच अपने नेतृत्व और अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के प्रति प्रतिबद्धता में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

रिलायंस-बीपी के लिए गैस की कीमत में 3% की कटौती, घरेलू दरें अपरिवर्तित

रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी भागीदार बीपी पीएलसी ने गहरे समुद्र और दुर्गम क्षेत्रों से उत्पादित प्राकृतिक गैस के लिए अधिकतम मूल्य में तीन प्रतिशत की कटौती कर उसे 9.72 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दिया गया है। यह कटौती एक अक्तूबर से छह महीने के लिए की गई है। हालांकि, पुराने क्षेत्रों से प्राप्त गैस की दरें 6.75 अमेरिकी डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट पर अपरिवर्तित बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed