Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Gold Silver RBI SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi

Gold Silver Rates: सोना 1,150 रुपये सस्ता, चांदी 1,000 फिसली; वैश्विक बाजारों में सुस्त रुख के कारण आई गिरावट

Fri, 28 Feb 2025 08:08 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 28 Feb 2025 08:08 AM IST
सार

दिल्ली सराफा बाजार में सोना 1,150 रुपये सस्ता हुआ, जबकि चांदी में 1,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सुस्त रुख के कारण कीमतों में कमी के बाद सोना 89,000 के स्तर से नीचे पहुंच गया।

विज्ञापन
Business Updates Gold Silver RBI SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक बाजारों में सुस्ती के रुख के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 1,150 रुपये सस्ता होकर 89,000 से नीचे आ गया और 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ। चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये कम होकर 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, एमसीएक्स में बिकवाली होने के कारण सोने की कीमतों में कमजोरी देखी गई और यह 85,000 रुपये तक गिर गई। अगर एमसीएक्स पर सोना गिरकर 84,800 रुपये के स्तर तक आता है, तो इसमें और भी कमजोरी आ सकती है। बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सराफा बाजार बंद थे।
विज्ञापन


कॉमेक्स पर भी कीमतों में गिरावट
विदेशी बाजारों में अप्रैल डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 23.10 डॉलर गिरकर 2,907.50 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसके अलावा, हाजिर सोना 2,900 डॉलर के स्तर से नीचे फिसल गया और इसकी कीमतें 2,892.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं।
विज्ञापन


सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग मजबूत
अबांस होल्डिंग्स के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा, शुल्क संबंधी चिंताओं के कारण डॉलर में तेजी आने से सोने की कीमतें एक और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद नीचे आई हैं। हालांकि, सुरक्षित निवेश की मांग मजबूत बनी हुई है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में यूरोपीय संघ से आयात पर 25 फीसदी शुल्क की घोषणा की है। मेक्सिको और कनाडा पर शुल्क लागू होने की संभावना स्पष्ट नहीं होने से बाजार अनिश्चित हो गए हैं, जिससे सोने की मांग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल अब तक 11 फीसदी बढ़े दाम
सोना की कीमत एक जनवरी के 79,390 रुपये की तुलना में बढ़कर 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है, जो 11.09 फीसदी की वृद्धि है। इस अवधि में चांदी में भी 8.83 फीसदी की तेजी आई है।
Trending Videos

एलआईसी को 480 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस
एलआईसी को 2020-21 से जुड़े मामले में मुंबई प्राधिकरण से 479.88 करोड़ का जीएसटी नोटिस मिला है। बीमा कंपनी ने कहा, विभाग ने इनपुट टैक्स क्रेडिट को लेकर गलत तरीके से गणनी की है। इस नोटिस के खिलाफ संबंधित प्राधिकरण में अपील की जाएगी।

हाउसिंग प्राइस इंडेक्स में 3.1 फीसदी की तेजी
अखिल भारतीय हाउस प्राइस इंडेक्स 2024-25 की तीसरी तिमाही में 3.1 फीसदी बढ़ गया। उसके पहले की तिमाही में यह 4.3 फीसदी और एक साल पहले समान अवधि में 3.8 फीसदी बढ़ा था। 10 प्रमुख शहरों में पंजीकरण अधिकारियों से प्राप्त लेनदेन के आधार पर इसे जारी किया गया है।

Business Updates Gold Silver RBI SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi
UPI - फोटो : AdobeStock
यूपीआई : एक माह में रिकॉर्ड 16.99 अरब बार लेनदेन
जनवरी में यूपीआई से रिकॉर्ड 16.99 अरब बार लेनदेन हुआ। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह लेनदेन किसी भी महीने में दर्ज की गई अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। बयान में कहा गया कि 2023-24 से डिजिटल भुगतान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) भारत के डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र की आधारशिला है। यह देश भर में खुदरा भुगतानों में 80 प्रतिशत का योगदान देता है। 2023-24 में यूपीआई से कुल लेनदेन 131 अरब बार दर्ज किया गया था। उपयोग में आसानी, बैंकों और फिनटेक प्लेटफार्मों के बढ़ते नेटवर्क के साथ, यूपीआई देश भर में लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए वास्तविक समय के भुगतान का पसंदीदा तरीका है। देश में 80 से अधिक यूपीआई एप हैं। 641 बैंक वर्तमान में यूपीआई पारिस्थितिकी तंत्र पर सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed