Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates FPI RBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख LPG कनेक्शन को मिली मंजूरी; एफपीआई ने सितंबर में 7945 करोड़ निकाले

Mon, 22 Sep 2025 04:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 04:47 AM IST
विज्ञापन
Business Updates FPI RBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) के तहत गरीब महिलाओं को 25 लाख अतिरिक्त मुफ्त एलपीजी कनेक्शन जारी करने को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने कहा कि इस विस्तार के साथ पीएमयूवाई कनेक्शनों की कुल संख्या बढ़कर 10.58 करोड़ हो जाएगी। इसके लिए सरकार ने 676 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दी है, जिसमें 2,050 रुपये प्रति कनेक्शन की दर से 25 लाख जमा-मुक्त कनेक्शन प्रदान करने के लिए 512.5 करोड़ रुपये, 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की लक्षित सब्सिडी के लिए 160 करोड़ रुपये (प्रति वर्ष अधिकतम नौ रिफिल के लिए, 5 किलोग्राम सिलेंडर के लिए आनुपातिक रूप से आनुपातिक), और परियोजना प्रबंधन और अन्य खर्चों के लिए 3.5 करोड़ रुपये शामिल हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने 'एक्स' पर लिखा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर, मैं उज्ज्वला परिवार में शामिल होने वाली सभी माताओं और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। यह कदम न केवल उन्हें इस पवित्र त्योहार के दौरान खुशी देता है बल्कि महिला सशक्तिकरण के प्रति हमारे संकल्प को भी मजबूत करता है।
विज्ञापन


विदेशी निवेशकों ने बाजार से 7,945 करोड़ रुपये निकाले निकाले
वैश्विक चुनौतियों और कई देशों में तनाव के कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अब तक शेयर बाजार से 7,945 करोड़ रुपये निकाले हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में 34,990 करोड़ और जुलाई में 17,700 करोड़ रुपये की भारी निकासी के बाद विदेशी निवेशकों ने 2025 में अबतक कुल 1.38 लाख करोड़ रुपये की निकासी की है। विशेषज्ञों का मानना है कि आगे भी निकासी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज दर घटने व त्योहारी मांग से सोने में रहेगी तेजी
वैश्विक मौद्रिक नीतियों में ढील, एशिया में त्योहारी मांग और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से आगामी सप्ताह में सोने की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है। विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारी अमेरिका और भारत के बीच होने वाली आगामी व्यापार वार्ताओं, साथ ही वाशिंगटन और बीजिंग के बीच बातचीत पर बारीकी से नजर बनाए रखेंगे। आवास संबंधी आंकड़े, उपभोग खर्च जैसे आंकड़े बाजार की धारणा को प्रभावित करेंगे।

Trending Videos

नौ शहरों में चार फीसदी घट सकती है मकानों की बिक्री
मुंबई और पुणे में कमजोर मांग के कारण देश के नौ प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर तिमाही में घरों की बिक्री चार फीसदी घटकर एक लाख इकाई रह सकती है। मानसून और श्राद्ध के कारण यह तिमाही आमतौर पर कमजोर मानी जाती है। प्रॉपइक्विटी के रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर, 2025 के दौरान नौ शहरों में घरों की बिक्री चार फीसदी कम होकर 1,00,370 इकाई रह सकती है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,05,081 इकाई था। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और पुणे में आवासीय संपत्तियों की बिक्री में गिरावट का अनुमान है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद और कोलकाता में मांग अधिक रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, नई पेशकश लगातार कम होने के बावजूद आवास बाजार मजबूत बना हुआ है।

पांच साल में 88 अरब रुपये का होगा ऑनलाइन घरेलू सेवा बाजार
भारत का ऑनलाइन घरेलू सेवा बाजार 18-22 फीसदी की सालाना दर से बढ़कर 2029-30 तक 85-88 अरब रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। परामर्श फर्म रेडसीर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बाजार को सुविधा, विश्वसनीयता और बढ़ती शहरी मांग से समर्थन मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, क्विक कॉमर्स को व्यापक रूप से अपनाने के बाद ‘तत्काल घरेलू सेवा’ भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में अगले क्षेत्र के रूप में उभर रही है। समय की कमी से जूझ रहे शहरी ग्राहकों के बीच यह तेजी से लोकप्रिय हो रही है। रिपोर्ट में कहा गया, तत्काल घरेलू सेवा एक मांग आधारित घरेलू सहायता प्रणाली की तरह काम करती है, जो असंगठित घरेलू सहायकों और सेवा मंचों के बीच की खाई को पाटती है। इसमें आगे कहा गया कि भारत के घरेलू सेवा क्षेत्र में 2024-25 तक ऑनलाइन सेगमेंट कुल कारोबार का एक फीसदी से भी कम था। हालांकि, अब ऑनलाइन सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। शहरी मांग से समर्थन मिलने के कारण इसके हर साल 18-22 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है।

असम सरकार के कर्मचारियों को दुर्गा पूजा उत्सव के लिए सितंबर का वेतन अग्रिम मिलेगा
असम सरकार अपने कर्मचारियों को दुर्गा पूजा उत्सव के मद्देनजर सितंबर का वेतन अग्रिम रूप से जारी करेगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वितरण प्रक्रिया निर्धारित तिथि 1 अक्टूबर के बजाय मंगलवार से शुरू होगी। सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए, राज्य सरकार ने सितंबर 2025 का वेतन अग्रिम रूप से जारी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राजकोष को कल से वेतन बिल मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed