फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business updates Foxconn invest Rs 13 thousand crore India Harsh Bhanwala independent director HDFC Bank

Business News: फॉक्सकॉन भारत में करेगी 13 हजार करोड़ का निवेश, HDFC बैंक के स्वतंत्र निदेशक बने हर्ष भानवाला

Tue, 28 Nov 2023 05:01 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 05:01 AM IST
सार

नाबार्ड के पूर्व चेयरमैन हर्ष कुमार भानवाला को एचडीएफसी बैंक में तीन साल के लिए अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी वी रंगन को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Business updates Foxconn invest Rs 13 thousand crore India Harsh Bhanwala independent director HDFC Bank
फॉक्सकॉन - फोटो : social media

विस्तार

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कांट्रैक्ट विनिर्माता फॉक्सकॉन भारत में 13 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। निवेश नए कारखाने पर होगा। कंपनी ने कहा, भारत में विनिर्माण क्षमता बढ़ाने और नए निवेश की योजना है।

विज्ञापन

 
एचडीएफसी बैंक के स्वतंत्र निदेशक बने हर्ष भानवाला
नाबार्ड के पूर्व चेयरमैन हर्ष कुमार भानवाला को एचडीएफसी बैंक में तीन साल के लिए अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी वी रंगन को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


आईफोन का उत्पादन दोगुना करेगी टाटा, देगी 13,000 को नौकरियां
टाटा ने एपल आईफोन का उत्पादन दोगुना करने का फैसला लिया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स होसुर के प्लांट की क्षमता बढ़ाएगी। कंपनी लगभग 18 महीने में यह काम पूरा कर लेगी। इससे 13,000 को नौकरियां मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने हाल ही में विस्ट्रॉन के कर्नाटक के कोलार जिले में प्लांट का अधिग्रहण किया था। होसुर युनिट पर 5000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। लगभग 500 एकड़ में फैले इस प्लांट में फिलहाल 15 हजार कर्मचारी काम करते हैं। एक से डेढ़ साल में प्लांट का विस्तार होने पर यहां कर्मचारियों की संख्या 28 हजार तक पहुंच सकती है। 

टीसीएस से अमेरिकी कंपनी ने मांगे 17.50 अरब रुपये
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) को अमेरिका में झटका लगा है। अमेरिका की एक जूरी ने कंपनी को करीब 17.50 अरब रुपये का भुगतान करने को कहा है। टीसीएस पर आरोप है कि सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म को बनाने को अमेरिकी कंपनी डीएक्ससी के सोर्स कोड का दुरुपयोग किया था। जूरी ने कहा, टीसीएस ने सीएससी के प्रोप्राइटरी प्लेटफॉर्म में सेंध लगाकर ट्रेड सीक्रेट को हासिल किया था।

मारुति, टाटा, महिंद्रा और ऑडी के वाहन होंगे महंगे
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और ऑडी की गाड़ियां नए साल से महंगी हो जाएंगी। चारों ने बताया कि सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ेंगी। महंगाई व विनिर्माण लागत बढ़ने से यह कदम उठाना पड़ा है।

मारुति ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतें एक जनवरी से लागू होंगी। कीमतें मॉडल के अनुसार बढ़ाई जाएंगी। कंपनी ने इस साल तीसरी बार कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे पहले अप्रैल और जनवरी में कीमतें बढ़ाई थी। मारुति 3.54 लाख से लेकर 28.43 लाख रुपये तक के वाहन बेचती है।

ऑडी एक जनवरी से दो फीसदी तक दाम बढ़ाएगी। परिचालन और सामग्रियों की बढ़ती लागतों के कारण ऐसा करना पड़ रहा है। कंपनी ने कहा कि कीमतें बढ़ने का असर बहुत मामूली होगा। कंपनी भारत में 42.77 लाख से 2.22 करोड़ रुपये तक के वाहन बेचती है।

यात्री व ईवी कारों के दाम बढ़ाएगी टाटा
टाटा मोटर्स ने कहा कि वह एक जनवरी से सभी मॉडलों के वाहनों की कीमतों में इजाफा करेगी। कंपनी 5.6 लाख से लेकर 25.94 लाख रुपये तक के वाहन बेचती है। इसने कहा, इलेक्ट्रिक वाहन से लेकर यात्री वाहन तक महंगे होंगे। हालांकि, कीमतें कितनी बढ़ेंगी, इसका फैसला कुछ हफ्तों बाद होगा।

ई-बसों की हिस्सेदारी बढ़कर होगी 13 फीसदी
वित्त वर्ष 2025 तक नई बस बिक्री में इलेक्ट्रिक बसों की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत तक होने की उम्मीद है। इक्रा के अनुसार, कई राज्य इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीतियों में ई-बस अपनाने की योजना बना रहे हैं। पारंपरिक डीजल बसों की तुलना में महत्वपूर्ण परिचालन बचत के साथ इक्रा को उम्मीद है कि ई-बसों की मांग में वृद्धि जारी रहेगी। इलेक्ट्रिक बसें भारत के विद्युतीकरण अभियान में सबसे आगे रहेंगी।


आईडीबीआई में हिस्सा रखेगी एलआईसी
आईडीबीआई बैंक की प्रवर्तक एलआईसी ने कहा है कि वह बैंक में कुछ हिस्से को बनाए रखेगी। एलआईसी और सरकार बैंक में हिस्सा बेचने की योजना बना रही है। एलआईसी चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने कहा, आईडीबीआई बैंकाश्योरेंस भागीदार है। सरकार 45% और एलआईसी 49% हिस्सेदार है। 

सौर क्षमता में छमाही के दौरान 45% की गिरावट
परियोजनाओं के पूरा होने में देरी के बीच जनवरी-सितंबर 2023 के दौरान देश में सौर क्षमता 45% घटकर 5.6 गीगावॉट पर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed