Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates: flights of 'Indigo' canceled due to dense fog; Bids for Go First acquisition on January 31

Biz Updates: घने कोहरे के चलते 'इंडिगो' की कई उड़ानें रद्द; गो फर्स्ट के अधिग्रहण को लेकर बोलियां 31 जनवरी को

Sun, 14 Jan 2024 07:18 PM IST
आदर्श शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 07:18 PM IST
सार

उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते इंडिगो की कई उड़ाने 14 जनवरी को प्रभावित रही। एयरलाइन इंडिगो ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कई उड़ाने लेट और रद्द की गई हैं। वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया कि गो फर्स्ट के ऋणदाता 31 जनवरी तक निवेशक बोलियां चाहते हैं।

विज्ञापन
Business Updates: flights of 'Indigo' canceled due to dense fog; Bids for Go First acquisition on January 31
इंडिगो के जहाज (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड अपने चरम पर हैं। पिछले कुछ दिनों से हो रहे घने कोहरे के चलते हवाई उड़ाने भी प्रभावित हो रही है। 'इंडिगो' ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि घने कोहरे के चलते 14 जनवरी को इंडिगो की कई उड़ान प्रभावित हुई। कोहरे के चलते हवाई जहाज परिचालन पर व्यापक असर पड़ा। विज्ञप्ति में कहा गया कि हमारे स्टाफ ने यात्रियों को एयरपोर्ट पर देरी और फ्लाइट कैंसिल के बारे में जानकारी दी। इंडिगो ने कहा यात्रियों की असुविधा के लिए बेहद खेद हैं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

रिपोर्ट में दावा-गो फर्स्ट के ऋणदाता 31 जनवरी तक निवेशक बोलियां चाहते हैं

Business Updates: flights of 'Indigo' canceled due to dense fog; Bids for Go First acquisition on January 31
गो फर्स्ट (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
गो फर्स्ट एयरलाइन के अधिग्रहण के लिए ऋणदाताओं ने वित्तीय बोलियों की समय सीमा 31 जनवरी तय की गई है। गौरतलब है कि गो फर्स्ट ने मई में दिवालियापन संरक्षण के लिए आवेदन किया था। हाल ही में नए निवेशकों को ऋणदाता रिझाने में असफल रहे, जिसके बाद एयरलाइन को खत्म पर विचार किया जा रहा है। एक बैंकर ने कहा कि बैंकों ने समाधान प्रक्रिया को एक बार फिर से आगे बढ़ाने का फैसला किया है। जिन्होंने पहले रुचि दिखाई थी, उन दावेदारों को एक ठोस बोली लगाने का मौका दिया गया है। दूसरे बैंकर ने कहा कि ऋणदाताओं की समिति संभावित निवेशकों के आग्रह पर महीने के अंत की समय सीमा बढ़ाने पर भी विचार कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed