फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News Updates PNB SEBI ITC Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi

Biz Updates: 16 और खाद्य वस्तुओं की थोक-खुदरा कीमतों पर सरकार की नजर; PNB-BOI ने 0.05 फीसदी महंगा किया कर्ज

Fri, 02 Aug 2024 04:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Business News Updates PNB SEBI ITC Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने एक अगस्त से 16 और आवश्यक खाद्य वस्तुओं की दैनिक थोक और खुदरा कीमतों की निगरानी शुरू कर दी है, ताकि दरों को स्थिर रखने के लिए नीतिगत निर्णय लेने में मदद मिल सके। इसी के साथ मूल्य निगरानी वाली वस्तुओं की संख्या 22 से बढ़कर 38 हो गई है। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को यहां एक कार्यक्रम में यह घोषणा की।

विज्ञापन


इस अवसर पर मंत्री ने मूल्य निगरानी प्रणाली-पीएमएस मोबाइल एप के संस्करण 4.0 का लोकार्पण भी किया, जो मूल्य रिपोर्टिंग केंद्रों को 38 वस्तुओं पर दैनिक रिपोर्ट करने में मदद करेगा। वर्तमान में देशभर में ऐसे 550 केंद्र मौजूद हैं। निगरानी वाली नई वस्तुओं में बाजरा, ज्वार, रागी, सूजी, मैदा, बेसन, घी, मक्खन, बैंगन अंडा, काली मिर्च, धनिया, जीरा, लाल मिर्च, हल्दी और केला शामिल हैं।
विज्ञापन


38 वस्तुओं की वास्तविक कीमत पता चलेगी
जोशी ने कहा, हमें अब रोजाना 38 वस्तुओं की वास्तविक कीमत का पता चलेगा। हमें मूल्य वृद्धि के बारे में जानकारी मिलेगी। इससे नीति-निर्माण और कीमतों में उतार-चढ़ाव को स्थिर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के तहत 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनबी व बैंक ऑफ इंडिया ने 0.05% महंगा किया कर्ज
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ इंडिया अपने-अपने कर्ज 0.05 फीसदी महंगे कर दिए हैं। नई दरें एक अगस्त से लागू हो गई हैं। पीएनबी ने बृहस्पतिवार को बताया, सभी अवधि के कर्ज की ब्याज दर में 0.05 फीसदी की वृद्धि की है। एक साल के कर्ज की दर 8.85 फीसदी से बढ़कर 8.90 फीसदी होगी। तीन साल के कर्ज की दर 9.20 फीसदी होगी। एक महीने, तीन महीने और छमाही अवधि वाले कर्ज की दर अब 8.35 से 8.55 फीसदी के बीच होगी। उधर, बैंक ऑफ इंडिया ने एक साल की अवधि वाले कर्ज पर ब्याज दर में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। 

तीन कंपनियां खरीद सकती हैं आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी
आईडीबीआई बैंक में तीन कंपनियां हिस्सा खरीदने की दौड़ में सबसे आगे हैं। इनमें फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग, एमिरेट्स एनबीडी और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं। आरबीआई ने संभावित खरीदारों की समीक्षा को पूरा कर लिया है। आईडीबीआई बैंक में केंद्र सरकार और एलआईसी की अधिकतम हिस्सेदारी है। जिन कंपनियों ने आईडीबीआई बैंक को खरीदने में रुचि दिखाई है उनके साथ सरकार की बातचीत चल रही है। आईडीबीआई बैंक में केंद्र सरकार की 45.48 फीसदी व एलआईसी की 49.24 फीसदी हिस्सेदारी है। दोनों मिलकर बैंक में 60.7 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे।

जेएम फाइनेंशियल समेत सात पर दो करोड़ रुपये जुर्माना
दीवान हाउसिंग के दिवालिया मामले में सेबी ने जेएम फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी व इसके सीईओ सहित सात लोगों पर दो करोड़ का जुर्माना लगाया है। इस रकम को 45 दिनों में भरना होगा।
आदेश के मुताबिक, जेएम एएमसी पर 25 लाख, जेएम फाइनेंशियल ट्रस्टी पर 10 लाख, सीईओ भानू पर 1.1 करोड़, उनकी मां पर 17 लाख और उनकी पत्नी पर 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

आईटीसी को 5,177 करोड़ रुपये का फायदा
आईटीसी को जून तिमाही में 5,177 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले यह 5,189 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि इसका राजस्व 7.45 फीसदी बढ़कर 20,029 करोड़ रुपये रहा है। कुल खर्च 11 फीसदी बढ़कर 13,791 करोड़ रुपये रहा।

टाटा मोटर्स को 74 फीसदी ज्यादा लाभ
टाटा मोटर्स को पहली तिमाही में 5,566 करोड़ का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की तुलना में यह 74 फीसदी अधिक है। कंपनी ने बताया, कुल आय बढ़कर 1.09 लाख करोड़ रही है। एकल आधार पर फायदा 2,190 करोड़ रुपये और आय 18,851 करोड़ रही है। 

इमामी को 150 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
इमामी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 150.6 करोड़ का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में यह 10 फीसदी अधिक है। कंपनी ने कहा, उसका राजस्व 9.73 फीसदी बढ़कर 906 करोड़ रहा है। कुल खर्च 8.4 फीसदी बढ़कर 689 करोड़ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed