फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News and Updates Courier company, man booked in Goa over wrong delivery of Coldplay concert tickets

Biz Updates: कूरियर कंपनी ने कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकट की कर दी गलत डिलीवरी, अब गोवा में केस दर्ज

Fri, 17 Jan 2025 01:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 17 Jan 2025 01:48 PM IST
सार

Biz Updates: गोवा पुलिस ने 3.86 लाख रुपये मूल्य के कोल्डप्ले कॉन्सर्ट टिकटों की गलत डिलीवरी के ममाले में कथित धोखाधड़ी के लिए एक प्रसिद्ध कूरियर कंपनी और एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आइए जानें पूरा मामला।

विज्ञापन
Business News and Updates Courier company, man booked in Goa over wrong delivery of Coldplay concert tickets
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

गोवा पुलिस ने 3.86 लाख रुपये मूल्य के कोल्डप्ले कॉन्सर्ट टिकटों की गलत डिलीवरी के ममाले में कथित धोखाधड़ी के लिए एक प्रसिद्ध कूरियर कंपनी और एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


डॉ. एश्ले फर्नांडिस की ओर से गुरुवार को दक्षिण गोवा में कोल्वा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कूरियर कंपनी के कर्मचारियों ने ब्रिटिश रॉक बैंड के मुंबई संगीत कार्यक्रम के लिए उनकी ओर से खरीदे गए चार टिकट किसी और व्यक्ति को दे दिए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि तुषार बंसल नामक व्यक्ति ने बिना किसी सत्यापन के 3,86,217 रुपये के टिकट स्वीकार कर लिए। कूरियर फर्म ने उन्हें ये टिकट डिलीवर किए। फर्नांडिस ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए टिकट बुक किए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कूरियर कंपनी और बंसल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर' के हिस्से के रूप में, कोल्डप्ले के शो का आयोजन 18, 19 और 21 जनवरी को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में होना है।

सेबी ने कथित वित्तीय कदाचार के लिए पचेली इंडस्ट्रियल फाइनेंस और 6 अन्य पर प्रतिबंध लगाया

बाजार नियामक सेबी ने कथित वित्तीय अनियमितताओं और शेयर हेरफेर के लिए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी पचेली इंडस्ट्रियल फाइनेंस और छह अन्य इकाइयों को अगले आदेश तक प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है।

पचेली इंडस्ट्रियल फाइनेंस लिमिटेड (पीआईएफएल) के अलावा, अभिजीत ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड, कैलिक्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, हिबिस्कस होल्डिंग्स, एवेल फाइनेंशियल सर्विसेज, एडॉप्टिका रिटेल इंडिया और सल्फर सिक्योरिटीज, वे छह संस्थाएं हैं जिन्हें बाजार से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

गुरुवार को पारित अंतरिम आदेश में सेबी ने खुलासा किया कि पीआईएफएल ने गैर-प्रवर्तक के रूप में वर्गीकृत छह संस्थाओं से 1,000 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त किया। इन ऋणों को तरजीही आवंटन के माध्यम से इक्विटी में परिवर्तित कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप ऋणदाताओं को 51 करोड़ से अधिक शेयर जारी किये गए।

ईडी ने पीएमएलए मामले में वाटिका लिमिटेड की 68 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बताया कि उसने गुरुग्राम स्थित रियल एस्टेट समूह वाटिका लिमिटेड की 68 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। यह संपत्ति धन शोधन की जांच के तहत कुर्क की गई है। यह जांच समूह की भावी परियोजनाओं में धन जमा करने वाले निवेशकों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़ी है।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन का यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की 2021 की प्राथमिकी से उपजा है, जो कंपनी, उसके प्रमोटरों अनिल भल्ला, गौतम भल्ला और अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और बेईमानी से निर्दोष निवेशकों/खरीदारों को लुभाने के अपराधों से संबंधित है।

ईडी ने बताया कि वाटिका लिमिटेड से संबंधित 'बिल्डर-निवेशक' मामले में 68.59 करोड़ रुपये मूल्य की 27.36 एकड़ कृषि भूमि सहित नौ अचल संपत्तियों को कुर्क करने के लिए गुरुवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है। प्रतिक्रिया के लिए कंपनी से संपर्क नहीं किया जा सका।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.714 अरब डॉलर घटकर 625.871 अरब डॉलर हुआ

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 8.714 अरब डॉलर घटकर 625.871 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा था कि 3 जनवरी को समाप्त सप्ताह में कुल जमा 5.693 अरब डॉलर घटकर 634.585 अरब डॉलर रह गया। पिछले कुछ हफ़्तों से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रुख रहा है और इस गिरावट का कारण रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए आरबीआई द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के साथ-साथ पुनर्मूल्यांकन को माना जा रहा है। सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

भारत का रत्न-आभूषण निर्यात दिसंबर में 10.29% घटकर 1,968 मिलियन डॉलर रहा: जीजेईपीसी
जीजेईपीसी ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और चीन में मांग में कमी के कारण कुल रत्न एवं आभूषण निर्यात सालाना आधार पर 10.29 प्रतिशत घटकर 1967.98 मिलियन अमेरिकी डॉलर (16,719.460 करोड़ रुपये) रह गया। उद्योग के शीर्ष निकाय रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2023 में रत्न और आभूषण निर्यात 2,193.82 मिलियन अमरीकी डॉलर (18,269.7 करोड़ रुपये) रहा।

जीजेईपीसी के चेयरमैन विपुल शाह ने कहा, "भू-राजनीतिक तनाव से समग्र मांग प्रभावित हो रही है। चीन सहित प्रमुख निर्यात गंतव्यों में मांग में कमी से भी निर्यात प्रभावित हुआ है।"

दिसंबर में कटे और पॉलिश किए गए हीरों (सीपीडी) का कुल निर्यात 10.36 प्रतिशत घटकर 773.1 मिलियन अमरीकी डॉलर (6,569.7 करोड़ रुपये) रह गया, जबकि 2023 की इसी अवधि में यह 862.48 मिलियन अमरीकी डॉलर (7,182.53 करोड़ रुपये) था।

सभी खातों, लॉकरों में नामांकन सुनिश्चित करें: बैंकों को आरबीआई का निर्देश

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बैंकों से कहा कि वे नए और सभी मौजूदा ग्राहकों के जमा खातों और सुरक्षा लॉकरों में नामांकन सुनिश्चित करें, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि बड़ी संख्या में खातों में नामांकन नहीं है। नामांकन सुविधा का उद्देश्य जमाकर्ता/जमाकर्ताओं की मृत्यु पर परिवार के सदस्यों की कठिनाई को कम करना और दावों का शीघ्र निपटान करना है। हालांकि, रिजर्व बैंक के पर्यवेक्षी मूल्यांकन के आधार पर, यह देखा गया है कि बड़ी संख्या में जमा खातों में नामांकन उपलब्ध नहीं है।

केंद्रीय बैंक के परिपत्र में कहा गया 'मृत जमाकर्ताओं के उत्तरजीवियों/परिवार के सदस्यों को असुविधा और अनावश्यक कठिनाई से बचाने के लिए, हम सभी मौजूदा और नए ग्राहकों के जमा खातों, सुरक्षित अभिरक्षा लेख और सुरक्षा लॉकर, जैसा भी मामला हो, के मामले में नामांकन प्राप्त करने की आवश्यकता को दोहराते हैं'। आरबीआई ने आगे कहा कि बोर्ड/निदेशक मंडल की ग्राहक सेवा समिति (सीएससी) को नामांकन कवरेज की उपलब्धि की आवधिक आधार पर समीक्षा करनी चाहिए। इस संबंध में प्रगति की रिपोर्ट 31 मार्च, 2025 से शुरू होने वाले तिमाही आधार पर रिजर्व बैंक के दक्ष पोर्टल पर दी जानी चाहिए।

लेनदेन के लिए ग्राहकों को कॉल करने के लिए '1600xx' नंबर सीरीज का इस्तेमाल करें- RBI ने बैंकों से कहा

RBI ने शुक्रवार को बैंकों से कहा कि वे वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से लेनदेन के लिए ग्राहकों को कॉल करने के लिए केवल '1600xx' फोन नंबरिंग सीरीज का इस्तेमाल करें। केंद्रीय बैंक ने आगे कहा कि प्रचार उद्देश्यों के लिए, बैंकों और अन्य विनियमित संस्थाओं (आरई) को वॉयस कॉल और एसएमएस का उपयोग करके किए जाने वाले वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए केवल '140xx' नंबरिंग सीरीज का इस्तेमाल करना चाहिए।

बैंकों और अन्य विनियमित संस्थाओं (आरई) को अपने ग्राहक डेटाबेस की निगरानी और उसे साफ करने के लिए भी कहा गया है। डिजिटल लेनदेन के प्रसार ने सुविधा और दक्षता प्रदान करते हुए धोखाधड़ी में भी वृद्धि की है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है, जो ठोस कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित करता है, आरई को रिजर्व बैंक के एक परिपत्र में कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed