फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News and Updates Airlines complete checks of 40 B737 Max planes Maldives row new airport in odisha

Biz Updates: जांच में गायब मिला विमान का वॉशर; ओडिशा में नया हवाई अड्डा, मालदीव से ईज माय ट्रिप के लिए संदेश

Tue, 09 Jan 2024 08:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 09 Jan 2024 08:27 PM IST
सार

अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट के बेड़े में कुल मिलाकर 40 बोइंग 737 मैक्स विमान हैं। बोइंग ने 10 जनवरी से पहले संभावित ढीले हार्डवेयर की आशंका को देखते हुए सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों की एक बार जांच की सिफारिश की थी। 
 

विज्ञापन
Business News and Updates Airlines complete checks of 40 B737 Max planes Maldives row new airport in odisha
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को कहा कि घरेलू विमानन कंपनियों के 40 बोइंग 737 मैक्स विमानों की जांच की गई। इनमें से एक विमान में एक वॉशर गायब मिला इसे तत्काल ठीक कर दिया गया।

विज्ञापन


अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट के बेड़े में कुल मिलाकर 40 बोइंग 737 मैक्स विमान हैं। बोइंग ने 10 जनवरी से पहले संभावित ढीले हार्डवेयर की आशंका को देखते हुए सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों की एक बार जांच की सिफारिश की थी। 
विज्ञापन


बोइंग 737 मैक्स विमान में एएफटी रुडर क्वाड्रंट में एक नट और वॉशर के गायब होने की जानकारी के आधार पर विमान निर्माता ने यह कदम उठाया था। अलास्का एयरलाइंस की घटना से पहले इस निरीक्षण की सिफारिश की गई थी और यह उक्त घटना से संबंधित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि तीनों भारतीय विमानन कंपनियों के 40 बोइंग 737 मैक्स विमानों में से 39 विमानों की जांच पूरी हो गई है। एक विमान में एक वॉशर गायब मिला है। उन्होंने कहा, "इस विमान को रिलीज करने से पहले बोइंग की सिफारिशों के अनुसार सुधार की कार्रवाई की गई। इस विमान का निरीक्षण सेवा के लिए रिलीज जाने से पहले पूरा किया जाएगा।"

ओडिशा के मलकानगिरी में नया हवाई अड्डा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को मलकानगिरी में नए हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। 233 एकड़ क्षेत्र में फैला, हवाई अड्डा गौडागुडा पंचायत क्षेत्र के कटलगुडा में स्थित है। एक अधिकारी ने बताया कि इसे 70 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है और इसका रनवे 1620 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है।
  
उन्होंने कहा कि पहले चरण में नौ सीटों वाले विमानों के इस हवाई अड्डे से संचालित होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में परिचालन वाले हवाई अड्डों की संख्या सात हो गई है। अन्य छह भुवनेश्वर, झारसुगुडा, कोरापुट के जेपोर, कालाहांडी के उत्केला, सुंदरगढ़ के राउरकेला और गंजम के रंगईलुंडा में स्थित हैं।

मालदीव के ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स ने ईज माय ट्रिप को लिखा पत्र 
मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स ने ईज माय ट्रिप के सीईओ निशांत पिट्टी को मालदीव के लिए फ्लाइट बुकिंग फिर से शुरू करने के लिए पत्र लिखा है। मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स (माटाटो) ने मंगलवार को ईजमायट्रिप से 'खेदजनक' टिप्पणियों को भूलने का आह्वान किया और कहा कि ये टिप्पणियां 'सामान्य रूप से मालदीव के लोगों की भावनाओं प्रकट नहीं करते हैं।' ईजमायट्रिप के सीईओ निशांत पिट्टी को संबोधित बयान में मालदीव की अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय पर्यटकों के महत्व को रेखांकित किया गया है, जो कोविड के बाद देश में विदेश से आने वाले लोगों में सबसे ऊपर हैं। मालदीव और भारत के बीच संबंधों को परिभाषित करने वाली स्थायी दोस्ती और साझेदारी के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए पत्र में कहा गया है कि हमारे राष्ट्रों को जोड़ने वाले बंधन राजनीति से परे हैं। हम अपने भारतीय समकक्षों को प्यारे भाइयों और बहनों के रूप में देखते हैं।


मालदीव से ईज माय ट्रिप को भेजा गया पत्र

Image

Image

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed