फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business: Hurun India List-2024...Number of unicorns decreased despite increase in valuation

Startups: हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न से रिकॉर्ड 25 भारतीय स्टार्टअप बाहर; 38 नई कंपनियों को मिली जगह

Fri, 21 Jun 2024 06:18 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 21 Jun 2024 06:18 AM IST
सार

फ्यूचर यूनिकॉर्न सूची से रिकॉर्ड 25 स्टार्टअप बाहर हुए हैं। वहीं इस बार  38 नए को मिली जगह मिली। 

विज्ञापन
Business: Hurun India List-2024...Number of unicorns decreased despite increase in valuation
स्टार्टअप - फोटो : istock

विस्तार

हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न सूची-2024 में रिकॉर्ड 25 भारतीय स्टार्टअप बाहर हो गए हैं। तब जब देश के फ्यूचर यूनिकॉर्न का कुल मूल्यांकन बढ़कर 58 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। ये सालाना आधार पर 1.8 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है। हालांकि 38 नए स्टार्टअप (फ्यूचर यूनिकॉर्न) इस सूची में पहली बार शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


एएसके प्राइवेट वेल्थ हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न सूची-2024 बृहस्पतिवार को जारी की गई। इसके मुताबिक फंडिंग विंटर, वित्तीय नियामकों की ओर से की गई कार्रवाई और उद्यमों की लाभप्रदता के प्रति पूर्वाग्रह की वजह से ये स्टार्टअप बाहर हुए हैं। 25 स्टार्टअप में पांच गजेल (50 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्यांकन) और 20 चीता (20 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्यांकन) भी शामिल हैं, जिनमें तीन से पांच साल में यूनिकॉर्न बनने की संभावना थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 की सूची में जो 38 नए स्टार्टअप शामिल हुए हैं, उनमें सात गजेल और 37 चीता शामिल हैं।
विज्ञापन


अभी देश में कुल 67 यूनिकॉर्न देश में यूनिकॉर्न और गजेल की संख्या में गिरावट आई है। हालांकि चीता की संख्या बढ़ी है। वर्तमान में भारत में कुल 67 यूनिकॉर्न है, जिनकी संख्या 2023 में 68 थी। गजेल की संख्या भी 2023 के 51 की तुलना में घटकर 46 रह गई है। हालांकि, चीता की संख्या 96 से बढ़कर 106 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये यूनिकॉर्न हुए बाहर
डुंजो, प्रैक्टो, रैपिडो, कोगोपोर्ट, नियोग्रोथ, सिंपल एनर्जी, गाना, कू, बिजोंगो जों, जार, पार्क प्लस, पेपर बोट, जय किसान, डॉटपे, फैशिन्जा, आरजू, अवतार, सिरियनलैब्स, वेकूल, एक्सियो, मेलोरा, अल्ट्रा वॉयलेट, एमफाइन और रिन्यूबाय।

152 स्टार्टअप भविष्य में बन सकते हैं यूनिकॉर्न
31 शहरों से 152 ऐसे स्टार्टअप पाए गए, जिनमें भविष्य में यूनिकॉर्न बनने की संभावना है। ये वित्तीय सेवा, बिजनेस मैनेजमेंट सॉल्यूशंस, शिक्षा और हेल्थकेयर क्षेत्र में काम करते हैं। अधिकांश स्टार्टअप की शुरुआत 2015 में हुई है। इनमें सिर्फ 18 ऐसे हैं, जो फिजिकल रूप से उत्पाद बेचते हैं। 


विदेश में 35 यूनिकॉर्न के मुख्यालय
35 भारतीय फ्यूचर यूनिकॉर्न के मुख्यालय विदेश में हैं। इनमें 31 के मुख्यालय अमेरिका में, दो सिंगापुर में और एक-एक यूके एवं वियतनाम में हैं।

प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को पहली छमाही में 4.1 अरब डॉलर फंडिंग
भारतीय प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ने 2024 की पहली छमाही में कुल 4.1 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई है। यह राशि 2023 की दूसरी छमाही में जुटाए गए 3.96 अरब डॉलर की तुलना में चार फीसदी अधिक है, जबकि पिछले साल की समान छमाही के 4.8 अरब डॉलर से 13 फीसदी कम है। n ट्रैक्सन की रिपोर्ट के मुताबिक, 4.1 अरब डॉलर के साथ भारत अब भी प्रौद्योगिकी स्टार्टअप परिदृश्य में दुनिया में चौथा सबसे अधिक फंडिंग पाने वाला देश बना हुआ है। n कुल फंडिंग पाने में अमेरिकी स्टार्टअप सबसे आगे रहे हैं। ब्रिटेन दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed