फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Cycle Fund is best option for maximum returns know all details in hindi

निवेश मंत्रा: बिजनेस साइकल फंड में निवेश से उठाएं लाभ, समझें बेहतरीन रिटर्न का गणित

Mon, 13 May 2024 05:50 AM IST
अजीत सिंह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 05:50 AM IST
सार

पल-पल बदलते समीकरण या स्टॉक की गतिशील प्रकृति और इसके बिजनेस के पहलू के मद्देनजर निवेशक अक्सर सवाल करते हैं कि 'मार्केट क्या लगता है?' बदलते परिदृश्य में अधिकतम रिटर्न चाहने वालों के लिए बिजनेस साइकल फंड बेहतरीन विकल्प है। इसमें रिटर्न का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन
Business Cycle Fund is best option for maximum returns know all details in hindi
भारतीय शेयर बाजार (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

बिजनेस साइकिल फंड का लक्ष्य विभिन्न सेक्टर, थीम और मार्केट कैप में अवसरों का लाभ उठाना है। निवेश का सिद्धांत टॉप डाउन अप्रोच है। यह प्रचलित बिजनेस साइकल की बुनियाद पर इन अवसरों की पहचान करने के इर्द-गिर्द घूमता है। यह स्कीम बिलकुल लचीली है और इसमें टिकने के लिए कोई न्यूनतम निवेश जैसी सीमा नहीं है। यह मार्केट चक्र के आधार पर निवेश थीम पर फैसला लेता है और विभिन्न वित्तीय मानदंडों के आधार पर पहचाने गए सेक्टर के भीतर चुनिंदा स्टॉक में आए अवसरों का लाभ उठाता है।  

विज्ञापन

मेटल, खनन और तेल पर फोकस 
मजबूत वैश्विक और घरेलू विकास की अवधि के दौरान, फंड वैश्विक स्तर पर मेटल, माइनिंग और तेल जैसे सेक्टरों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घरेलू स्तर पर कंज्यूमर ड्यूरेबल, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, ऑटो और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टरों को चुन सकता है। इसी तरह, धीमी वैश्विक और घरेलू विकास की अवधि के दौरान, घरेलू स्तर पर दूरसंचार, एफएमसीजी और यूटिलिटीज जैसे डिफेन्सिव सेक्टर पर केंद्रित हो सकता है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बिजनेस साइकल फंड ने बेंचमार्क निफ्टी 500 टीआरआई के मुकाबले दमदार प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन

तीन साल में दोगुना हो गया निवेश  
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बिजनेस साइकल फंड में 18 जनवरी 2021 को किया गया 10 लाख रुपये का निवेश 31 मार्च 2024 तक बढ़कर लगभग 20.8 लाख हो गया जो कि 25.7 फीसदी का सीएजीआर यानी सालाना चक्रवृद्धि रिटर्न है। बेंचमार्क निफ्टी 100 टीआरआई में समान निवेश का मूल्य 17.7 लाख हुआ। फंड का एसआईपी रिटर्न भी काफी दमदार रहा है। 10,000 रुपये के एसआईपी में 3.9 लाख रुपये का निवेश 31 मार्च 2024 तक 6.1 लाख रुपये का हुआ, यानी 28.8 फीसदी का रिटर्न। 

विज्ञापन
विज्ञापन

55 फीसदी निवेश घरेलू क्षेत्र से जुड़े शेयरों में 
बिजनेस साइकल फंड ने अपने पोर्टफोलियो को अच्छे बैंकों, फार्मा और आईटी जैसे रक्षात्मक सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग से ऑटो सेक्टर पर भी सकारात्मक रुख दिखाया है। पोर्टफोलियो का 55% निवेश घरेलू सेक्टर से जुड़े शेयरों में है जो मजबूत आर्थिक गतिविधि का संकेत देता है।

निवेश सलाहकार देवांग जोशी ने बतायया कि तीन साल से अधिक की समयावधि वाले निवेशकों के लिए बिजनेस साइकल फंड अच्छा है। यह मजबूत सेक्टर और थीम में निवेश करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed