फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bullion association want tax relief from Govt

ड्यूटी घटे, तस्करी रुके, तब होगा सोने पे सुहागा

Fri, 22 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,अागरा
ब्यूरो/ अमर उजाला,अागरा Updated Fri, 22 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bullion association want tax relief from Govt
बुलियन ग्लोबल फेडरेशन कन्वेंशन

सोने पर आयात शुल्क आधा कर दिया जाए और इसकी तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाकर बिक्री और खरीद कैशलेस कर दी जाए तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। ताजनगरी में गुरुवार से शुरू हुए बुलियन ग्लोबल फेडरेशन कन्वेंशन में देश और दुनिया भर के बुलियन कारोबारियों ने बुलियन की खरीद-बिक्री को कैशलेस करने के साथ एक दर्जन मांगें उठाईं।

विज्ञापन


जेपी पैलेस होटल में शाम को बुलियन फेडरेशन कन्वेंशन का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने केंद्रीय प्रत्यक्षकर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अरुण जैन, बुलियन फेडरेशन अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, सचिव हरेश आचार्य के साथ किया। पूर्व मंत्री कठेरिया ने कहा कि सोना हर भारतीय परिवार में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
विज्ञापन


सुख-दुख में यही सोना उनका साथी है। अगर देश में बुलियन इंडस्ट्री का विकास होगा तो भारतीय अर्थ व्यवस्था भी मजबूत होगी। सीबीडीटी के पूर्व चेयरमैन अरुण जैन ने कहा कि कुछ योजनाओं को बदले जाने की जरूरत है। भारत सरकार ने सोना मुद्रीकरण योजना निकाली है, लेकिन इसे बेहतर रूप में कई बदलाव करके सामने लाने की जरूरत है, ताकि छिपा हुआ सोना तिजोरी से बाहर आ सके। एक्साइज ड्यूटी, इंपोर्ट ड्यूटी और कस्टम बुलियन कारोबारियों को परेशानी में डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बुलियन ट्रेड में कमी आई है। उद्घाटन सत्र के बाद पूर्व मंत्री कठेरिया ने होटल परिसर में लगाई प्रदर्शनी और स्टॉल का उद्घाटन किया। दुनिया भर की कंपनियां, बुलियन डीलर, रिफाइनरीज और इंपोर्टर के साथ बैंक इस कन्वेंशन का हिस्सा बने हैं। 500 से ज्यादा कारोबारी 24 जुलाई तक ताजनगरी में रहकर सोने की तस्करी रुकवाने और टैक्स दरों में कमी के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। उद्घाटन समारोह में अजय अवागढ़, महेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

ग्रे मार्केट से बढ़ रही सोने की आपूर्ति

Bullion association want tax relief from Govt
बुलियन ग्लोबल फेडरेशन कन्वेंशन

इस साल सोने के आयात में 50 फीसदी की गिरावट आई है। बीते साल पहली छमाही में जहां 402 टन सोने का आयात किया गया था, वहीं इस साल यह 199 टन ही हो सका है। हालांकि ग्रे मार्केट में सोने की आपूर्ति लगातार बढ़ रही है।

ग्रे मार्केट में पांच फीसदी तक कीमतों में फर्कहोने से तस्करी लगातार बढ़ रही है। बुलियन कारोबारियों का मानना है कि इंपोर्ट ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दी जाए तो यह अंतर खत्म हो जाएगा। इससे सोने की तस्करी पर लगाम कसी जा सकेगी। कैशलेस सिस्टम से भी ग्रे मार्केट खत्म हो जाएगा।

कन्वेंशन में शुक्रवार सुबह 10 बजे से प्रजेंटेशन शुरू हो जाएंगे। भारत में गोल्ड की मांग, सप्लाई, आयात-निर्यात, सिल्वर के उभरते हुए बाजार पर चर्चा की जाएगी। दोपहर 12:15 से 1:15 तक सोने क ी तस्करी रोकने पर मंथन होगा। डीआरआई के एडीजी जॉन जोसेफ मुख्य वक्ता के रूप में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed