फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2025: What will Finance Minister do from morning to evening on budget day Nirmala Sitharaman time table

Budget 2025: बजट वाले दिन सुबह से शाम तक क्या करेंगी वित्त मंत्री? जानें निर्मला सीतारमण का टाइम टेबल

Fri, 31 Jan 2025 03:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 31 Jan 2025 03:32 PM IST
सार

सीतारमण ऐसे समय 2025-26 का बजट पेश करने जा रही हैं, जब वैश्विक अनिश्चितता बढ़ रही है, घरेलू मांग में सुस्ती है और निजी निवेश को अभी गति पकड़नी है।

विज्ञापन
Budget 2025: What will Finance Minister do from morning to evening on budget day Nirmala Sitharaman time table
Budget 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 का बजट 1 फरवरी को लोकसभा में पेश होने जा रहा है। मोदी सरकार के 2014 में सत्ता पर काबिज होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी शनिवार को मोदी सरकार का 14 वां बजट पेश करेंगी। 2024 में पिछले साल जुलाई में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनने के बाद यह इस सरकार का पहला पूर्ण बजट होगा।

विज्ञापन


वित्त मंत्री सीतारमण देश की पहली ऐसी वित्त मंत्री होंगी, जो एक अंतरिम बजट सहित लगातार आठवां बजट पेश करेंगी। हालांकि, सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है। सीतारमण ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वह वाणिज्य व रक्षा मंत्रालय संभाल चुकी हैं। सीतारमण कर्नाटक से राज्य सभा सदस्य हैं।
विज्ञापन


सीतारमण ऐसे समय 2025-26 का बजट पेश करने जा रही हैं, जब वैश्विक अनिश्चितता बढ़ रही है, घरेलू मांग में सुस्ती है और निजी निवेश को अभी गति पकड़नी है। उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में वित्त मंत्री मध्यम वर्ग को टैक्स में कुछ राहत देंगी, लेकिन क्या आपको पता है कि वित्त मंत्री सीतारमण कल बजट पेश करने के अलावा सुबह से लेकर शाम तक पूरे दिन क्या-क्या करने वाली हैं। आइए जानते हैं 1 फरवरी को भारत के वित्त मंत्री का कल शेड्यूल कैसा होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी की सुबह 8.40 के आसपास वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने आवास से निकलकर वित्त मंत्रालय पहुंचेंगी। वित्त मंत्री 9 बजे के करीब अपनी बजट टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर फोटो सेशन कराएंगी। इसके बाद वह राष्ट्रपति की मंजूरी लेने के लिए रवाना होंगी। वहां वे राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के बाद वित्त मंत्री और राज्यमंत्री के साथ संसद भवन पहुंचेगी। यहां फिर से बजट के साथ सभी नेताओं का फोटो सेशन होगा। इसके बाद वे कैबिनेट की बैठक में शामिल होकर बजट की मंजूरी लेगी। इसके बाद फिर वे लोकसभा में सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। बजट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट 2025 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे। इसके बाद करीब 3 बजे वित्त मंत्री सीतारमण बजट टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। शाम 5-6 बजे के बीच वित्त मंत्री DD न्यूज को इंटरव्यू देने वाली हैं। इसके बाद वे निजी चैनल को भी इंटरव्यू देंगी।




गौरतलब है कि शनिवार को वित्त मंत्री रिकॉर्ड 8वीं बार लगातार बजट पेश करने वाली हैं। इसके साथ ही सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई द्वारा अलग-अलग समयावधि में पेश किए गए 10 बजटों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाएंगी। देसाई ने 1959-1964 के दौरान वित्त मंत्री के रूप में कुल छह बजट और 1967-1969 के बीच चार बजट पेश किए थे। सीतारमण को 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था। इसी साल प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। तब से सीतारमण ने सात बजट पेश किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed