Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2024 Andhra Pradesh Announces Help in Expanding Infrastructure Will Get Financial Assistance Key Points

Budget 2024: आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जे की जगह आधारभूत ढांचे को बढ़ाने में मदद का एलान, मिलेगी वित्तीय सहायता

Tue, 23 Jul 2024 01:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 23 Jul 2024 01:45 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के लिए भी बड़े एलान किए। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 15 हजार करोड़ और आगामी वर्षों में अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
Budget 2024 Andhra Pradesh Announces Help in Expanding Infrastructure Will Get Financial Assistance Key Points
केंद्रीय बजट 2024-25 - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। इस बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट बताया। बजट में पहली बार नौकरी पाने वालों को तोहफा दिया गया। शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए भी धन आवंटित किए गए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के लिए भी बड़े एलान किए। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 15 हजार करोड़ और आगामी वर्षों में अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के लिए बजट में एलान करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, "सरकार का आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए समन्वित प्रयास किया। बहुपक्षीय विकास एजेंसियों के माध्यम से आंध्र प्रदेश को वित्तीय सहायता की सुविधा प्रदान करेंगे। चालू वित्त वर्ष में 15 हजार करोड़ और आगामी वर्षों में अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। पोलावरम सिंचाई परियोजना को जल्दी पूरा कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध। इससे हमारे देश को खाद्य सुरक्षा में भी सहायता मिलेगी।  विशाखापत्तनम-चेन्नई औद्योगिक गलियारे में कोप्पार्थी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे पर जोर। आर्थिक विकास के लिए पूंजीगत निवेश के लिए एक वर्ष तक अतिरिक्त आवंटन। अधिनियम में रायलसीमा, प्रकाशम और उत्तर तटी आंध्र प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों के लिए अनुदान।"
विज्ञापन


बजट को लेकर कांग्रेस का चंद्रबाबू नायडू पर कटाक्ष
केंद्रीय बजट में आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ की धनराशि देने की घोषणा पर कांग्रेस ने राज्य की चंद्रबाबू नायडू सरकार पर कटाक्ष किया। कांग्रेस ने कहा कि छह महीने पहले आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए का साथ छोड़ दिया था। अब वे केवल अमरावती के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के  महासचिव जयराम रमेश ने सवाल किया कि यह घोषणा करने में 10 साल क्यों लग गए कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में जिसका वादा किया गया था उसे लागू किया जाएगा? उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "2018 में आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने में नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री की विफलता के कारण चंद्रबाबू नायडू ने राजग छोड़ दिया था। उस नाटक के छह साल बाद ऐसे समय में जब सरकार समर्थन के लिए नायडू के सांसदों पर निर्भर है, वह अमरावती के लिए केवल विशेष वित्तीय सहायता प्राप्त करने में कामयाब रहे हैं।" 


जयराम रमेश ने आगे कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि डेटा और सांख्यिकी पर वित्त मंत्री की घोषणा में दशकीय जनगणना के लिए धन जारी करने का कोई उल्लेख नहीं है, जो कि 2021 में होनी थी, लेकिन अभी भी नहीं कराई गई है। आजादी के बाद यह पहली बार है कि सरकार समय पर जनगणना कराने में विफल रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed