फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   budget 2022 these 7 finance ministers of the country journey from prime minister to president Know who is in list

Budget 2022: देश के ऐसे सात वित्त मंत्री, जिन्होंने तय किया प्रधानमंत्री से राष्ट्रपति बनने तक का सफर

Tue, 01 Feb 2022 09:12 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Feb 2022 09:12 AM IST
सार

These 7 Finance Ministers Become PM And President: विश्वनाथ प्रताप सिंह का नाम भी ऐसे वित्त मंत्रियों में शामिल है जो कि आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बने। इनके बारे में बता दें कि इन्होंने दिसंबर 1984 से जनवरी 1987 तक वित्त मंत्री के तौर पर देश को अपनी सेवाएं दीं।
 

विज्ञापन
budget 2022 these 7 finance ministers of the country journey from prime minister to president Know who is in list
बजट 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (एक फरवरी) देश का आम बजट पेश करने वाली हैं। यह बजट पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के रुप में निर्मला सीतारमण का चौथा और 2014 में सत्ता में आपने बाद से नरेंद्र मोदी सरकार का 10वां बजट होगा। लेकिन क्या आप देश के ऐसे वित्त मंत्रियों के बारे में जानते हैं, जो बाद में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी बने। इस सूची में सात नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन


1- मोरारजी देसाई
भूतपूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने वित्त मंत्री के रूप में 10 बार केंद्रीय बजट पेश किया। अब तक सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम है। देसाई ने साल 1958 से साल 1963 तक वित्त मंत्री का काम-काज संभाला। फिर मार्च 1967 से जुलाई 1969 तक उन्होंने इंदिरा गांधी के कैबिनेट में वित्त मंत्री के तौर पर सेवा दी। इसके बाद में मोरारजी देसाई मार्च 1977 से जुलाई 1979 के बीच प्रधानमंत्री रहे। वह भारत के चौथे प्रधानमंत्री थे।
विज्ञापन


2- चरण सिंह
भूतपूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह वित्त वर्ष 1979 में जनवरी से जुलाई तक वित्त मंत्री के पद पर रहे। इसी दौरान आगे चलकर जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक वह भारत के प्रधानमंत्री के रूप में भी वह कार्यरत रहे। चरण सिंह के बारे में खास बात यह है कि वह बतौर प्रधानमंत्री संसद में नहीं जा सके और बाद में उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- विश्वनाथ प्रताप सिंह
विश्वनाथ प्रताप सिंह का नाम भी ऐसे वित्त मंत्रियों में शामिल है जो कि आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बने। इनके बारे में बता दें कि इन्होंने दिसंबर 1984 से जनवरी 1987 तक वित्त मंत्री के तौर पर देश को अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वह दिसंबर 1989 से नवंबर 1990 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

4- इंद्र कुमार गुजराल
इंद्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री थे। उनका प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल अप्रैल 1997 से लेकर मई 1997 तक रहा। गौरतलब है कि इंद्र कुमार गुजराल ने भी प्रधानमंत्री बनने से पहले वित्त मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।  हालांकि, वह बहुत ही कम अवधि तक यानि महज 11 दिन के लिए ही देश के वित्त मंत्री रहे थे। 

5- मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह साल 1991 से 1996 तक देश के वित्त मंत्री के रूप में काम किया। उन्हें भारत के सबसे उम्दा वित्त मंत्रियों में से एक कहा जाता है। उन्होंने भारत में लाइसेंस राज प्रणाली को समाप्त कर देश में उदारीकरण का रास्ता खोला था। इसके पहले वह 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर भी थे। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री रहे। 

6- आर वेंकटरमन 
आर वेंकटरमन ने जनवरी 1980 से जनवरी 1982 तक वित्त मंत्री के रूप में देश की सेवा की। वित्त मंत्री रहते हुए आर वेंकटरामन ने तीन बार बजट पेश किया। इसके बाद में उन्होंने अगस्त 1984 से जुलाई 1987 तक देश के उपराष्ट्रपति का पदभार संभाला। फिर जुलाई 1987 से जुलाई 1992 तक राष्ट्रपति के रूप में देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद हासिल किया।


7- प्रणब मुखर्जी
आर वेंकटरमन की ही तरह पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी वित्त मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं। मुखर्जी जुलाई 2012 में भारत के 13वें राष्ट्रपति बने। उन्होंने 1982 से 1984 तक वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया। बाद में 2009 से 2012 तक मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार में वह वित्त मंत्री रह चुके हैं। प्रणब मुखर्जी ने आठ बार संसद में बजट पेश किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed