फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2022 Nirmala Sitharaman announcement for Defence Sector boost to Aatmanirbhar Bharat and Private co-development news and updates

Defence Budget: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाएगी सरकार, कुल खरीद के लिए तय होने वाली पूंजी में से 68 फीसदी घरेलू उद्योगों के लिए होगी

Tue, 01 Feb 2022 01:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 01 Feb 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार
वित्त मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सरकार ने रक्षा खरीद के लिए तय हुई पूंजी में से 58 फीसदी को घरेलू खरीद के लिए किया था। यानी अब देश के उद्योगों से की जाने वाली रक्षा अधिग्रहण का दायरा 10 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। 
loader
Budget 2022 Nirmala Sitharaman announcement for Defence Sector boost to Aatmanirbhar Bharat and Private co-development news and updates
Budget 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया। इसमें रक्षा क्षेत्र के लिए भी कई बड़े एलान किए गए हैं। हथियारों और बाकी जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता घटाने के कदम के तहत सरकार ने अब रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर भारत योजना को लागू करने का फैसला किया गया है। वित्त मंत्री के एलान के मुताबिक, सरकार अब रक्षा खरीद के लिए जो पूंजी निर्धारित करेगी, उसका 68 फीसदी घरेलू उद्योगों से खरीद के लिए निर्धारित होगा। 


वित्त मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सरकार ने रक्षा खरीद के लिए तय हुई पूंजी में से 58 फीसदी को घरेलू खरीद के लिए किया था। यानी अब देश के उद्योगों से की जाने वाली रक्षा अधिग्रहण का दायरा 10 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। 




इसके अलावा वित्त मंत्री ने रक्षा क्षेत्र में रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) को बढ़ावा देने का भी एलान किया। उन्होंने कहा, "डिफेंस R&D को अब उद्योगों, स्टार्टअप्स और शिक्षा-शोध क्षेत्र के लिए खोला जाएगा और रक्षा क्षेत्र के लिए तय R&D बजट में से 25 फीसदी का खर्च इन्हीं पर होगा।"

सीतारमण ने घोषणा की कि अब निजी उद्योगों को भी डीआरडीओ और अन्य संस्थानों के साथ सहयोग के जरिए सैन्य प्लेटफॉर्म्स और उपकरणों के डिजाइन और विकास से जुड़े कार्यों में शामिल रहने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। सहयोग के जरिए विकसित हुए सैन्य प्लेटफॉर्म्स और उपकरणों की टेस्टिंग-प्रमाणिकरण के लिए एक केंद्रीय संस्थान की भी स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed