फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   budget 2020 expectations boost should be given to rural economy, nrega wages should be enhanced

बजट 2020: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने पर हो विचार, मनरेगा में बढ़े मजदूरी

Tue, 21 Jan 2020 03:09 PM IST
paliwal पालीवाल बजट डेस्क, अमर उजाला
बजट डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 21 Jan 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
budget 2020 expectations boost should be given to rural economy, nrega wages should be enhanced

एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले बजट में सरकार को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए अहम घोषणाएं करनी चाहिए।  फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ राजीव यादव ने अमर उजाला से बातचीत में कहा है कि सरकार को पीएम-किसान और मनरेगा जैसी योजनाओं में ग्रामीणों को मिलने वाली किश्त एवं मजदूरी में बढ़ोतरी होनी चाहिए। 

विज्ञापन

खराब दौर से गुजर रही है ग्रामीण अर्थव्यवस्था

फिलहाल ग्रामीण अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में मंदी के दौर से गुजर रही है। राजीव ने कहा कि ऐसे में सरकार को खेती और इससे संबंधित उद्योग, मकान और कस्बों में स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाने होंगे। किसानों की आय को कैसे बढ़ाना है, उसके बारे में भी इस बार के बजट में सोचना होगा। अगर लोगों के पास आमदनी का जरिया बढ़ेगा, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था बढ़ेगी, जिसका फायदा पूरी तरह से देश की जीडीपी पर देखने को मिलेगा। इसके लिए सरकार स्मॉल फाइनेंस बैंक की मदद भी ले सकती हैं, क्योंकि इनकी पहुंच ग्रामीण इलाकों में अन्य बैंकों के मुकाबले काफी ज्यादा है। 

विज्ञापन

मध्यम वर्ग को मिले आयकर में राहत

इसके साथ ही यादव ने कहा कि आयकर में मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए एलान होना चाहिए। इसके अलावा राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए विनिवेश बढ़ाना चाहिए। बैंकों का एनपीए कम करने के साथ ही सरकार को डिजिटाइजेशन, ई-केवाईसी और ई-सिग्नेचर को बढ़ावा देने के लिए घोषणाएं करनी चाहिए। इसके साथ ही एफडी के रिटर्न पर लगने वाले कर को डेट म्यूचुअल फंड पर भी लगाना चाहिए ताकि इसका फायदा आम भारतीयों को मिल सके। सरकार अगर बैंकों की मदद करेगी तो फिर यह एक बहुत अच्छा कदम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनबीएफसी कंपनियों को मिलना चाहिए आधार बेस्ड ईकेवाईसी का लाभ

वहीं टाटा कैपिटल के एमडी व सीईओ राजीव सब्बरवाल ने सरकार से मांग की कि वो इस बार के बजट में एनबीएफसी कंपनियों को भी आधार बेस्ड ईकेवाईसी सुविधा का लाभ दे ताकि वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी तरह से डिजिटल हो जाए। बड़ी कंपनियों को पब्लिक द्वारा जमा की गई रकम को एक्सेस करने की मंजूरी मिले। इससे क्रेडिट सेक्टर में ग्रोथ देखने को मिलेगी। आरबीआई को एनबीएफसी कंपनियों के साथ हमेशा सलाह-मशविरा करना चाहिए ताकि दोनों को लगातार फीडबैक मिलता रहे। इससे कंपनियां समय रहते फैसले ले सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed