फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Budget 2019: government may levy 40 percent tax on income over Rs 10 crore: KPMG survey

बजट 2019: सालाना 10 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वालों पर लग सकता है 40 फीसदी कर

Thu, 04 Jul 2019 02:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 04 Jul 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2019: government may levy 40 percent tax on income over Rs 10 crore: KPMG survey

मोदी-2.0 सरकार का पहला आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांच जुलाई को पेश करेंगी। इस बजट में अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कई अहम घोषणाएं कर सकती हैं। 

विज्ञापन

सरकार कर सकती है यह घोषणा

केपीएमजी (KPMG) के एक सर्वे के मुताबिक, आगामी आम बजट में सरकार आयकर में छूट की स्लैब 2.5 लाख रुपये से ऊपर बढ़ा सकती हैं, जिससे करोड़ों करदाताओं को लाभ होगा। इसके साथ ही सरकार सालाना 10 करोड़ रुपये कमाने वालों के लिए भी एक महत्वपूर्ण घोषणा कर सकती है। ऐसे लोग, जो सालाना 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं, उनपर 40 फीसदी की ऊंची दर से आयकर लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन

'सुपर रिच' लोगों पर लग सकती है 40 फीसदी की ऊंची दर

बता दें कि इस सर्वे में विभिन्न उद्योगों के 226 लोगों के विचार लिए गए हैं। सर्वे में शामिल 74 फीसदी लोगों का कहना है कि व्यक्तिगत आयकर छूट सीमा को 2.5 लाख रुपये से आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं 58 फीसदी लोगों का कहना था कि सरकार 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाले 'सुपर रिच' लोगों पर 40 फीसदी की ऊंची दर से कर लगाने पर विचार कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बजट 2019: ज्यादा नमक-चीनी वाले उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने का वित्त मंत्री को मिला सुझाव


फिर से लागू हो सकती है एस्टेट ड्यूटी

वहीं 13 फीसदी लोगों का मानना था कि सरकार इनहेरिटेंस कर (Inheritance Tax) को वापस ले सकती है। इसके साथ ही 10 फीसदी लोगों का कहना था कि एस्टेट ड्यूटी व वेल्थ टैक्स को फिर से लागू किया जाना चाहिए। 

53 फीसदी लोगों का मानना था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांच जुलाई को पेश होने वाले बजट में प्रत्यक्ष करों में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेंगी। वहीं 46 फीसदी का कहना था कि सभी कंपनियों के लिए कॉरपोरेट कर की दर को घटाकर 25 फीसदी नहीं किया जाना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed