फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   budget 2019 finance minister got proposal to increase tax on salted and sugary items

बजट 2019: ज्यादा नमक-चीनी वाले उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने का वित्त मंत्री को मिला सुझाव

Thu, 04 Jul 2019 01:26 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 04 Jul 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
budget 2019 finance minister got proposal to increase tax on salted and sugary items
चीनी

बजट में ज्यादा नमक और चीनी की मात्रा वाले उत्पादों पर टैक्स बढ़ सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हाल ही में हुई बैठक में सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने यह सुझाव दिया। इसके साथ ही गांव में रहने वाली महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों का जीवन स्तर बेहतर करने के लिए भी सुझाव दिए गए। 

विज्ञापन

चीनी-नमक वाले उत्पादों पर बढ़े कर

बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री से अधिक चीनी और नमक वाले उत्पादों पर कर बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अधिक मीठी और नमकीन चीजें खाने से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही है। इसलिए इन वस्तुओं पर कर की दर अधिक होनी चाहिए। इससे सरकार को ज्यादा राजस्व मिलेगा और लोग भी इन वस्तुओं को खाने से परहेज करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए ऐसा करना जरूरी है। इनमें चिप्स, नमकीन, कोल्डड्रिंक, केक, बिस्किट, डिब्बाबंद जूस, चॉकलेट जैसे तमाम उत्पाद शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को नहीं मिल रहा पोषक आहार

ग्रामीण महिलाओं में शिक्षा और स्वच्छता का स्तर बढ़ाने के लिए बजट में उपाय होने चाहिए। उनका कहना था कि ग्रामीण इलाकों में गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को अब भी पोषक आहार नहीं मिल पाता है। इसलिए इनके लिए भी विशेष प्रावधान जरूरी है। 

स्वास्थ्य सुविधाओं का हो विस्तार

प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकताओं पर बल देते हुए कहा कि उन इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े ढांचागत संरचना के निर्माण पर जोर दिया जाए। प्रतिनिधियों ने ग्रामीण लोगों की शहरों या जिला मुख्यालय तक पहुंच बेहतर करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस बैठक में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा और सेंटर फॉर बजट एंड गवर्नेंस अकाउंटिबिलिटी के कार्यक्रम निदेशक असदुल्ला भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed