{"_id":"5891850f4f1c1b0b13e81965","slug":"budget-2017-important-announcements-on-railways","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट 2017: ई-टिकट पर नहीं लगेगा सर्विस टैक्स, SMS से ट्रेन की सफाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
बजट 2017: ई-टिकट पर नहीं लगेगा सर्विस टैक्स, SMS से ट्रेन की सफाई
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Feb 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट 2017 के दौरान वित्तमंत्री ने यात्रियों के लिए खुशखबरी का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि अब आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने पर यात्रियों को सर्विस टैक्स नहीं देना होगा। इससे रेल टिकट सस्ता हो जाएगा।
-रेलवे के लिए बजट में एक लाख 31 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। जिसमें सरकार द्वारा मुहैया कराई गई 55,000 करोड़ रुपये की राशि भी शामिल है।
- यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल संरक्षा कोष बनाया जाएगा जिसपर एक लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसका वित्त पोषण सरकार की ओर से प्राप्त मूल पूंजी (सीड कैपिटल), रेलवे के खुद के संसाधनों और अन्य स्रोतों से किया जाएगा।
विज्ञापन
-2020 तक सभी बिना गेट वाले फाटकों को बंद कर दिया जाएगा। सुरक्षा की तैयारियों एवं रखरखाव से जुड़े कार्यों को बेहतर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की सहायता ली जाएगी।
-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नौ राज्यों से बात की जा रही है,और टूरिज्म ट्रेन चलाई जाएगी। 9 राज्य सरकारों के साथ मिलकर संयुक्त उद्यमों की स्थापना की गई है और निर्माण एवं विकास के लिए 70 परियोजनाओं की पहचान की गई है।
-बजट में 3500 किलोमीटर की नई लाइन बिछाने का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2016-17 में 2800 किलोमीटर लंबी रेल लाइनों को चालू किया गया था।

-सफाई के लिए एसएमएस बेस्ड क्लीन माई कोच सेवा को शुरू किया गया है। जिसका शुभारम्भ पहले ही हो चुका है। अब ‘कोच मित्र’ सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव किया गया है, जो कोच या डिब्बों से संबंधित समस्त शिकायतों एवं आवश्यकताओं को दर्ज किए जाने वाला एकल खिड़की इंटरफेस होगा।
-वेस्ट मैनेंजमेंट के लिए दिल्ली और जयपुर सिस्टम लगाया जाएगा।
-वर्ष 2019 तक सभी ट्रेनों के कोच में बायो ट्वायलेट्स लगाए जाएंगे।
-मेट्रो के लिए रेलवे नई नीति लाएगी।
-रेलवे की तीन कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट कराई जाएंगी। जिसमें IRCTC,IRCON,IRFC शामिल हैं।
-वित्तमंत्री अरुण जेटली ने देश के 7 हजार रेलवे स्टेशनों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की बात कही गई है।
-रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की ओर कदम उठाते हुए 500 स्टेशनों पर स्वचालित एस्केलेटर लगाने की बात कही गई है।