{"_id":"589ac8f54f1c1b8652379fb4","slug":"bsnl-trimmed-pulse-rate-for-landline-users","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSNL ने दिया जोर का झटका धीरे से, बढ़ाई कॉल दर और घटाई पल्स दर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
BSNL ने दिया जोर का झटका धीरे से, बढ़ाई कॉल दर और घटाई पल्स दर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Feb 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
bsnl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने ग्राहकों को जोर का झटका धीरे से दे दिया है। कंपनी ने लैंडलाइन से लैंडलाइन लोकल कॉल की दर को जहां महंगा कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ पल्स रेट को भी घटा दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसएनएल के इस कदम से लैंडलाइन उपभोक्ताओं में काफी रोष है क्योंकि इससे उनका मासिक बिल काफी बढ़ जाएगा। अब बीएसएनएल का कॉल रेट प्राइवेट कंपनियों के बराबर हो जाएगा।
विज्ञापन
ये हो जाएगी नई कॉल और पल्स रेट
बीएसएनएल ने समान नेटवर्क पर लैंडलाइन से लैंडलाइन स्थानीय कॉल की अवधि एक मिनट घटा दी है और साथ ही शुल्क में 20 प्रतिशत की वृद्धि की है।बीएसएनएल के प्रवक्ता ने कहा, 'बीएसएनएल लैंडलाइन से बीएसएनएल लैंडलाइन पर समय यानी पल्स को तीन से घटाकर दो मिनट कर दिया गया है।'
विज्ञापन
इसके अलावा बीएसएनएल के नेटवर्क में प्रति एमसीयू (मीटर्ड कॉल्ड यूनिट) को 20 प्रतिशत बढ़ाकर एक रुपये से 1.20 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रति यूनिट शुल्क और कॉल की अवधि में कमी उपभोक्ताओं को सूचित किए बिना की गई है। इस बदलाव की जानकारी उन्हें जनवरी, 2017 के बिलों में मिलेगी।
400 की जगह 600 रुपये आएगा बिल
bsnl
अभी अगर किसी उपभोक्ता लैंडलाइन बिल अगर 400 रुपये है तो उसे उतनी ही देर बात करने पर करीब 600 रुपये अदा करने पड़ेंगे। बीएसएनएल रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक रोजाना व रविवार को पूरे दिन व पूरी रात अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग सुविधा को रामबाण मान रहा है।
मंगलवार को लांच किया था ये प्लान
रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए अन्य कंपनियों के साथ सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी अपनी कमर कस चुकी है। बीएसएनएल एक के बाद एक नए - नए प्लान पेश कर रही है। इनमें अनलिमिटेड कॉल और मेसेजस के अलावा सस्ता या फ्री मोबाइल डाटा दिया जा रहा है।
नए ऑफर के तहत बीएसएनएल रविवार और रात्रि अवधि में की जाने वाली अनलिमिटेड कॉल के लिए महज 49 रुपए ले रही है। ये स्कीम केवल लैंडलाइन से की जाने वाली कॉल्स पर लागू होगी।
इसके तहत मासिक किराया 99 रुपए हुआ करता था जिसे घटाकर 49 रुपए कर दिया गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि लैंडलाइन सेवा की ओर नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने यह ‘एक्सपीरियंस लैंडलाइन 49’ प्लान पेश किया है।