{"_id":"6430b4abb34638d2200b4735","slug":"brokerage-company-reduced-the-economic-growth-rate-estimate-to-5-3-percent-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Economy: ब्रोकरेज कंपनी ने आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को घटाकर 5.3 फीसदी किया, आरबीआई ने लगाया था अलग अनुमान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Economy: ब्रोकरेज कंपनी ने आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को घटाकर 5.3 फीसदी किया, आरबीआई ने लगाया था अलग अनुमान
Sat, 08 Apr 2023 05:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 08 Apr 2023 05:56 AM IST
सार
नोमुरा ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं व अन्य चुनौतियों के बीच आरबीआई का यह अनुमान बहुत आशावादी है। ब्रोकरेज कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर के घटकर 5.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापानी ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने कहा कि आरबीआई का 2023-24 के लिए आर्थिक वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान ‘बहुत आशावादी’ है। अक्तूबर, 2023 से ब्याज दर में कटौती का सिलसिला शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
नोमुरा ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं व अन्य चुनौतियों के बीच आरबीआई का यह अनुमान बहुत आशावादी है। ब्रोकरेज कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर के घटकर 5.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। आरबीआई के वृद्धि पूर्वानुमान में एक फीसदी से ज्यादा की कमी की आशंका जताते हुए कमजोर वैश्विक वृद्धि व घरेलू मौद्रिक नीति में सख्ती के प्रभावों को इसके लिए जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
पीछे छूट गया महंगाई का सबसे बुरा दौर
नोमुरा ने महंगाई संबंधी आरबीआई के पूर्वानुमान से सहमति जताते हुए कहा, सकल मुद्रास्फीति का सबसे बुरा दौर पीछे छूट चुका है। इसलिए केंद्रीय बैंक जून की मौद्रिक समीक्षा बैठक में भी रेपो दर में वृद्धि पर रोक जारी रख सकता है। हालांकि, जून के बाद महंगाई के लक्ष्य से थोड़ा पीछे रहने और आर्थिक वृद्धि पर उसका असर पड़ने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन