{"_id":"6911f0fe8e58554e3e0ab4be","slug":"britannias-varun-berry-resigns-as-md-and-ceo-rakshit-hargave-to-take-his-charge-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Britannia CEO Resigns: ब्रिटानिया के एमडी और सीईओ वरुण बेरी ने दिया इस्तीफा, रक्षित हरगवे संभालेंगे पद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Britannia CEO Resigns: ब्रिटानिया के एमडी और सीईओ वरुण बेरी ने दिया इस्तीफा, रक्षित हरगवे संभालेंगे पद
Mon, 10 Nov 2025 07:34 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 10 Nov 2025 07:34 PM IST
सार
Britannia CEO Resigns: ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के प्रबंधक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण बेरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में नियुक्त किए गए रक्षित हरगवे ने एमडी व सीईओ का पद संभालेंगे। इस बारे में क्या अपडेट हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
वरुण बेरी
- फोटो : x.com/@realvarunberry
विस्तार
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के प्रबंधक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण बेरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच, हाल ही में नियुक्त किए गए रक्षित हरगवे ने एमडी व सीईओ का पद संभालेंगे।
विज्ञापन
बेरी ब्रिटानिया में कार्यकारी उपाध्यक्ष और एमडी के रूप में कार्यरत थे। उन्हें मार्च में रजनीत कोहली के इस्तीफे के बाद मई में सीईओ बनाया गया था।
वरुण बेरी पिछले 13 वर्षों से ब्रिटानिया में काम कर रहे हैं। बेरी 2013 में बिस्किट बनाने के लिए मशहूर कंपनी में उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में जुड़े थे।
विज्ञापन
ब्रिटानिया में अपने कार्यकाल से पहले बेरी ने पेप्सिको की भारत इकाई और हिंदुस्तान यूनिलीवर के साथ काम किया था। पिछले सप्ताह ब्रिटानिया ने बिरला ओपस के हर्गेव को अपना नया सीईओ और कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।
विज्ञापन