Women's Day Special: दीवार तोड़ नए दौर में रखा कदम, चुनौतियों को पीछे छोड़ आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
महिलाएं लीडरशिप को एक नया मायने दे रही हैं। उनकी हिम्मत, सृजनशीलता और दृढ़ता की कहानियां युवा पीढ़ियों का हौसला बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विस्तार
महिलाएं न सिर्फ कार्य क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं, बल्कि लीडरशिप के नए नियम-कायदे भी गढ़ रही हैं। उनका अब तक का सफर गवाह है कि जब दीवारें गिरती हैं, तो नया दौर शुरू होता है। आज सभी उद्यमों में महिलाओं की सफलता का एक सिलसिला बना हुआ है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दहलीज लांघने के उनके साहस और काम-काज की कमान संभालने के उनके हौसले को सलाम करने का विशेष अवसर है। महिलाएं लीडरशिप को एक नया मायने दे रही हैं। उनकी हिम्मत, सृजनशीलता और दृढ़ता की कहानियां युवा पीढ़ियों का हौसला बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
‘आज हर दिन एक महिला दिवस है, क्योंकि महिलाएं शक्ति, प्रेम और दृढ़ता की जीती-जागती मिसाल होती हैं. मां, बहन, बेटी, दोस्त सभी रिश्तों को समर्पण भाव से संभालती हैं और शालीनता के साथ तरक्की करती हैं. महिलाएं अपने आप में एक खास पहचान हैं और अपने दृढ़ संकल्प और दयालुता से पूरी दुनिया को संवारती हैं.
- प्रीतिका सिंह, सीईओ, प्रयाग हॉस्पिटल ग्रुप
‘‘महिला एक साथ कई काम संभालती है और इस बीच कहीं न कहीं खुद को अहमियत देना भूल जाती है, जबकि वह इसकी हकदार है. खुद की देखभाल का अर्थ सिर्फ़ अच्छा दिखना नहीं है- यह अंदर और बाहर से अच्छा महसूस करने की बात है. इस महिला दिवस पर हम एक-दूसरे को याद दिलाएं कि हमें आराम, प्यार या सहानुभूति अर्जित करने की ज़रूरत नहीं है. हम जैसे भी हैं, इसके हकदार हैं.
- मीनल खन्ना क्वात्रा, फाउंडर, अमंत्यकेयर
‘‘महिलाएं शिक्षा, व्यवसाय और इनोवेशन का भविष्य संवार रही हैं. उनके लीडरशिप में सफलता को नए मायने मिल रहे हैं, बड़े बदलाव आ रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाने के अवसर भी सामने आ रहे हैं. इस महिला दिवस की खुशियां एक बेहतर दुनिया बनाने वाले दूरदर्शी लोगों, लीडर्स और बड़े बदलाव की इच्छुक महिलाओं के संग मिलकर मनानी चाहिए.
- नैंसी डी, चीफ बिजनेस ऑफिसर, स्कॉलर्स मेरिट प्राइवेट लिमिटेड
‘‘सफलता के लिए सिर्फ़ प्रतिभा नहीं चाहिए- इसके लिए सही कदम उठाने के साथ सोच में स्पष्टता और बुलंद इरादा भी चाहिए. सफलता की राह बनाने में आपके बनाए नेटवर्क, आपके अर्जित ज्ञान और आपके चुने हुए करियर इन सभी का योगदान होता है. इसलिए उन महिलाओं के संपर्क में रहें जो दमदार हैं और जिनके बड़े सपने हैं. आप खुद के विकास में निवेश करें और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर पैदा करें. आइए, इस महिला दिवस पर हम एक मकसद से अपने करियर की कमान संभालें, एक-दूसरे की तरक्की में साथ दें और अपनी शर्तों पर सफलता के शिखर को छूने का संकल्प लें.
- सुदेशना रॉय, को-फाउंडर, वॉयनिक मीडिया
‘‘अपनी बात रखने की शुरुआत आपसे होती है. आप खुद अपने काम के हिमायती नहीं बनेंगे तो भला कोई और क्यों होगा. इसलिए अपनी उपलब्धियों को ध्यान में रखें, अपने मूल्यों को स्पष्ट रखें और वह मांगने का आत्मविश्वास रखें जो आपका हक बनता है. आइए इस महिला दिवस पर हम यह संकल्प लें कि अपनी उपलब्धियों का श्रेय लेंगे, आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि लोग हमारे योगदान को देखें और महत्व दें.
- तान्या माइकल, को-फाउंडर, वॉयनिक मीडिया
‘‘महिला उद्यमी उद्योग जगत को बदल रही हैं. सब के समावेश योग्य समाधान दे रही हैं और ऐसे व्यवसाय खड़ा कर रही हैं, जिनसे सचमुच बड़े बदलाव आएंगे. वे चुनौतियों को पीछे छोड़ रही हैं, पुराने नियम-कायदों को चुनौती दे रही हैं और साबित कर रही हैं कि लीडरशिप पुरुष की जागीर नहीं है. आइए इस महिला दिवस पर हम हर एक महिला के समर्थन और एक महिला होने की खुशियां मनाने का संकल्प लें- क्योंकि जब हम में से कोई आगे बढ़ता है तो हम सभी आगे बढ़ते हैं.
- राशि वाधवा, सीईओ, कोस्कोर ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड