फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Borrowing cost of states falls to lowest level in 11 weeks Business News in hindi

Business News: राज्यों के कर्ज लेने की लागत कम होकर 11 हफ्ते के निचले स्तर पर, पढ़ें व्यापार की अहम खबरें

Wed, 20 Dec 2023 06:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 20 Dec 2023 06:45 AM IST
सार

राज्य सरकारों ने चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक बाजारों से 5.833 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह सालाना आधार पर 34.3 फीसदी अधिक है। एक साल पहले की समान अवधि में राज्यों ने बाजारों से 4.343 करोड़ रुपये की रकम जुटाई थी। 
 

विज्ञापन
Borrowing cost of states falls to lowest level in 11 weeks Business News in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

राज्य सरकारों के कर्ज लेने की लागत कम होकर 11 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गई। इस दौरान उनके कर्ज पर भारित औसत कूपन दर आठ आधार अंक घटकर 7.61 फीसदी पर आ गई। इससे पिछले सप्ताह में यह दर 7.69 फीसदी रही थी। कम-से-कम 13 राज्यों ने मंगलवार को बॉन्ड या सरकारी प्रतिभूतियां बेचकर 19,700 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इक्रा रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि कर्ज पर भारित औसत वृद्धि 11 वर्ष से बढ़कर 13 वर्ष होने के बावजूद कूपन दर में गिरावट आई।
विज्ञापन


राज्यों ने बाजारों से जुटाए 5.833 लाख करोड़ रुपये
राज्य सरकारों ने चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक बाजारों से 5.833 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह सालाना आधार पर 34.3 फीसदी अधिक है। एक साल पहले की समान अवधि में राज्यों ने बाजारों से 4.343 करोड़ रुपये की रकम जुटाई थी। 
विज्ञापन


दिवालिया गो फर्स्ट का अधिग्रहण कर सकती है स्पाइसजेट
स्पाइसजेट ने दिवालिया विमानन कंपनी गो फर्स्ट को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। स्पाइसजेट ने मंगलवार को बताया, उसने गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर के समक्ष रुचि व्यक्त की है। गो फर्स्ट की उचित जांच के बाद प्रस्ताव पेश करने की योजना है। स्पाइसजेट ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने व विकास योजनाओं में निवेश के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के मकसद से 27 करोड़ डॉलर की नई पूंजी जुटाने की प्रक्रिया को हाल ही में मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीई-वीसी निवेश घटकर 43 महीने में सबसे कम
निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) कोषों का निवेश नवंबर में घटकर 43 महीने के निचले स्तर 1.6 अरब डॉलर पर आ गया। इंडियन वेंचर एंड ऑल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन और ईएंडवाई की रिपोर्ट के मुताबिक, पीई व वीसी निवेश एक साल पहले की तुलना में नवंबर में 69 फीसदी तक घट गया। अक्तूबर की तुलना में इसमें 60 फीसदी गिरावट रही। मात्रा के लिहाज से नवंबर 58 सौदे हुए। एक साल पहले की समान अवधि में 106 और अक्तूबर में 73 सौदे हुए थे।

घरेलू विमानन उद्योग के घाटे में आएगी कमी
भारतीय विमानन उद्योग का चालू वित्त वर्ष में शुद्ध घाटा पिछले साल के 17,000-17,500 करोड़ से घटकर 3,000-5,000 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने मंगलवार को कहा, यात्रियों की संख्या में वृद्धि, बेहतर रिटर्न और स्थिर लागत ने घरेलू विमानन उद्योग के लिए हालात को काफी हद तक अनुकूल बनाया है। इससे विमानन कंपनियों को अपना शुद्ध घाटा काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। एजेंसी ने कहा, 2023-24 व  अगले वित्त वर्ष में घरेलू हवाई यात्री यातायात आठ से 13 फीसदी की दर से बढ़ सकता है। 2022-23 में आए तेज सुधार के बाद चालू वित्त वर्ष में घरेलू हवाई यात्री यातायात 15-15.5 करोड़ तक पहुंच जाएगा। 2019-20 में यह संख्या 14.12 करोड़ रही थी। इक्रा के उपाध्यक्ष सुप्रियो बनर्जी ने कहा, अगले वित्त वर्ष भी तेजी का सिलसिला बने रहने की उम्मीद है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बंधन बैंक की नई सुविधा
बंधन बैंक ने मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नई सुविधा शुरू करने की घोषणा की। बैंक ने ‘इंस्पायर’ की शुरुआत की है। इसके तहत 500 दिन की सावधि जमा पर सालाना 8.35 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। बैंक के शाखा बैंकिंग प्रमुख सुजॉय रॉय ने कहा, इंस्पायर स्वास्थ्य देखभाल लाभ के साथ उन्नत बैंकिंग अनुभव भी प्रदान करेगा। 


छोटे कारोबार के लिए मेटा-ओएनडीसी में करार
मेटा और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) ने मंगलवार को एक साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत छोटे व्यवसायों को डिजिटल कॉमर्स का लाभ उठाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे मेटा के व्यवसाय और तकनीकी समाधान प्रदाताओं के जरिये व्हॉट्सएप पर खरीदारों से जुड़ सकें। ओएनडीसी कारोबार संचालन में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed