{"_id":"630e2f746fd7fc271220891c","slug":"bombay-shaving-company-ceo-advises-freshers-to-work-18-hours-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 Hours Work: बॉम्बे शेविंग कंपनी के CEO ने फ्रेशर्स को दी दिन में 18 घंटे काम करने की सलाह, जमकर हुए ट्रोल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
18 Hours Work: बॉम्बे शेविंग कंपनी के CEO ने फ्रेशर्स को दी दिन में 18 घंटे काम करने की सलाह, जमकर हुए ट्रोल
Tue, 30 Aug 2022 09:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 30 Aug 2022 09:10 PM IST
सार
बॉम्बे शेविंग कंपनी के फाउंडर और सीईओ शांतनु देशपांडे ने फ्रेशर्स को एक अनोखी सलाह दी है। जिसके बाद वे इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
18 घंटे काम करने की सलाह
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ओर जहां मोदी सरकार देश में चार दिन काम (फोर डे वर्किंग) की पॉलिसी लागू करने की योजना बना रही है, वहीं दूसरी तरफ बॉम्बे शेविंग कंपनी के सीईओ फ्रेशर्स को दिन में 18 घंटे काम करने की सलाह दे रहे हैं। एक या दो दिन 18 घंटे काम नहीं कम से कम 4 साल के लिए वो ऐसा करने की सलाह दे रहे हैं। उनकी इस सलाह पर किसी ने अमल किया हो या ना किया हो, लेकिन इतना जरूर हुआ है कि वे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्या दी सलाह
दरअसल, मंगलवार को सुबह-सुबह ही बॉम्बे शेविंग कंपनी के फाउंडर और सीईओ शांतनु देशपांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक्डइन पर एक पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने फ्रेशर्स को दिन में 18 घंटे काम करने की सलाह दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने फ्रेशर्स को काम के लिए पूर्ण रूप से खुद को समर्पित कर देने की बात कहते हुए कहा कि जब आपकी उम्र 22 साल हो और कंपनी में नई-नई नौकरी हो तो आपको काम में खुद को झोंक देना चाहिए। उन्होंने दावा करते हुए लिखा कि ऐसा करना फ्रेशर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि अच्छा खाओ और फिट रहो, लेकिन कम से कम चार से पांच सालों तक दिन में 18 घंटों तक काम करो। धीरे-धीरे करके स्थिति बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
लोगों को नहीं रास आई सलाह, दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया
इस सलाह के बाद शांतनु देशपांडे को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनका ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देकर अपनी नाजारगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि जिंदगी काम से बढ़कर है, इसकी बातों पर ध्यान मत दो वहीं, सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ता देखकर शांतनु देशपांडे ने सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी सलाह को शाब्दिक रूप से इस तरह नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन