फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bold reforms, enhanced capacities key to India's growth story over next two decades: FM

Nirmala Sitharaman: 'विकसित भारत केवल सपना नहीं, एक साझा राष्ट्रीय मिशन है', अमेरिका में बोलीं वित्त मंत्री

Tue, 22 Apr 2025 12:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 22 Apr 2025 12:38 PM IST
सार

Nirmala Sitharaman: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया के हूवर इंस्टीट्यूशन में बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत के पिछले दो केंद्रीय बजटों ने सभी क्षेत्रों में एक स्पष्ट नीति और एजेंडे के साथ बदलाव का आधार तैयार किया है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने की यात्रा केवल सपना नहीं है, बल्कि एक साझा मिशन है। वित्त मंत्री ने अमेरिका में भारत के बारे में और क्या कहा, आइए जानते हैं विस्तार से।

विज्ञापन
Bold reforms, enhanced capacities key to India's growth story over next two decades: FM
निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

विस्तार

2047 तक भारत को विकसित बनाने की यात्रा केवल एक आकांक्षा या सपना नहीं है, बल्कि एक साझा राष्ट्रीय मिशन है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले दो दशक में सतत वृद्धि के लिए भारत की कोशिशें एक नए आदर्श पर टिकी है। यह साहसिक सुधारों, बढ़ी हुई घरेलू क्षमताओं और उभरते वैश्विक परिदृश्य के अनुकूल रणनीतिक संस्थागत सहयोग पर आधारित है।

विज्ञापन

एक दशक में भारत सरकार ने संरचनात्मक सुधार किए: सीतारमण

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया के हूवर इंस्टीट्यूशन में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले दो केंद्रीय बजटों ने सभी क्षेत्रों में एक स्पष्ट नीति और एजेंडे के साथ बदलाव का आधार तैयार किया है। वित्त मंत्री के अनुसार, पिछले दशक में सरकार ने संरचनात्मक सुधार किए हैं। 20,000 से अधिक नियमों को युक्तिसंगत बनाया गया है। व्यापार से जुड़े कानूनों को अपराधमुक्त किया गया है और टकराव को कम करने के लिए सार्वजनिक सेवाओं का डिजिटलीकरण किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gold Price: सोने के वायदा भाव में तेज उछाल, एक लाख के करीब पहुंचा दाम, शुरुआती कारोबार में 1899 रुपये की तेजी
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने आगे कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास पर महत्वपूर्ण जोर देने से पिछले 10 वर्षों में निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ है और विनिर्माण आधारित विकास के लिए मजबूत आधार तैयार हुआ। सीतारमण ने कहा कि 2017-18 और 2025-26 के बजट के बीच केंद्र सरकार के पूंजीगत व्यय में चार गुना से अधिक की वृद्धि से यह संभव हुआ। उन्होंने कहा, "विभिन्न राज्य सरकारों की ओर से व्यवसाय सुधार से जुड़ी कार्य योजना के क्रियान्वयन के हमारे अनुभव ने यह जाहिर किया है कि विनियमन में ढील औद्योगिक विकास के लिए एक शक्तिशाली उत्प्रेरक है।"

भारत को विकसित बनाने के लिए साहसिक सुधारों की जरूरत

वित्त मंत्री ने कहा कि आगे बढ़ते हुए, भारत की विकास गति को बनाए रखने के लिए साहसिक सुधारों और बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप अनुकूलनीय रणनीतियों के नए दृष्टिकोण की जरूरत है। उन्होंने कहा, "अगले दो दशकों में भारत की विकास गति को बनाए रखने के लिए साहसिक सुधारों, मजबूत घरेलू क्षमताओं, नई संस्थागत साझेदारियों और उभरते वैश्विक परिदृश्य के अनुकूल दृष्टिकोण की आवश्यकता है।" भारत ने 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा है। इस साल देश ब्रिटिश शासन से अपनी स्वतंत्रता के 100वें वर्ष में प्रवेश करेगा।

ये भी पढ़ें: Share Market Opening Bell: लुढ़ककर संभला घरेलू शेयर बाजार, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई छलांग

उन्होंने कहा, "जब हम विकसित भारत की नींव रख रहे हैं, तो हमें वर्तमान वास्तविकताओं को नजरअंदाज किए बिना दीर्घकालिक लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए। वैश्विक व्यवस्था बदल रही है। इससे चुनौतियां तो पैदा होती ही हैं, अवसर भी मिलते हैं। हमें चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए और अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि 2047 तक 'विकसित भारत' बनने की भारत की यात्रा महज एक आकांक्षा नहीं है, बल्कि समावेशी, टिकाऊ और नवाचार आधारित विकास के विजन से प्रेरित एक साझा राष्ट्रीय मिशन है। उन्होंने कहा कि महामारी से हुए नुकसान और बैंकिंग संकट के बावजूद, "पिछले दशक में हमारी प्रगति, मजबूत वृहद आर्थिक बुनियादी बातों और स्थिर सुधारों पर आधारित है, जो हमें आगे की राह के लिए आत्मविश्वास और दिशा प्रदान करती है।" उन्होंने कहा कि इसके असर से भारत विश्व की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

भारतीय प्रवासियों ने 2018 और 2023 के बीच 72 यूनिकॉर्न बनाए

इंडियास्पोरा और बीसीजी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सीतारमण कहा कि पहली पीढ़ी के भारतीय प्रवासियों ने 2018 और 2023 के बीच 72 यूनिकॉर्न की स्थापना की और इन यूनिकॉर्न का मूल्यांकन कम से कम 195 अरब अमेरिकी डॉलर है। इनमें लगभग 55,000 लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि भारत में 65 प्रतिशत से अधिक वैश्विक क्षमता केन्द्रों (जीसीसी) का मुख्यालय अमेरिका में है। ये जीसीसी अनुसंधान व विकास, प्रबंधन परामर्श और लेखा परीक्षा जैसे क्षेत्रों में उच्च मूल्यवर्धित, विशिष्ट सेवाएं प्रदान करते हैं।



ये भी पढ़ें: Nirmala Sitharaman: भारत को AI का ग्लोबल हब बनाने और निवेश पर चर्चा; US में निर्मला सीतारमण ने की अहम बैठकें

वित्त मंत्री ने कहा कि अमेरिका एक परिपक्व स्टार्ट-अप केंद्र है, जो 50-60 वर्षों में विकसित हुआ है, जबकि भारत की स्टार्ट-अप यात्रा अभी शुरुआती दौर में है। उन्होंने कहा, "पिछले दशक के दौरान सरकार का ध्यान विनियामक और ढांचागत बाधाओं को दूर करके उद्यमशीलता के जोखिम उठाने की लागत को कम करने पर रहा है।" उन्होंने कहा कि भारत में किए गए कुछ कार्य उल्लेखनीय हैं और इसका एक उदाहरण डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) और इसकी सफलता है।

उन्होंने कहा कि डीपीआई का उपयोग करके एक अरब से अधिक डिजिटल पहचान बनाई गई हैं। इन डिजिटल पहचानों का उपयोग करके लोगों के बैंक खाते खोले गए और कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार की ओर से एक बटन क्लिक करके लोगों के खाते में पैसे भेजे गए।

ये भी पढ़ें: Mahesh Babu Summon: दक्षिण भारतीय सिनेमा के जानेमाने अभिनेता महेश बाबू को ईडी का समन, 28 अप्रैल को किया तलब

उन्होंने कहा, "डीपीआई कोविड-19 महामारी के दौरान टीके लगाने में भी उपयोगी रहा। जी-20, विश्व बैंक या आईएमएफ के साथ मेरी बातचीत में भारत की जनसंख्या को देखते हुए इस विलक्षण उपलब्धि की बार-बार सराहना की जाती है।" लघु व मध्यम व्यवसायों पर सरकार के जोर के बारे में बोलते हुए सीतारमण ने कहा कि घरेलू विनिर्माण वृद्धि के लिए लघु व मध्यम उद्यमों का एक जीवंत और संपन्न नेटवर्क जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed