फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bloomberg 50 Report declares Gautam Adani as busiest dealmaker globally

Bloomberg 50: वर्ष 2022 में गौतम अदाणी दुनिया के सबसे व्यस्त कारोबारी रहे, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा

Fri, 16 Dec 2022 10:43 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 16 Dec 2022 10:43 PM IST
सार

Bloomberg 50 Report: भारतीय उद्योगपति की संपत्ति में इस वर्ष दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ी है। इस वृद्धि के साथ वे बर्नार्ड अरनॉल्ट और एलन मस्क के बाद दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ये बातें 14 दिसंबर को जारी ब्लूमबर्ग रिपोर्ट में कही गई है।

विज्ञापन
Bloomberg 50 Report declares Gautam Adani as busiest dealmaker globally
अपने जन्मदिन के मौके पर बच्चों के साथ गौतम अदाणी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में गौतम अदाणी अधिग्रहण के मामले में सबसे व्यस्ततम कारोबारियों में एक रहे। जिन उद्योगपतियों की संपत्ति में वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ उनमें गौतम अदाणी का नाम सबसे ऊपर है। ब्लूमबर्ग 50 की छठी रिपोर्ट जो व्यापार, राजनीति, विज्ञान, तकनीक व मनोरंजन के क्षेत्र में अहम उपलब्धियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है के अनुसार गौतम अदाणी पहले ही दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। भारतीय उद्योगपति की संपत्ति इस वर्ष दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ी है। इस वृद्धि के साथ वे बर्नार्ड अरनॉल्ट और एलन मस्क के बाद दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ये बातें 14 दिसंबर को जारी ब्लूमबर्ग रिपोर्ट में कही गई है।

विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कॉलेज ड्रॉपआउट गौतम अदाणी पहली पीढ़ी के कारोबारी हैं। उन्होंने मुंबई में एक हीरा कारोबारी के रूप में शुरुआत की और उनका दखल आज पोर्ट्स, नवीकरणीय ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भी है। गौतम अदाणी की संपत्ति में इस वर्ष अब तक 49 बिलियन डॉलर का इजाफा हो गया है, जिसके बल पर वे बिल गेट्स व वॉरेन बफेट जैसी हस्तियों को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। स्विस सीमेंट कंपनी होल्सिम लिमिटेड के भारतीय कारोबार का 10 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण और एनडीटीवी मीडिया ग्रुप का अधिग्रहण इस वर्ष उनके कुछ अहम फैसले रहे। रिपोर्ट के अनुसार अदाणी समूह ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भी 70 बिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा निर्माता कंपनी बन गई है। नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन के लिए कंपनी लगातार अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रही है। जहां एक तरफ अदाणी समूह भारत का सबसे अधिक मार्केट कैप वाला समूह बन गया है, वहीं दूसरी ओर, यह ग्रुप परोपकार के कार्यों में भी सबसे आगे है। इसी महीने की शुरुआत में उन्हें एचसीएल के मुखिया शिव नादर के साथ एशिया के सबसे परोपकारी लोगों की सूची में भी टॉप पर रखा गया है। फोर्ब्स की ओर से जारी परोपकारी लोगों की सोलहवीं सूची में उन दोनों के साथ हैपिएस्ड माइंड्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अशोक सूटा को भी शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल जून महीने में अपने 60 वें जन्मदिन पर अदाणी ने 7.7 डॉलर परोपकारी कार्यों पर खर्च करने की घोषणा की थी। ये पैसे स्वास्थ्य, शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर अदाणी फाउंडेशन की ओर से खर्च किए जाने हैं, जिसकी मुखिया गौतम अदाणी की पत्नी प्रीति अदाणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed