फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Black Sea grain deal has ‘lost its meaning': Russian President Vladimir Putin

Russia: 'काला सागर अनाज समझौते ने अपना महत्व खो दिया', रूसी राष्ट्रपति ने संधि से वापस हटने का किया बचाव

Mon, 24 Jul 2023 05:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 24 Jul 2023 05:10 PM IST
सार

Russia: क्रेमलिन की वेबसाइट पर प्रकाशित लेख के अनुसार, पुतिन ने कहा, "अनाज समझौते को जारी रखना अपने मानवीय उद्देश्य को सही नहीं ठहराता। यह अपना अर्थ खो चुका है।"

विज्ञापन
Black Sea grain deal has ‘lost its meaning': Russian President Vladimir Putin
व्लादिमिर पुतिन। - फोटो : Twitter @KremlinRussia_E

विस्तार

काला सागर अनाज सौदे से रूस के हटने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि इस सौदे के तहत रूस ने यूक्रेनी अनाज की सुरक्षित बिक्री की गारंटी दी थी। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि इस संधि ने अंततः अपना अर्थ खो दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि इस संधि का कोई कोई महत्व न रह गया था।

विज्ञापन

क्रेमलिन की वेबसाइट ने पुतिन के हवाले से लिखा- अनाज समझौते को जारी रखना उचित नहीं

क्रेमलिन की वेबसाइट पर प्रकाशित लेख के अनुसार, पुतिन ने कहा, "अनाज समझौते को जारी रखना अपने मानवीय उद्देश्य को सही नहीं ठहराता। यह अपना अर्थ खो चुका है।" वैश्विक खाद्य संकट को कम करने में मदद के लिए युद्ध के बावजूद एक साल पहले रूस ने यूक्रेन को अपने काला सागर बंदरगाहों से अनाज निर्यात करने की अनुमति दी थी। इस समझौते को मॉस्को ने पिछले हफ्ते समाप्त कर दिया गया था। रूस ने दावा किया था कि संधि के विस्तार की आवश्यकताओं की अवहेलना की गई थी। जुलाई 2022 में तुर्की और संयुक्त राष्ट्र ने काला सागर अनाज पहल पर बातचीत शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed