{"_id":"66bb2c8e013f1c580407e6b9","slug":"bjp-leaders-reacts-on-hindenburg-said-this-is-a-conspiracy-to-take-the-nation-towards-an-economic-chaos-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hindenburg: भाजपा नेताओं ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट को साजिश बताया, पूछा- क्या कांग्रेस मोहरा बन रही?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Hindenburg: भाजपा नेताओं ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट को साजिश बताया, पूछा- क्या कांग्रेस मोहरा बन रही?
Tue, 13 Aug 2024 03:22 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:22 PM IST
सार
Hindenburg: हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को भाजपा नेताओं ने साजिश करार दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि यह देश को आर्थिक अराजकता की ओर ले जाने की साजिश है।
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को भाजपा नेताओं ने साजिश करार दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि यह देश को आर्थिक अराजकता की ओर ले जाने की साजिश है। रविशंकर प्रसाद ने कहा, "मोदी विरोधी जॉर्ज सोरोस ने हिंडनबर्ग में निवेश किया है... मैं कहना चाहूंगा कि राहुल गांधी जी, भारत को आर्थिक अराजकता के रास्ते पर न ले जाएं।"
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता नलिन कोहली ने भी हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद इस पूरे प्रकरण की जेपीसी जांच कराने कराने की मांग उठाने के लिए कांग्रेस पर निशान साधा है। कोहली ने कहा, "कांग्रेस पार्टी बार-बार भारतीय लोकतंत्र के कामकाज, भारतीय लोकतंत्र के विघटन, विदेशी ताकतों की ओर से अपने निहित स्वार्थों के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था पर हमलों के साथ खड़ी दिखती है। हिंडनबर्ग के मामले में पहला आरोप जब यह आया, तो यह सुप्रीम कोर्ट में गया वहां कुछ भी नहीं मिला था। एक दूसरा मामला सामने आया और इसके तुरंत बाद राहुल गांधी और कांग्रेस इस मामले में कूद पड़ते हैं और जेपीसी की मांग शुरू कर देते हैं। राफेल मुद्दे पर पर भी उन्होंने ऐसा ही किया। इसलिए, कहीं न कहीं, कांग्रेस पार्टी और इसके नेतृत्व को अब यह विचार करना होगा कि क्या वे भारत के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय स्वार्थी ताकतों के हाथों का मोहरा बन रहे हैं? क्या वे अपनी राजनीति के लिए संसदीय लोकतंत्र को बाधित कर रहे हैं?"
विज्ञापन