फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   biz-updates-business-news-in-hindi-share-market-economy-kotak-bank-foreign-exchange

Biz Updates: कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंची; अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल से पूछताछ

Fri, 13 Mar 2026 06:02 AM IST
Devesh Tripathi बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 13 Mar 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
biz-updates-business-news-in-hindi-share-market-economy-kotak-bank-foreign-exchange
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है। कच्चे तेल की कीमत बढ़कर लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जबकि दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी शेयर बाजारों में भी तेज गिरावट देखी गई। एसएंडपी 500 सूचकांक 1.5 प्रतिशत गिर गया और कुछ दिनों की अपेक्षाकृत शांति के बाद बाजार में फिर से बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले।
विज्ञापन


डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.6 प्रतिशत नीचे आ गया, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 1.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच तेल बाजार में हलचल सबसे अधिक रही। ब्रेंट क्रूड की कीमत एक समय 101.59 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। बॉन्ड बाजार में भी असर देखने को मिला। ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि निवेशकों को महंगाई बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती कम होने की आशंका है।
विज्ञापन

असम का GI टैग वाला जोहा चावल यूरोप पहुंचा, एपीडा ने 25 टन की पहली खेप यूके और इटली भेजी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन एपीड  ने असम के जीआई टैग वाले जोहा चावल की पहली बड़ी निर्यात खेप यूरोप भेजी है। एपीडा ने असम सरकार के कृषि विभाग के सहयोग से 25 मीट्रिक टन जोहा चावल की खेप यूके और इटली के लिए रवाना की। यह खेप 12 मार्च 2026 को भेजी गई।

जोहा चावल असम की एक पारंपरिक सुगंधित किस्म है, जिसे वर्ष 2017 में Gभौगोलिक संकेत (GI) 
टैग मिला था। अपनी विशिष्ट खुशबू, महीन दाने और खास स्वाद के कारण यह चावल देश और विदेश के प्रीमियम बाजारों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

असम में जोहा चावल की खेती करीब 21,662 हेक्टेयर क्षेत्र में की जाती है और वित्त वर्ष 2024–25 में इसका उत्पादन लगभग 43,298 मीट्रिक टन रहने का अनुमान है। राज्य के नगांव, बक्सा, गोलपाड़ा, शिवसागर, माजुली, चिरांग और गोलाघाट जिले इसके प्रमुख उत्पादन क्षेत्र हैं। विशेषज्ञों के अनुसार निर्यात बढ़ने से इन क्षेत्रों के किसानों की आय में भी वृद्धि की संभावना है।

विज्ञापन

228 करोड़ की धोखाधड़ी: अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल से पूछताछ
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े 228 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से शुक्रवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शनिवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सीबीआई ने यह पूछताछ उस मामले में की, जिसमें जय अनमोल अंबानी के साथ रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्व पूर्णकालिक निदेशक रविंद्र सुधाकर सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कंपनी की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले 9 दिसंबर, 2025 को सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अनमोल के आवास पर तलाशी भी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed