फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   biz updates business news in hindi share market economy kotak bank foreign exchange

Biz Updates: फ्लिपकार्ट डील मामले में टाइगर ग्लोबल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, डाक विभाग के नाम नई उपलब्धि

Thu, 15 Jan 2026 03:49 AM IST
देवेश त्रिपाठी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 15 Jan 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
biz updates business news in hindi share market economy kotak bank foreign exchange
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अंतरराष्ट्रीय टैक्स संधियों और निवेश संरचनाओं के उपयोग पर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निजी इक्विटी दिग्गज 'टाइगर ग्लोबल' को बड़ा झटका दिया है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें मॉरीशस स्थित टाइगर ग्लोबल इंटरनेशनल III होल्डिंग्स और उसकी संबंधित संस्थाओं को फ्लिपकार्ट हिस्सेदारी बिक्री पर पूंजीगत लाभ कर से छूट दी गई थी।

विज्ञापन

यह मामला 2018 में फ्लिपकार्ट में टाइगर ग्लोबल की हिस्सेदारी अमेरिकी रिटेलर वॉलमार्ट को बेचे जाने से जुड़ा है। इस फैसले के बाद अब कंपनी पर ₹14,500 करोड़ (लगभग 1.7 बिलियन डॉलर) की टैक्स देनदारी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


डाक विभाग ने लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता के रूप में ONDC का पहला ऑनलाइन ऑर्डर डिलीवर किया

डाक विभाग ने ओएनडीसी प्लेटफॉर्म पर दिए गए ऑर्डर के लिए लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता के रूप में शिपमेंट को संभालना शुरू कर दिया है और गुरुवार को पहला पार्सल डिलीवर किया है। डाक विभाग, जो इंडिया पोस्ट ब्रांड नाम के तहत सेवाएं संचालित करता है, को 13 जनवरी, 2026 को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) पर उद्यमवेल द्वारा बुक किया गया पहला ऑर्डर प्राप्त हुआ - उद्यमवेल ओएनडीसी द्वारा समर्थित एक पहल है जो कारीगरों, किसानों और अन्य ग्रामीण उद्यमियों को व्यापक सेवाएं प्रदान करके भारतीय उद्यमियों का समर्थन करने पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंफोसिस का मुनाफा घटा
देश में नए श्रम कानूनों के लागू होने से 1,289 करोड़ रुपये के एकमुश्त असाधारण नुकसान से आईटी कंपनी इंफोसिस का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में मुनाफा दो फीसदी घटकर 6,654 करोड़ रुपये रह गया। इस सप्ताह की शुरुआत में टीसीएस ने भी 2,128 करोड़ रुपये के असर की बात कही थी। एचसीएल टेक ने 719 करोड़ रुपये का एकमुश्त प्रावधान किया। इन्फोसिस ने बुधवार को जारी वित्तीय नतीजों में कहा, दिसंबर तिमाही में राजस्व 8.89 फीसदी बढ़कर 45,479 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही, कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजस्व वृद्धि अनुमान को स्थिर मुद्रा में बढ़ाकर 3-3.5 फीसदी कर दिया है। कंपनी के सीईओ एवं एमडी सलिल पारेख ने कहा, ग्राहक तेजी से इन्फोसिस को अपने एआई पार्टनर के रूप में देख रहे हैं। हमारे पास एआई में विशेषज्ञता, नवाचार क्षमताएं और मजबूत डिलीवरी साख है। कंपनी ने हाल में 18,000 करोड़ रुपये का अपना अब तक का सबसे बड़ा बायबैक भी पूरा किया। तिमाही के दौरान कुल कर्मचारियों की संख्या 5,043 बढ़कर 3,37,034 पहुंच गई।


आईओसी और बीपीसीएल ने अबूधाबी में खोजे तेल भंडार
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. यानी बीपीसीएल अबू धाबी के एक तटवर्ती ब्लॉक में तेल भंडार की खोज की हैं। इससे उनके विदेशी अपस्ट्रीम पोर्टफोलियो और भारत के ऊर्जा सुरक्षा प्रयासों को मजबूती मिलेगी। आईओसी और बीपीसीएल की संयुक्त उपक्रम अन्वेषण एवं उत्पादन शाखा ऊर्जा भारत प्रा.लि. (यूबीपीएल) ने 2024 की शुरुआत में एक्सएन-76 अन्वेषण कुएं में पहला तेल भंडार खोजा था। अब कंपनी ने ब्लॉक में एक्सएन-79 02एस अन्वेषण कुएं की ड्रिलिंग के दौरान एक और तेल भंडार की खोज की है। यूबीपीएल को मार्च 2019 में तटवर्ती ब्लॉक 1 अन्वेषण रियायत प्रदान की गई थी। साझेदारों ने अन्वेषण चरण में लगभग 16 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। यह रियायत 6,162 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है और यूबीपीएल को 100 फीसदी रियायत अधिकार प्रदान करती है। आईओसी ने कहा, पहली तेल खोज गैर-पारंपरिक शिलाइफ क्षेत्र में एक्सएन-76 अन्वेषण कुएं में की गई थी।

रियल एस्टेट में रिकॉर्ड 14.25 अरब डॉलर का इक्विटी निवेश
घरेलू रियल एस्टेट क्षेत्र में पिछले वर्ष रिकॉर्ड 14.25 अरब डॉलर का इक्विटी पूंजी निवेश आया है। सालाना आधार पर यह 25 फीसदी अधिक है। सीबीआरई के अनुसार, डेवलपर्स, संस्थागत निवेशकों और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) सहित विभिन्न स्रोतों से इक्विटी पूंजी निवेश 2024 में 11.43 अरब डॉलर रहा था। सीबीआरई ने कहा, निवेश परिदृश्य में भूमि/विकास  का दबदबा रहा। इन्होंने 2025 में कुल निवेश का 46 फीसदी का योगदान दिया। निर्मित कार्यालय संपत्तियों में 28 फीसदी का निवेश आया। भूमि व विकास आधारित निवेशों का प्रभुत्व, साथ ही कार्यालय एवं गोदाम संपत्तियों में बढ़ती दिलचस्पी परिपक्व बाजार को दर्शाती है। भूमि अधिग्रहण में कुल निवेश का 60 फीसदी से अधिक हिस्सा आवासीय और कार्यालय परियोजनाओं में लगाया गया।

रेलवन से सामान्य टिकट पर आज से 3 फीसदी की छूट
यात्रियों के सफर को किफायती बनाते हुए भारतीय रेलवे ने बृहस्पतिवार से रेलवन मोबाइल एप से सामान्य टिकट बुक करने पर 3 फीसदी की विशेष छूट देने की घोषणा की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्टेशनों पर स्थित टिकट काउंटरों पर भीड़ को कम करना और पेपरलेस टिकट प्रणाली को प्रोत्साहित करना है। 3 फीसदी की छूट अगले छह महीनों तक लागू रहेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्री जैसे ही रेलवन एप पर जाकर अपनी यात्रा का विवरण दर्ज करेंगे और भुगतान के लिए डिजिटल माध्यम चुनेंगे, डिस्काउंट की राशि उनके कुल किराये से अपने आप कम हो जाएगी।

एसएमबीसी को मिली कंपनी खोलने की मंजूरी
आरबीआई ने जापान के सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) को भारत में पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। आरबीआई ने कहा, पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी में बैंकिंग व्यवसाय शुरू करने के लिए लाइसेंस देने पर विचार करेगा, यदि वह संतुष्ट हो जाता है कि बैंक ने सैद्धांतिक मंजूरी की शर्तों का पालन किया है। एसएमबीसी ने यस बैंक में 24.22 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है।

बजाज मोबिलिटी 500 लोगों की करेगी छंटनी
बजाज मोबिलिटी एजी ने केटीएम एजी में लगभग 500 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। पिछले साल नवंबर में पुणे की बजाज ऑटो ने ऑस्ट्रियाई बाइक निर्माता केटीएम में बहुमत हिस्सेदारी हासिल की थी। शेयर बाजारों की दी सूचना में कंपनी ने कहा, 2025 में पुनर्गठन प्रक्रिया के सफल समापन के बाद केटीएम एजी वैश्विक आकार घटाने कार्यक्रम शुरू कर रही है। इसका उद्देश्य निश्चित लागतों को कम करना है।

यूनियन बैंक को 5,073 करोड़ रुपये का फायदा
यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 9.7 फीसदी बढ़कर 5,073 करोड़ रहा।  जमा वृद्धि दर 3.36 फीसदी रही, जो बैंकिंग प्रणाली की वृद्धि दर से कम है। बैंक को मौजूद प्रावधानों और अपेक्षित ऋण हानि-आधारित प्रणाली के तहत प्रावधानों के बीच 4,200 करोड़ का अंतर मिला है। यह प्रणाली 1 अप्रैल से लागू हो रही है। अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित  500 ग्राहकों ने विशेष छूट के तहत राहत के लिए बैंक से संपर्क किया है।

आईओबी के मुनाफे में 56 फीसदी की वृद्धि
खराब ऋणों में कमी आने और मुख्य व्यवसाय में सुधार से इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का फायदा 56.2 फीसदी बढ़कर 1,365 करोड़ हो गया। आय बढ़कर 9,672 करोड़ हो गई। ब्याज आय बढ़कर 8,172 करोड़ हो गई। सकल एनपीए घटकर 1.54 फीसदी रह गया। कारोबार 18.7 फीसदी बढ़कर 6.44 लाख करोड़ रहा। कर्ज 24 फीसदी बढ़कर 2.94 लाख करोड़ और जमा 3.94 लाख करोड़ रहा।

सेबी के साथ ब्लू कोस्ट का 89 लाख में समझौता
ब्लू कोस्ट होटल्स और उसके प्रमोटर ने सेबी के साथ खुलासा मानदंडों के कथित उल्लंघन के मामले में समझौता कर लिया। समझौते के तहत दोनों ने सामूहिक रूप से 89.3 लाख रुपये का भुगतान किया। 2018-19 2019 से 2021-22 तक ब्लू कोस्ट होटल्स के वित्तीय विवरणों में कई अनियमितताएं पाई गई थीं। इसके बाद सेबी ने इनकी जांच शुरू की थी और नोटिस भेजी थी।

सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा लॉन्च
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बुधवार को केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के लाभार्थियों के लिए ‘परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा’ योजना शुरू की। यह वैकल्पिक स्वास्थ्य बीमा योजना सभी सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए खुदरा उत्पाद के रूप में उपलब्ध होगी। इस पॉलिसी के तहत भारत में इलाज के लिए इन-पेशेंट अस्पताल में भर्ती का खर्च कवर किया जाएगा। लाभार्थी 10 लाख रुपये या 20 लाख रुपये की बीमित राशि का विकल्प चुन सकते हैं। योजना में को-पेमेंट का प्रावधान रखा गया है। लाभार्थी 70:30 या 50:50 के अनुपात में बीमा कंपनी और स्वयं के बीच खर्च साझा करने का विकल्प चुन सकते हैं।राज्य संचालित न्यू इंडिया एश्योरेंस की ओर से प्रदान की जाने वाली इस पॉलिसी में कमरे के किराए की सीमा तय की गई है। सामान्य कमरे के लिए प्रतिदिन बीमित राशि का 1 प्रतिशत और आईसीयू के लिए 2 प्रतिशत तक खर्च कवर होगा। इसके अलावा, हर क्लेम-फ्री वर्ष पर 10 प्रतिशत संचयी बोनस, अधिकतम 100 प्रतिशत तक, दिया जाएगा।


डीएफएस ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए शुरू किया वेतन खाता पैकेज
वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक समग्र वेतन खाता पैकेज शुरू किया, जिसके तहत एक ही खाते में बैंकिंग और बीमा लाभों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पैकेज के तीन मुख्य खंड हैं - बैंकिंग, बीमा और कार्ड, जो इसे केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक संपूर्ण वित्तीय समाधान बनाते हैं। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि डीएफएस ने वेतन खाता पैकेज के जरिये केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति और सामाजिक सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वेतन खाता पैकेज का शुभारंभ बुधवार को वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने किया। इस मौके पर एसबीआई के अध्यक्ष, सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के एमडी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी उपस्थित थे। इस पैकेज की मुख्य विशेषताओं में 1.50 करोड़ तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 2 करोड़ रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा, उन्नत सुविधाओं वाला जीरो-बैलेंस वेतन खाता, आवास, शिक्षा, वाहन और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए ऋण पर रियायती ब्याज दरें आदि शामिल हैं। कार्ड के लाभों में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड प्रोग्राम, कैशबैक ऑफर, असीमित लेनदेन और शून्य रखरखाव शुल्क शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed