{"_id":"69ae1242513fa4ae150a9125","slug":"biz-updates-business-news-anil-ambani-fir-case-share-market-news-banking-gov-policy-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: 1085 करोड़ की धोखाधड़ी में अनिल अंबानी पर एफआईआर, जानें कारोबार जगत की अहम खबरें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Biz Updates: 1085 करोड़ की धोखाधड़ी में अनिल अंबानी पर एफआईआर, जानें कारोबार जगत की अहम खबरें
Mon, 09 Mar 2026 05:50 AM IST
Himanshu Singh Chandel
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Mon, 09 Mar 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उद्योगपति अनिल अंबानी, उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस लि. और उसकी पूर्व निदेशक मंजरी अशोक कक्कड़ के खिलाफ 1,085 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शिकायत पर 5 मार्च को दर्ज किया गया है।
यह शिकायत बैंक की मुंबई में स्ट्रेस्ड एसेट्स मैनेजमेंट ब्रांच के चीफ मैनेजर संतोषकृष्ण अन्नावरपु ने दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर 2013 से 2017 के बीच पीएनबी और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (अब पीएनबी में विलय हो गया है) के साथ धोखाधड़ी की। इससे बैंकों को लगभग 1,085.19 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। नुकसान में पीएनबी के 621.39 करोड़ रुपये और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के 463.80 करोड़ रुपये शामिल हैं। एफआईआर के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर आपराधिक साजिश रचा और बेईमानी से बैंकों को रिलायंस कम्युनिकेशंस को क्रेडिट सुविधा मंजूरी करने के लिए मनाया। शक है कि ऋण के पैसे दूसरी जगह हस्तांतरित किए गए और इनका दुप्रयोग किया गया। इससे कथित तौर पर आपराधिक विश्वासघात और हेराफेरी हुई।
शिकायत के अनुसार, ऋण खातों को बाद में 2017 में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स के तौर पर क्लासिफाई कर दिया गया, क्योंकि कर्ज लेने वाला वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में नाकाम रहा और ऋण की शर्तों का उल्लंघन किया। बैंक ने जांचकर्ताओं को यह भी बताया कि बीडीओ इंडिया एलएलपी के किए गए फोरेंसिक ऑडिट के नतीजों के बाद फरवरी 2021 में खातों को धोखाधड़ी वाला घोषित कर दिया गया था। ऑडिट में बैंक फंड के कथित डायवर्जन और संबंधित पक्षों के साथ लेनदेन की ओर इशारा किया गया।

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एक हफ्ते में 90 हजार लोग लौटे, DGCA ने एयरलाइंस को सुरक्षा निर्देश दिए
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले एक हफ्ते में खाड़ी क्षेत्र से करीब 90 हजार लोग यात्रा कर भारत आ सके हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में विभिन्न एयरलाइंस ने अहम भूमिका निभाई है।
मंत्री ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) लगातार एयरलाइंस के संपर्क में है और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। राम मोहन नायडू ने कहा कि DGCA ने एयरलाइंस के साथ समन्वय कर उन्हें सर्कुलर जारी किए हैं। उन्हें साफ निर्देश दिए गए हैं कि वे तभी उड़ान संचालन करें जब 100 प्रतिशत सुरक्षा सुनिश्चित हो। पश्चिम एशिया के लिए उड़ान संचालन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि एयरलाइंस के सहयोग से सरकार सुरक्षित तरीके से यात्रियों को भारत लाने में सक्षम रही है। पिछले सप्ताह लगभग 90 हजार लोग यात्रा कर पाए। हमें उम्मीद है कि हालात बेहतर होंगे और आने वाले दिनों में अधिक लोग यात्रा कर सकेंगे।