फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Biz Update: NBCC will prepare health project with Rs 1322.48 crore, unaudited financial results of NTPC releas

Biz Update: एनबीसीसी 1322.48 करोड़ से तैयार करेगा स्वास्थ्य परियोजना, NTPC के अलेखापरीक्षित वित्तीय नतीजे जारी

Tue, 29 Oct 2024 07:37 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 29 Oct 2024 07:37 AM IST
सार

Biz Update: एचएससीसी को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के दो बड़े कार्य सौंपे हैं। इन परियोजनाओं में फरीदाबाद में स्थित ईएसआईसी अस्पताल में अतिरिक्त 500 बिस्तरों के निर्माण हैं।

विज्ञापन
Biz Update: NBCC will prepare health project with Rs 1322.48 crore, unaudited financial results of NTPC releas
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के सहायक कंपनी एचएससीसी को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के दो बड़े कार्य सौंपे हैं। इन परियोजनाओं में फरीदाबाद में स्थित ईएसआईसी अस्पताल में अतिरिक्त 500 बिस्तरों के निर्माण हैं। इससे बिस्तरों की कुल क्षमता 650 से बढ़कर 1,150 तक हो जाएगी। वहीं दूसरी परियोजना मानेसर (गुरुग्राम) में 500 बिस्तरों वाले नए ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना शामिल है।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का कुल मूल्य लगभग 1,322.48 करोड़ रुपये है। मानेसर में 500 बिस्तरों वाला नया ईएसआईसी. अस्पताल, गुरुग्राम समुदाय की बढ़ती स्वास्थ्य देखभाल मांगों को पूरा करेगा। यह परियोजना लगभग 42 महीनों में पूर्ण होगी तथा इसकी अनुमानित लागत 660 करोड़ रुपये है। फरीदाबाद में ईएसआईसी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में अतिरिक्त 500 बिस्तरों के निर्माण का उद्देश्य क्षेत्र में चिकित्सा क्षमता को और बेहतर करना है।
विज्ञापन


पावरग्रिड को मिला नवीकरणीय ऊर्जा संचरण परियोजना के लिए आशय पत्र
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) को एक प्रमुख परियोजना के लिए आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ है। गुजरात के खावड़ा क्षेत्र में संभावित नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से बिजली की निकासी के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम, चरण-5 (8 गीगावाट): भाग ए के अंतर्गत, जिसकी अनुमानित लागत 24,819 करोड़ रुपये (एनसीटी के अनुमान के अनुसार) है। इस परियोजना में केपीएस 2 (गुजरात) और नागपुर (महाराष्ट्र) में 6000 मेगावाट, 800 केवी एचवीडीसी टर्मिनलों की स्थापना, केपीएस2 और के बीच 800 केवी एचवीडीसी बाइपोल लाइन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू छमाही में पीबीटी 2,660 करोड़ और पीएटी 1,989 करोड़ रहा
वर्तमान तिमाही (30 सितंबर को समाप्त तिमाही) के दौरान दाहेज टर्मिनल ने 225 टीबीटीयू एलएनजी संसाधित किया। पिछले साल इसी तिमाही के दौरान 210 टीबीटीयू और 30 जून, 2024 को समाप्त पिछली तिमाही के दौरान 248 टीबीटीयू था। चालू तिमाही में कंपनी द्वारा संसाधित एलएनजी की कुल मात्रा 239 टीबीटीयू थी।

इसी और पिछली तिमाहियों में संसाधित एलएनजी की मात्रा क्रमश 223 टीबीटीयू और 262 टीबीटीयू थी। 30 सितंबर, 2024 को समाप्त छमाही (चालू छमाही) के दौरान, दाहेज टर्मिनल ने 30 सितंबर, 2023 को समाप्त इसी छमाही के दौरान 428 टीबीटीयू के मुकाबले अब तक का सर्वाधिक 473 टीबीटीयू एलएनजी संसाधित किया। चालू छमाही में कंपनी द्वारा संसाधित अब तक का सर्वाधिक समग्र एलएनजी वॉल्यूम 501 टीबीटीयू था, जबकि इसी छमाही में संसाधित एलएनजी वॉल्यूम 453 टीबीटीयू था।

एनटीपीसी ने घोषित किए अलेखापरीक्षित वित्तीय परिणाम
बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने 30 सितंबर को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए 24 अक्टूबर 2024 को अलेखापरीक्षित वित्तीय परिणाम घोषित किए। एनटीपीसी समूह ने वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 220 बिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया।


जबकि वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में यह आंकड़ा 212 बिलियन यूनिट था। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में एनटीपीसी का स्टैंडअलोन सकल उत्पादन 186 बिलियन यूनिट रहा, जबकि पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा 179 बिलियन यूनिट था। एनटीपीसी कोयला स्टेशनों ने वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के दौरान 70.63 फीसदी के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले 76.31 फीसदी का प्लांट लोड फैक्टर हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed