Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bisleri Seeks FSSAI Review Over West Bengal Coliform Finding, Cites Clean Reports From Two Labs

एफएसएसएआई: पश्चिम बंगाल में नियामक की लैब रिपोर्ट्स पर बिसलेरी ने उठाए सवाल, जानिए जांच की मांग क्यों उठाई गई

Sat, 28 Nov 2026 12:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 28 Nov 2026 12:17 PM IST
सार

  • बिसलेरी ने पश्चिम बंगाल में पानी के नमूने फेल होने के मामले में एफएसएसएआई से रिपोर्ट की समीक्षा की मांग की है और दो स्वतंत्र लैब की रिपोर्ट को सही बताया है।
  • नियामक के सूत्रों के अनुसार प्राथमिक और रेफरल प्रयोगशालाओं की जांच में नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला था। इसके बाद नियामक ने 12 अगस्त 2026 को विशिष्ट बैच (PB201) की बिक्री पर रोक लगा दी थी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Bisleri Seeks FSSAI Review Over West Bengal Coliform Finding, Cites Clean Reports From Two Labs
बिसलेरी की रिपोर्ट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पानी के नमूने फेल होने के बाद खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने बिसलेरी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी है। कंपनी ने शनिवार को कहा कि दो स्वतंत्र प्रयोगशालाओं की जांच में उसका पानी गुणवत्ता मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा है। बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने नियामक से लैब रिपोर्ट में अंतर के कारणों की गहन जांच करने का आग्रह किया है। यह मामला जलपाईगुड़ी जिले के तेलिपारा विनिर्माण संयंत्र से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


नियामक के सूत्रों के अनुसार प्राथमिक और रेफरल प्रयोगशालाओं की जांच में नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला था। इसके बाद नियामक ने 12 अगस्त 2026 को उक्त बैच (PB201) की बिक्री पर रोक लगा दी थी। चौहान परिवार के नेतृत्व वाली कंपनी ने बताया कि उसने नियामक के निर्देश मिलने पर इस बैच का पानी पहले ही वापस मंगा लिया था। कंपनी का दावा है कि उसी बैच के नमूनों की स्वतंत्र जांच में नतीजे बिल्कुल अलग आए हैं।
विज्ञापन


एफएसएसएआई से मान्यता प्राप्त दो अलग-अलग प्रयोगशालाओं ने पुष्टि की है कि नमूना कोलीफॉर्म बैक्टीरिया के तय मानकों को पूरा करता है। कंपनी का कहना है कि नियामक और स्वतंत्र जांच के नतीजों में अंतर होने के कारण पूरे मामले की गहन समीक्षा जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या गोवा के मामले में भी हुई थी कार्रवाई?

इससे पहले नियामक ने गोवा स्थित विनिर्माण संयंत्र से लिए गए नमूने के खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने पर भी कार्रवाई को मंजूरी दी थी। गोवा मामले में FSSAI ने कहा था कि नमूना ब्रोमेट की तय सीमा के अनुकूल नहीं था और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत उसे असुरक्षित घोषित किया गया था। कंपनी की अपील के बाद नमूने को रेफरल खाद्य प्रयोगशाला में भेजा गया था। वहां पॉलीक्लिनिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन मिलने के बाद उसे भी असुरक्षित श्रेणी में डाल दिया गया था।

देश भर में पानी के नमूने क्यों जुटा रहा नियामक?

एफएसएसएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजित पुंजानी ने हाल ही में कहा था कि नियामक देश भर से पैक बंद पेयजल के नमूने एकत्र कर रहा है। इन प्रयोगशाला परीक्षणों के एक से दो महीने में पूरा होने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन प्रवर्तन कार्रवाइयों का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है। इससे उपभोक्ताओं के बीच किसी भी तरह का अनावश्यक डर या पैनिक पैदा नहीं होना चाहिए।

क्या खाद्य सुरक्षा नियमों का दायरा बढ़ाया जा रहा है?

केंद्रीय खाद्य नियामक ने सभी राज्यों के खाद्य आयुक्तों और क्षेत्रीय निदेशकों को पत्र भेजा है। इसके तहत पेयजल और मिनरल वाटर की निगरानी, निरीक्षण तथा नमूना संग्रह तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का पालन न करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा गया है। एफएसएसएआई देश भर में खाद्य सुरक्षा निगरानी को मजबूत करने के लिए कारोबारियों और ई-कॉमर्स कंपनियों पर शिकंजा कस रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed