{"_id":"62bff7a026ea313ec95835ce","slug":"bill-gates-resume-bill-gates-shared-his-48-year-old-resume-on-social-media-people-said-great","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bill Gates Resume: बिल गेट्स ने अपना 48 साल पुराना रेज्यूमे सोशल मीडिया पर किया शेयर, लोग बोले- 'शानदार'","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Bill Gates Resume: बिल गेट्स ने अपना 48 साल पुराना रेज्यूमे सोशल मीडिया पर किया शेयर, लोग बोले- 'शानदार'
Sat, 02 Jul 2022 01:39 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:39 PM IST
सार
60 वर्ष के बिल गेट्स ने अपना 48 साल पुराना बायोडाटा सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि आज के युवाओं का रेज्यूमे जाहिर तौर पर उनसे बेहतर होगा। बिल गेट्स ने लिंक्डइन पर लिखा है कि आप या तो हाल ही ग्रेजुएट हुए हों या फिर कॉलेज ड्रॉपआउट हों, लेकिन आपका रेज्यूमे मेरे 48 साल पुराने रिज्यूमे से निश्चत तौर पर बेहतर होगा।
विज्ञापन
बिल गेट्स
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में में शुमार माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का एक बायोडाटा (रेज्यूमे) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट के मुखिया अरबपति बिल गेट्स ने खुद यह रेज्यूमे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक पन्ने का यह रिज्यूमे 48 साल पुराना है, जिसे गेट्स ने खुद एक नौकरी के लिए आवेदन देने के दौरान इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
60 वर्ष के बिल गेट्स ने अपना 48 साल पुराना बायोडाटा सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि आज के युवाओं का रेज्यूमे जाहिर तौर पर उनसे बेहतर होगा। बिल गेट्स ने लिंक्डइन पर लिखा है कि आप या तो हाल ही ग्रेजुएट हुए हों या फिर कॉलेज ड्रॉपआउट हों, लेकिन आपका रेज्यूमे मेरे 48 साल पुराने रिज्यूमे से निश्चत तौर पर बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के मुखिया ने अपना जो बायोडाटा या रेज्यूमे सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसके अनुसार उन्होंने सिस्टम स्ट्रक्चर, डेटाबेस मैनेजमेंट, कंप्यूटर ग्राफिक्स से जुड़े कोर्स किए थे। जब माइक्रोसाफ्ट के मुखिया बिल गेट्स ने खुद अपना 48 साल पुराना रेज्यूमे सोशल मीडिया पर शेयर किया तो बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसा करने के लिए उन्हें धन्यवाद कहा है।
इस रिज्यूमे पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने पुराने रेज्यूमे को जरूर रखना चाहिए ताकि वह जब भविष्य में आगे बढ़े, तो उसे याद रहे कि उसने अपने जीवन में क्या-क्या किया है।
एक यूजर ने बिल गेट्स के रेज्यूमे को शानदार बताते हुए कहा है कि यह 48 साल पुराना रिज्यूमे है, फिर भी बहुत अच्छा लगा रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है बिल गेट्स रिज्यूमे को साझा करने के लिए धन्यवाद, बढ़िया एक एक पेज का रेज्यूमे है। हम सभी को अपने रिज्यूमे की प्रतियां रखनी चाहिए ताकि हम उसे वापस आकर देख सकें। उन्होंने कहा है कि कभी-कभी हम भूल जाते हैं कि हमने अपने जीवन में कितना संघर्ष करके कितना कुछ हासिल किया है।
आपको बता दें कि बिल गेट्स दुनिया की अव्वल आईटी कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर हैं और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। अभी हाल ही में बिल गेट्स का आपनी पत्नी मिलिंडा गेट्स से तलाक की खबरें आई थीं।